Skip to content
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

कटनी CSP नेहा पच्चीसिया सस्पेंड, ऑफिस सीज:सीएम ने दिया आदेश; 82.86 लाख की जमीन 18.20 लाख में ट्रांसफर कराने का है आरोप

By देश | दैनिक भास्कर
August 21, 2026 2 Min Read
Comments Off on कटनी CSP नेहा पच्चीसिया सस्पेंड, ऑफिस सीज:सीएम ने दिया आदेश; 82.86 लाख की जमीन 18.20 लाख में ट्रांसफर कराने का है आरोप
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कटनी की नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) नेहा पच्चीसिया को तत्काल सस्पेंड करने के आदेश दिए हैं। कार्रवाई के बाद पुलिस मुख्यालय (PHQ) के निर्देश पर कटनी स्थित CSP कार्यालय भी सीज कर दिया गया है। सीएम ऑफिस के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से इसकी जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि कानून-व्यवस्था और पुलिस प्रशासन से जुड़े मामलों में लापरवाही, दबाव या पद का दुरुपयोग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। ऑफिस सीज करने का मकसद रिकॉर्ड सुरक्षित रखना जानकारी के मुताबिक, CSP के खिलाफ FIR दर्ज होने के बाद PHQ भोपाल के निर्देश पर कार्यालय को सीज किया गया। पुलिस के मुताबिक, कार्रवाई का उद्देश्य कंहवारा जमीन सौदे से जुड़ी केस डायरी, कार्यालय के रिकॉर्ड और डिजिटल साक्ष्यों को सुरक्षित रखना है, ताकि जांच प्रभावित न हो। निलंबन के साथ ही गृह विभाग ने विभागीय जांच और SIT जांच की प्रक्रिया भी तेज कर दी है। सीएम ऑफिस ने सोशल मीडिया X पर दी जानकारी 82.86 लाख की जमीन 18.20 लाख में कराने का आरोप मामला हत्या के नामजद आरोपी रमेश लोधी की कंहवारा स्थित जमीन से जुड़ा है। आरोप है कि जमीन पर दबाव बनाकर उसे कम कीमत में दूसरे व्यक्ति के नाम ट्रांसफर कराया गया। जांच के मुताबिक, जमीन का गाइड लाइन मूल्य 82.86 लाख रुपए था, लेकिन इसकी रजिस्ट्री 18.20 लाख रुपए में मारूफ अहमद हनफी के नाम कराई गई। पुलिस जांच में मारूफ को इस सौदे में फ्रंटमैन बताए जाने की बात सामने आई है। जांच में यह भी सामने आया कि जमीन की रकम में CSP के करीबी बताए जा रहे क्षितिज राज बारापात्रे के खातों से फंडिंग की गई थी। CSP समेत 3 लोगों पर FIR कुठला थाने में सीएसपी नेहा पच्चीसिया, क्षितिज राज बारापात्रे और मारूफ अहमद हनफी के खिलाफ FIR दर्ज है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 61, 198, 199(b), 308(7) और 318(4) के तहत केस दर्ज किया है। अब पुलिस जमीन के सौदे, बैंक खातों से हुए लेन-देन, दस्तावेजों और संबंधित लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। ----------------------------------- यह खबर भी पढ़ें CSP ने 82 लाख की जमीन 18 लाख में खरीदी:कटनी में पुलिस पावर के दम पर किया सौदा; हाईकोर्ट से भी नहीं मिली राहत मध्यप्रदेश के कटनी की नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) नेहा पच्चीसिया के खिलाफ गुरुवार को धोखाधड़ी, पद के दुरुपयोग और आपराधिक सांठगांठ के आरोप में FIR दर्ज हुई है। भोपाल सतर्कता शाखा की शिकायत पर जबलपुर जोन के निर्देशानुसार कुठला थाने में यह कार्रवाई की गई। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट से याचिका खारिज होने के बाद FIR दर्ज की गई है। पढ़ें पूरी खबर
Author

देश | दैनिक भास्कर

Follow Me
Other Articles
Previous

कटनी CSP नेहा पच्चीसिया सस्पेंड, ऑफिस सीज:सीएम ने दिया आदेश; 82.86 लाख की जमीन 18.20 लाख में ट्रांसफर कराने का है आरोप

Next

भोजशाला के पास 500 नमाजियों ने अदा की नमाज:इलाका सफेद पर्दों से कवर, दोनों समुदायों की एंट्री-एग्जिट अलग; हिंदू संगठनों ने किया हनुमान चालीसा पाठ

हाल की खबरें

  • रिजिजू बोले- राहुल के निशाने पर सिर्फ हिंदू क्यों:अल्पसंख्यक महिलाओं की बात क्यों नहीं करते; समाज बांटने के लिए बेटियों को कम न आंकें
  • भास्कर अपडेट्स:दिल्ली- आरक्षण विरोधी प्रदर्शन के खिलाफ फेसबुक पर कमेंट, आरोपी के घर के बाहर सैकड़ों जुटे
  • महाराष्ट्र पहाड़ हादसा, परिवार बोला- मामला आईफोन का नहीं था:यह सिर्फ अफवाह; घर में पारिवारिक विवाद को लेकर टेंशन में थे सभी
  • राहुल की CM फडणवीस से अपील-आदिवासी छात्रों से मिलें:लेटर लिखा- वे 10 दिन से भूख हड़ताल पर; पुणे में हॉस्टल स्टूडेंट ने बताई थीं समस्याएं
  • दावा-2029 में लोकसभा और विधानसभा चुनाव साथ हो सकते हैं:संसदीय समिति के अध्यक्ष ने कहा- संविधान संशोधन और राज्यों की सहमति जरूरी

हाल की टिप्पणियाँ

No comments to show.

समाचार संग्रह

  • August 2026
  • July 2026

श्रेणियाँ

  • Uncategorized
  • खेल

Contact Us:

Address:
267/463 SEC-26, PRATAP NAGAR,
SANGANER, JAIPUR,
RAJASTHAN - 302033

Phone: +91 99296 80280
Email: info@poltixinsight.com

About US:

Poltix Insight is an independent digital news platform delivering accurate, unbiased coverage of Indian politics, governance, elections, economy, and current affairs with reliable reporting and in-depth analysis.

Copyright 2026 — Poltix Insight. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme