Skip to content
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

स्मृति ईरानी बोलीं- राहुल पहले महिला आरक्षण लागू होने दें:पूरा वंदे मातरम भी गाएं; यह देवी दुर्गा के बारे में है

By देश | दैनिक भास्कर
August 23, 2026 3 Min Read
Comments Off on स्मृति ईरानी बोलीं- राहुल पहले महिला आरक्षण लागू होने दें:पूरा वंदे मातरम भी गाएं; यह देवी दुर्गा के बारे में है
भाजपा महासचिव स्मृति ईरानी ने रविवार को राहुल गांधी से मांग करते हुए कहा कि देश में पहले महिला आरक्षण लागू होने दें। उन्होंने कहा कि अगर राहुल महिलाओं के समर्थन में हैं तो इसे 33% आरक्षण लागू कराने और पूरे वंदे मातरम के गायन का समर्थन करके साबित करें। ईरानी ने कांग्रेस मुख्यालय में देवी दुर्गा का आह्वान करने वाली लाइनों समेत पूरा वंदे मातरम गाने की भी मांग की। गौरतलब है कि संसद में महिलाओं की मौजूदगी से उसकी गरिमा बढ़ाने वाला 33% आरक्षण विधेयक पहले ही पास हो चुका है। स्मृति का यह बयान राहुल गांधी के पुणे में हुए छात्रों की गूंज इवेंट के बाद आया है। जहां राहुल ने लड़कियों से कहा था कि उन्हें पितृसत्ता को खत्म करना चाहिए। राहुल ने महिलाओं से पितृसत्ता खत्म करने को कहा था राहुल गांधी ने शनिवार को पुणे में अपने ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में छात्राओं से बातचीत की थी। उन्होंने छात्राओं से “पितृसत्ता को खत्म करने” की अपील की और “मनुस्मृति वाली सोच” पर हमला बोला था। राहुल ने कहा था कि यह सोच महिला को जीवन के हर पड़ाव पर पुरुष रिश्तेदारों के अधिकार में रहने के लिए मजबूर करती है। उन्होंने यह भी कहा था कि महिलाओं को आगे बढ़ने से रोकने के लिए समाज में हिंसा का इस्तेमाल किया जाता है और 80% महिलाएं उत्पीड़न का सामना करती हैं। ईरानी ने पूरे वंदे मातरम के गायन को कहा ईरानी ने यहां पत्रकारों से कहा, “चूंकि उन्होंने धर्म का जिक्र किया है, इसलिए कांग्रेस के उस प्रमुख नेता से मेरा अनुरोध है। वंदे मातरम की कुछ पंक्तियों में देवी दुर्गा का उल्लेख है और कांग्रेस मुख्यालय में इन पंक्तियों को रोक दिया गया था।” वह कांग्रेस के कार्यक्रमों में वंदे मातरम की केवल दो पंक्तियां गाने के फैसले को लेकर हुए विवाद का जिक्र कर रही थीं। भाजपा ने कांग्रेस के इस फैसले को राष्ट्रीय गीत का “अपमान” बताया है। ईरानी ने राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए कहा, “हमारी हिंदू धार्मिक परंपरा केवल ‘यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवताः’ के सिद्धांत को नहीं मानती, जिसका अर्थ है कि जहां महिलाओं का सम्मान होता है, वहां देवताओं का वास होता है। हम भगवती, लक्ष्मी और सरस्वती जैसी देवियों की भी पूजा करते हैं।” उन्होंने कहा, “हम देवी दुर्गा को शक्ति के रूप में पूजते हैं। मैं आग्रह करती हूं कि देवी दुर्गा का आह्वान करने वाली पंक्तियों समेत वंदे मातरम का पूरा संस्करण कांग्रेस मुख्यालय में गाया जाए।” महिला आरक्षण विधेयक तुरंत लागू करने की मांग ईरानी ने कहा कि राहुल गांधी शनिवार को महिलाओं और महिला नेतृत्व के समर्थन में दिए अपने बयान को काम में बदल सकते हैं। इसके लिए उन्हें महिलाओं के आरक्षण को “तुरंत लागू” करने और कांग्रेस मुख्यालय में वंदे मातरम का पूरा संस्करण गाने का आयोजन करना चाहिए। पूर्व केंद्रीय मंत्री ईरानी ने कहा कि देशभर में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण सुनिश्चित करने वाला विधेयक पहले ही पास हो चुका है। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य संसद में महिलाओं की मौजूदगी बढ़ाकर उसकी गरिमा बढ़ाना है। ईरानी ने कहा, “कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक कार्यक्रम में कहा था कि वह महिलाओं का समर्थन करते हैं। कांग्रेस के एक प्रमुख नेता ने महिलाओं और महिला नेतृत्व के समर्थन में बात कही है, इसलिए मैं उनसे विनम्र अनुरोध करती हूं कि वे संसद में 33% आरक्षण देने वाले विधेयक को तेजी से लागू करने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल का समर्थन करें।”
Author

देश | दैनिक भास्कर

Follow Me
Other Articles
Previous

रिश्ता ऐसा हो तो तोड़ देना चाहिए…:महाराष्ट्र पहाड़ी हादसे से एक दिन पहले मां ने पोस्ट किया था वीडियो, तीन की हुई थी मौत

Next

सरकार से मिले आश्वासनों की समीक्षा करेगी कॉकरोच जनता पार्टी:कल मीटिंग बुलाई, कहा- सरकार ने क्या कदम उठाए यह अबतक नहीं बताया

हाल की खबरें

  • रिजिजू बोले- राहुल के निशाने पर सिर्फ हिंदू क्यों:अल्पसंख्यक महिलाओं की बात क्यों नहीं करते; समाज बांटने के लिए बेटियों को कम न आंकें
  • भास्कर अपडेट्स:दिल्ली- आरक्षण विरोधी प्रदर्शन के खिलाफ फेसबुक पर कमेंट, आरोपी के घर के बाहर सैकड़ों जुटे
  • महाराष्ट्र पहाड़ हादसा, परिवार बोला- मामला आईफोन का नहीं था:यह सिर्फ अफवाह; घर में पारिवारिक विवाद को लेकर टेंशन में थे सभी
  • राहुल की CM फडणवीस से अपील-आदिवासी छात्रों से मिलें:लेटर लिखा- वे 10 दिन से भूख हड़ताल पर; पुणे में हॉस्टल स्टूडेंट ने बताई थीं समस्याएं
  • दावा-2029 में लोकसभा और विधानसभा चुनाव साथ हो सकते हैं:संसदीय समिति के अध्यक्ष ने कहा- संविधान संशोधन और राज्यों की सहमति जरूरी

हाल की टिप्पणियाँ

No comments to show.

समाचार संग्रह

  • August 2026
  • July 2026

श्रेणियाँ

  • Uncategorized
  • खेल

Contact Us:

Address:
267/463 SEC-26, PRATAP NAGAR,
SANGANER, JAIPUR,
RAJASTHAN - 302033

Phone: +91 99296 80280
Email: info@poltixinsight.com

About US:

Poltix Insight is an independent digital news platform delivering accurate, unbiased coverage of Indian politics, governance, elections, economy, and current affairs with reliable reporting and in-depth analysis.

Copyright 2026 — Poltix Insight. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme