Skip to content
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

कीर्तन कर रहे लोगों को कार ने रौंदा,5 की मौत:चश्मदीद बोले- 150 Km/h की रफ्तार में थी गाड़ी; टक्कर के बाद उछलकर 10 फीट दूर गिरे लोग

By देश | दैनिक भास्कर
August 26, 2026 3 Min Read
Comments Off on कीर्तन कर रहे लोगों को कार ने रौंदा,5 की मौत:चश्मदीद बोले- 150 Km/h की रफ्तार में थी गाड़ी; टक्कर के बाद उछलकर 10 फीट दूर गिरे लोग
सुपौल में तेज रफ्तार कार ने 6 लोगों को रौंद दिया। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है। एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसा कटैया चौक के पास NH-327E किनारे स्थित बजरंगबली मंदिर के पास हुआ। मंगलवार की रात कुछ लोग बजरंगबली मंदिर के पास सड़क किनारे बैठकर कीर्तन कर रहे थे। तभी अनियंत्रित कार 6 लोगों को रौंदते हुए एक गैराज में जा घुसी। एक्सीडेंट के बाद कार चालक उसकी पत्नी और दो बच्चों को लोगों ने पकड़ लिया। सुरक्षा के लिहाज से तीनों को पास के ही एक दुकान में ले जाकर शटर गिराकर बंद कर दिया। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर से बचने के चक्कर में कार सवार ने स्टेयरिंग घुमाई और ये हादसा हो गया। लोगों के मुताबिक कार की रफ्तार 150Km/h थी। टक्कर के बाद लोग उछलकर 10 फीट दूर जाकर गिरे। मृतकों की पहचान तिलाई दास (65), राजू दास (50),सुरेंद्र यादव (45), भुवनेश्वरी यादव उर्फ कोयली यादव और कृष्ण मोहन साह के रूप में हुई है। एक्सीडेंट के बाद की तस्वीरें देखिए 150 से ज्यादा थी गाड़ी की स्पीड प्रत्यक्षदर्शी मोहम्मद याकूब ने बताया कि 30-35 लोग मंगलवार को भजन-कीर्तन के लिए सड़क किनारे जुटे थे। इसी दौरान पिपरा की ओर से तेज रफ्तार में आई कार अनियंत्रित होकर कीर्तन कर रहे लोगों को कुचलते हुए करीब 50 मीटर तक आगे गई और एक गैराज में जा घुसी। गाड़ी की रफ्तार करीब 150 किमी प्रति घंटे से ज्यादा रही होगी। टक्कर के बाद अफरा-तफरी मच गई। अंधेरे में सब लोग इधर-उधर भागने लगे। सड़क की सफेद लाइन के बाहर बैठे लोग बचे स्थानीय लोगों के मुताबिक, बजरंगबली मंदिर के पास हर मंगलवार की शाम भजन-कीर्तन का आयोजन होता है। मंगलवार को भी सावन के झूलन के मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुटे थे। जो लोग सड़क की सफेद लाइन की दूसरी तरफ बैठे थे, वे बच गए। जबकि सड़क पर सफेद लाइन के आसपास बैठे लोगों को तेज रफ्तार कार ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन दोनों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं एक घायल का इलाज मधेपुरा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। प्रशासन ने शुरू की कार्रवाई, सड़क किनारे पेड़ों की कटाई हादसे की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन की ओर से सड़क किनारे मौजूद पेड़ों को हटाने की कार्रवाई भी शुरू की गई, ताकि सड़क पर विजिबिलिटी बेहतर हो सके और भविष्य में इस तरह के हादसों की आशंका कम हो। विधायक रामविलास राम भी पहुंचे घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय विधायक रामविलास राम भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने हादसे की जानकारी ली और पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। विधायक ने घटना को बेहद हृदयविदारक बताया। एक्सीडेंट की जानकारी मिलने के बाद पिपरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को कंट्रोल किया। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। हादसे की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ड्राइवर की भूमिका और हादसे के अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। सुपौल डीएम की तरफ से मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए मुआवजा देने की बात कही है।
Author

देश | दैनिक भास्कर

Follow Me
Other Articles
Previous

शाह बोले- देश कोई धर्मशाला नहीं:सिर्फ नागरिकों रहने का अधिकार, घुसपैठिए देश की सुरक्षा के लिए खतरा

Next

गावस्कर ने मैकॉय की पिच पर सवाल उठाए:ICC पर दोहरे मापदंड का आरोप; 2 दिन में खत्म हो गया था टेस्ट

हाल की खबरें

  • राहुल गांधी बोले- देश में लोग अकेले लड़ रहे:संसद से सड़क तक उनके साथ खड़ा हूं; सत्याग्रह पहल शुरू की, लोगों से जुड़ने की अपील
  • तिरुपति की फॉर्मा कंपनी में बॉयलर फटा, 5 की मौत:10 लोग गंभीर घायल; श्री सिटी में हादसे के बाद राहत-बचाव जारी
  • मध्यप्रदेश में 237 पर्यावरण मंजूरी नियम विरुद्ध:अब सिया बैठक में फैसला, केंद्र ने कहा- डीम्ड क्लीयरेंस का प्रावधान नहीं; 13 अक्टूबर को सुनवाई
  • खबर हटके- भूकंप आते ही हवा में उठेगा घर:डॉगी ने जीता चुनाव; महिला ने निकाली शादी की वैकेंसी
  • पूर्वोत्तर राज्यों में 7 दिनों तक बारिश का अलर्ट:यूपी के उन्नाव में 12 से ज्यादा गांव डूबे, बिहार के 6 जिलों में बाढ़

हाल की टिप्पणियाँ

No comments to show.

समाचार संग्रह

  • October 2026
  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026

श्रेणियाँ

  • Uncategorized
  • खेल

Contact Us:

Address:
267/463 SEC-26, PRATAP NAGAR,
SANGANER, JAIPUR,
RAJASTHAN - 302033

Phone: +91 99296 80280
Email: info@poltixinsight.com

About US:

Poltix Insight is an independent digital news platform delivering accurate, unbiased coverage of Indian politics, governance, elections, economy, and current affairs with reliable reporting and in-depth analysis.

Copyright 2026 — Poltix Insight. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme