Skip to content
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
खेल

बुमराह से 697 दिन बाद टॉप रैंकिंग छिनी:ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क नंबर-1 टेस्ट गेंदबाज; टॉप-10 बल्लेबाजों में पंत और गिल

By poltix_INS_admin
August 27, 2026 4 Min Read
Comments Off on बुमराह से 697 दिन बाद टॉप रैंकिंग छिनी:ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क नंबर-1 टेस्ट गेंदबाज; टॉप-10 बल्लेबाजों में पंत और गिल

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने जसप्रीत बुमराह को पीछे छोड़कर पहली बार ICC टेस्ट बॉलिंग रैंकिंग में नंबर-1 स्थान हासिल किया है। बांग्लादेश के खिलाफ मैकाय टेस्ट में 10 विकेट लेने के बाद स्टार्क दो स्थान की छलांग लगाकर टॉप पर पहुंचे। उनके 872 रेटिंग पॉइंट हैं। बुमराह 862 पॉइंट के साथ दूसरे नंबर पर हैं। बुमराह ने कुल 697 दिन नंबर-1 की रैंकिंग पर बिताए हैं। वे 7 फरवरी 2024 को पहली बार इस मुकाम पर पहुंचे थे। हालांकि, यह लगातार 697 दिन का आंकड़ा नहीं है। बीच में दूसरे गेंदबाज भी नंबर-1 बने, इसलिए बुमराह के अलग-अलग नंबर-1 कार्यकालों को जोड़कर यह आंकड़ा बना है। इतने दिन किसी भारतीय गेंदबाज का ICC टेस्ट रैंकिंग में सबसे लंबा कार्यकाल है और टेस्ट इतिहास में यह 14वां सबसे लंबा है। बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ 2024 विशाखापट्‌टनम टेस्ट में 9 विकेट लेने के बाद पहली बार टॉप रैंक हासिल की थी। वह टेस्ट रैंकिंग में नंबर-1 बनने वाले पहले भारतीय तेज गेंदबाज भी हैं। वहीं, मौजूदा टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में ऋषभ पंत सातवें और शुभमन गिल आठवें नंबर पर हैं। 2025 में 907 रेटिंग पॉइंट तक पहुंचे बुमराह 2025 में भी टेस्ट रैंकिंग के टॉप पर बने रहे। जनवरी 2025 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न टेस्ट में 9 विकेट लेने के बाद उनके रेटिंग पॉइंट 907 तक पहुंच गए थे। यह किसी भारतीय गेंदबाज का ICC टेस्ट रैंकिंग में सबसे बड़ा रेटिंग स्कोर था। जून 2026 में हेनरी के साथ संयुक्त नंबर-1 हुए थे 2026 में बुमराह को न्यूजीलैंड के मैट हेनरी से भी चुनौती मिली। जून में हेनरी ने 11 विकेट लेकर बुमराह के साथ संयुक्त रूप से नंबर-1 स्थान हासिल किया था। हालांकि, इसके बाद बुमराह फिर टॉप पर पहुंच गए। बुमराह की गैरमौजूदगी और स्टार्क का प्रदर्शन बना वजह बुमराह इस समय श्रीलंका के खिलाफ भारत की जारी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप सीरीज में नहीं खेल रहे हैं। उनकी गैरमौजूदगी के बीच स्टार्क ने बांग्लादेश के खिलाफ 10 विकेट लेकर टॉप पर पहुंच गए। स्टार्क ने पहली पारी में 6 और दूसरी पारी में 4 विकेट लिए। नके शानदार स्पेल की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को दोनों पारियों में 100 रन के अंदर समेट दिया और मैकाय टेस्ट पारी और 51 रन से जीत लिया। मानव सुथार की 28 स्थान की छलांग स्पिनर मानव सुथार ने 28 पायदान की छलांग लगाई है। सुथार अब 48वें स्थान पर पहुंच गए हैं। सुथार के लिए पिछले कुछ टेस्ट बेहद शानदार रहे हैं। उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ डेब्यू टेस्ट में कुल 7 विकेट लिए थे। इसके बाद श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट में उन्होंने 10 विकेट झटके, जबकि कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट की पहली पारी में 3 विकेट ले चुके हैं। 15 साल के करियर में पहली बार नंबर-1 36 साल के स्टार्क ने 15 साल के इंटरनेशनल करियर में पहली बार टेस्ट बॉलिंग रैंकिंग में नंबर-1 स्थान हासिल किया है। वह अपने करियर के ज्यादातर समय टॉप-10 में रहे हैं। उनकी इससे पहले टेस्ट रैंकिंग में सबसे अच्छी स्थिति नंबर-2 थी। पिछले साल के आखिर में एशेज सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बाद वह टॉप-3 में पहुंचे थे। कमिंस चौथे, लायन टॉप-10 में पहुंचे स्टार्क के अलावा ऑस्ट्रेलिया के दूसरे गेंदबाजों को भी रैंकिंग में फायदा हुआ है। कप्तान पैट कमिंस एक स्थान ऊपर चढ़कर चौथे नंबर पर पहुंच गए। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट में 6 विकेट लिए थे। ऑस्ट्रेलिया के ऑफ स्पिनर नाथन लायन दो स्थान ऊपर चढ़कर 10वें नंबर पर पहुंच गए हैं। वहीं स्कॉट बोलैंड एक स्थान नीचे खिसककर सातवें नंबर पर आ गए हैं। इंग्लैंड के ओली रॉबिन्सन और जोश टंग को पाकिस्तान के खिलाफ हेडिंग्ले टेस्ट में शानदार प्रदर्शन का फायदा मिला है। दोनों ने मिलकर मैच में 16 विकेट लिए थे। रॉबिन्सन 15 स्थान की छलांग लगाकर 11वें नंबर पर पहुंच गए हैं, जबकि टंग 16 स्थान ऊपर चढ़कर 17वें नंबर पर पहुंच गए हैं। पंत टॉप-10 बैटर्स में सातवें नंबर पर टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में टॉप-4 में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इंग्लैंड के हैरी ब्रूक नंबर-1 और जो रूट दूसरे नंबर पर हैं। ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ तीसरे और ट्रेविस हेड चौथे स्थान पर हैं। भारत के ऋषभ पंत को टॉप-10 में सबसे ज्यादा फायदा हुआ है। श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट की दूसरी पारी में तेज अर्धशतक लगाने के बाद पंत छह स्थान ऊपर चढ़कर संयुक्त रूप से सातवें नंबर पर पहुंच गए हैं। वह ऑस्ट्रेलिया के मार्नस लाबुशेन के साथ सातवें स्थान पर हैं। टॉप-10 से बाहर ऑस्ट्रेलिया के कैमरन ग्रीन नौ स्थान ऊपर चढ़कर 21वें, श्रीलंका के कप्तान धनंजय डी सिल्वा दो स्थान ऊपर चढ़कर संयुक्त रूप से 22वें, पाकिस्तान के अब्दुल्ला शफीक सात स्थान ऊपर चढ़कर संयुक्त रूप से 27वें और भारत के केएल राहुल पांच स्थान ऊपर चढ़कर 30वें नंबर पर पहुंच गए हैं। जडेजा ऑलराउंडर्स में नंबर-1 पर कायम टेस्ट ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में भारत के रवींद्र जडेजा नंबर-1 पर बने हुए हैं। ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस एक स्थान ऊपर चढ़कर सातवें नंबर पर पहुंचे हैं। कैमरन ग्रीन संयुक्त रूप से 17वें और ओली रॉबिन्सन 23वें नंबर पर हैं। ————–
मैच से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…
श्रीलंका का तीसरा विकेट गिरा, स्कोर-182/3:प्रसिद्ध ने 115 रन की साझेदारी तोड़ी, पहली पारी में 290 पर ऑलआउट हुई थी टीम भारत के खिलाफ कोलंबो टेस्ट में श्रीलंका का तीसरा विकेट गिर गया है। फिलहाल टीम का स्कोर 182/3 है। श्रीलंकाई टीम ने दूसरी पारी में अच्छी वापसी की थी, लेकिन प्रसिद्ध कृष्णा ने 115 रन की साझेदारी तोड़कर भारत को तीसरी सफलता दिलाई। पहली पारी में श्रीलंका 290 रन पर ऑलआउट हुआ था और भारत ने 213 रन की बढ़त के बाद फॉलोऑन दिया था। पढ़ें पूरी खबर…

Author

poltix_INS_admin

Follow Me
Other Articles
Previous

क्या पिता के रसूख ने दिलाई टीम में जगह:ट्रोल हो रहे दिल्ली के क्रिकेटर देव चौधरी, आरोप- बैट पकड़ना भी नहीं आता

Next

भारतीय स्पिनर्स कोलंबो टेस्ट में डाल चुके 10 नो-बॉल:5 साल में दूसरा सबसे खराब प्रदर्शन, दिनूशा ने की 44 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी

हाल की खबरें

  • एक्टर डीनो मोरिया के गिरफ्तार होने की खबर:मीठी नदी डीसिल्टिंग घोटाले से जुड़ा है मामला
  • तमिलनाडु: हाईवे बोर्ड पर हिंदी लिखने पर 2 अधिकारी सस्पेंड:तमिल-अंग्रेजी में जगहों के नाम लिखने का नियम; 2026 में तीसरी बार हिंदी शब्द मिटाए गए
  • तमिलनाडु: हाईवे बोर्ड पर हिंदी लिखने पर 2 अधिकारी सस्पेंड:तमिल-अंग्रेजी में जगहों के नाम लिखने का नियम; 2026 में तीसरी बार हिंदी शब्द मिटाए गए
  • तमिलनाडु: हाईवे बोर्ड पर हिंदी लिखने पर 2 अधिकारी सस्पेंड:तमिल-अंग्रेजी में जगहों के नाम लिखने का नियम; 2026 में तीसरी बार हिंदी शब्द मिटाए गए
  • भागवत बोले- धर्म संकट में आया तो देश खामियाजा भुगतेगा:धर्म और राष्ट्र अलग-अलग नहीं, दोनों एक-दूसरे पर निर्भर

हाल की टिप्पणियाँ

No comments to show.

समाचार संग्रह

  • October 2026
  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026

श्रेणियाँ

  • Uncategorized
  • खेल

Contact Us:

Address:
267/463 SEC-26, PRATAP NAGAR,
SANGANER, JAIPUR,
RAJASTHAN - 302033

Phone: +91 99296 80280
Email: info@poltixinsight.com

About US:

Poltix Insight is an independent digital news platform delivering accurate, unbiased coverage of Indian politics, governance, elections, economy, and current affairs with reliable reporting and in-depth analysis.

Copyright 2026 — Poltix Insight. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme