एक घंटे की बारिश ने डुबोए चंडीगढ़-मोहाली और पंचकूला, PHOTOS:सड़क धंसी, स्कूटी-पुल और 2 युवक बहे; जलभराव में एंबुलेंस भी फंसी; आज फिर अलर्ट
पंजाब और चंडीगढ़ में आज तेज बारिश का अलर्ट है। पठानकोट में रात से बारिश हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार, पूरे ट्राइसिटी में अगले तीन घंटे बारिश होगी। मंगलवार शाम को भी एक घंटे तक तेज बारिश हुई। इससे सड़कों पर डेढ़ से 2 फीट तक पानी भर गया। चंडीगढ़ के सेक्टर-28 बी में सड़क धंस गई। सेक्टर 22 की मोबाइल मार्केट में दुकानों के अंदर पानी घुस गया। इसके साथ चंडीगढ़ के हर चौक पर जाम देखने को मिला। वहीं, मोहाली के डेराबस्सी और नया गांव में स्कूटी और बाइक बीच पानी में ही बंद हो गई। डेराबस्सी में एक स्कूटी पानी में बहती दिखी। यहां एंबुलेंस भी जलभराव के बीच फंस गई। उधर, पंचकूला में नाडा साहिब गुरुद्वारा के पास पुलिस ट्रेनिंग कैंप का एक पुल बह गया। इसके अलावा राजीव कॉलोनी में बरसाती नाले में दो युवक बह गए। बारिश के चलते चंडीगढ़ में लगने वाला पेट्रोल का लंगर कैंसिल हो गया। लंगर के लिए शाम 5 बजे का टाइम रखा गया था, लेकिन मौसम खराब होने के बाद बारिश होने से इसे टाल दिया गया। अब ये लंगर शुक्रवार (21 अगस्त) को लगेगा। अमृतसर के कारोबारी राकेश त्रेहन उर्फ ‘राजा दी किंग’ ने वीडियो जारी कर ऐलान किया था सेक्टर-10 और सेक्टर-7 स्थित पेट्रोल पंपों पर लोगों को मुफ्त पेट्रोल दिया जाएगा। उधर, हिमाचल में आज भी भारी बारिश हो रही है। ऊना के बंगाणा में स्कूल-कॉलेज और 350 सड़कें बंद कर दी गईं। अब देखिए बारिश के बाद के हालात की तस्वीरें… --------------- यह भी पढ़ें- हिमाचल में भारी बारिश, ऊना के बंगाणा में स्कूल-कॉलेज बंद:सिरमौर में चट्टानों में दबे 3 मजदूर, 3 गाड़ी; सर्च ऑपरेशन जारी, 350 सड़कें बंद
हिमाचल प्रदेश के शिमला, सोलन, सिरमौर और मंडी जिले में बीती शाम और रात में भारी बारिश हुई। डीसी ऊना में खराब हालात को देखते हुए ऊना जिले के बंगाणा सब डिवीजन में सभी स्कूल-कॉलेजों आज छुट्टी घोषित कर दी है। कांगड़ा में नक्की खड्ड भी उफान पर है। इसमें एक गाड़ी कुछ दूरी तक बह गई। हालांकि स्थानीय लोगों ने मुस्तैदी को दिखाते हुए ड्राइवर को सुरक्षित बाहर निकाल दिया। (पूरी खबर पढ़ें…)