Skip to content
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

राहुल बोले- पीएम मोदी का सियासी अंत हो चुका है:उत्तराधिकारी की तलाश चल रही है, CWC मीटिंग में बोले- सरकार बैकफुट पर

By देश | दैनिक भास्कर
August 19, 2026 2 Min Read
Comments Off on राहुल बोले- पीएम मोदी का सियासी अंत हो चुका है:उत्तराधिकारी की तलाश चल रही है, CWC मीटिंग में बोले- सरकार बैकफुट पर
राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि नरेंद्र मोदी का सियासी अंत हो चुका है। मोदी का शासन आखिरी दौर में है। इनके उत्तराधिकारी की तलाश चल रही है। सूत्रों के मुताबिक राहुल ने ये बातें नई दिल्ली के इंदिरा भवन में आयोजित कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में कहीं। राहुल ने कांग्रेस नेताओं से कहा कि मोदी सरकार पूरी तरह बैकफुट पर है। विपक्ष को सरकार के खिलाफ ज्यादा आक्रामक रुख अपनाना चाहिए। बैठक में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा समेत 88 नेता शामिल हुए। संसद सत्र खत्म होने के बाद CWC की पहली बैठक CWC की यह बैठक संसद सत्र खत्म होने के बाद पहली बार हुई। इसमें देश की राजनीतिक स्थिति के साथ युवाओं का भविष्य, राम मंदिर ट्रस्ट के चंदे की जवाबदेही और भारतीय सीमा पर चीन की कथित घुसपैठ जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। कांग्रेस की बैठक में 6 मुद्दों पर चर्चा… 1. मोदी सरकार और 2029 की राजनीति: राहुल गांधी ने दावा किया कि नरेंद्र मोदी का शासन “अंतिम दौर” में है और उनके उत्तराधिकारी की तलाश चल रही है। उन्होंने कांग्रेस नेताओं से सरकार के खिलाफ ज्यादा आक्रामक रुख अपनाने को कहा। 2. युवाओं की शिक्षा और रोजगार: मल्लिकार्जुन खड़गे ने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों से युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है। उन्होंने युवाओं के लिए एजुकेशन टू एप्लॉयमेंट रोडमैप बनाने की मांग की। 3. स्कूल बंद होने का मुद्दा: खड़गे ने दावा किया कि हाल के वर्षों में 94 हजार स्कूल बंद हुए हैं। उन्होंने इसे शिक्षा व्यवस्था की गंभीर समस्या बताया। 4. राम मंदिर ट्रस्ट के चंदे का हिसाब: खड़गे ने राम मंदिर ट्रस्ट को मिले पैसे, सोने और अन्य दान की पारदर्शिता पर सवाल उठाया। उन्होंने दान के इस्तेमाल और हिसाब-किताब की जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की। 5. चीन और सीमा सुरक्षा: बैठक में भारतीय सीमा पर चीन की कथित घुसपैठ के मुद्दे पर भी चर्चा हुई और सरकार से जवाबदेही की मांग की गई। 6. कांग्रेस की आगे की रणनीति: बैठक में संसद सत्र के बाद देश की राजनीतिक स्थिति की समीक्षा की गई और सरकार के खिलाफ कांग्रेस के रुख को और आक्रामक बनाने पर जोर दिया गया। ----------------------- ये खबर भी पढ़ें… कांग्रेस वंदे मातरम के दो ही पैरा गाएगी: 1937 के फैसले का पालन करेगी कांग्रेस ने वंदे मातरम को लेकर अपना रुख साफ कर दिया है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि पार्टी 1937 में हुई कांग्रेस बैठक में लिए गए फैसले का पालन करेगी। इसके तहत पार्टी के कार्यक्रमों में वंदे मातरम के केवल दो अंतरे गाए जाएंगे। पूरी खबर पढ़ें…
Author

देश | दैनिक भास्कर

Follow Me
Other Articles
Previous

भास्कर अपडेट्स:पुणे में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को पुलिस की मंजूरी, 30 शर्तें

Next

चंडीगढ़ में बिजली समस्याएं निपटाने का टाइम फिक्स:फ्यूज उड़ा तो 4 घंटे में ठीक करना होगा, ऐसी 15 सर्विस लिस्ट में; देरी पर अधिकारी भरेंगे फाइन

हाल की खबरें

  • रिजिजू बोले- राहुल के निशाने पर सिर्फ हिंदू क्यों:अल्पसंख्यक महिलाओं की बात क्यों नहीं करते; समाज बांटने के लिए बेटियों को कम न आंकें
  • भास्कर अपडेट्स:दिल्ली- आरक्षण विरोधी प्रदर्शन के खिलाफ फेसबुक पर कमेंट, आरोपी के घर के बाहर सैकड़ों जुटे
  • महाराष्ट्र पहाड़ हादसा, परिवार बोला- मामला आईफोन का नहीं था:यह सिर्फ अफवाह; घर में पारिवारिक विवाद को लेकर टेंशन में थे सभी
  • राहुल की CM फडणवीस से अपील-आदिवासी छात्रों से मिलें:लेटर लिखा- वे 10 दिन से भूख हड़ताल पर; पुणे में हॉस्टल स्टूडेंट ने बताई थीं समस्याएं
  • दावा-2029 में लोकसभा और विधानसभा चुनाव साथ हो सकते हैं:संसदीय समिति के अध्यक्ष ने कहा- संविधान संशोधन और राज्यों की सहमति जरूरी

हाल की टिप्पणियाँ

No comments to show.

समाचार संग्रह

  • August 2026
  • July 2026

श्रेणियाँ

  • Uncategorized
  • खेल

Contact Us:

Address:
267/463 SEC-26, PRATAP NAGAR,
SANGANER, JAIPUR,
RAJASTHAN - 302033

Phone: +91 99296 80280
Email: info@poltixinsight.com

About US:

Poltix Insight is an independent digital news platform delivering accurate, unbiased coverage of Indian politics, governance, elections, economy, and current affairs with reliable reporting and in-depth analysis.

Copyright 2026 — Poltix Insight. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme