Skip to content
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

जालंधर लेक्चरर हत्याकांड,पति की गर्लफ्रेंड से 206 पन्नों की चैट:बेबी-शोना, सीक्रेट मीटिंग की बातें, खुद के हसबैंड के कत्ल की भी प्लानिंग

By देश | दैनिक भास्कर
August 26, 2026 7 Min Read
Comments Off on जालंधर लेक्चरर हत्याकांड,पति की गर्लफ्रेंड से 206 पन्नों की चैट:बेबी-शोना, सीक्रेट मीटिंग की बातें, खुद के हसबैंड के कत्ल की भी प्लानिंग
जालंधर की लेक्चरर नेहा हत्याकांड की जांच में पुलिस को आरोपी उमंग बस्सी और उसकी गर्लफ्रेंड सतपाल कौर के बीच 206 पन्नों की वॉट्सऐप चैट मिली है। चैट में दोनों के बीच अफेयर, सीक्रेट मीटिंग, शादी करने और एक साथ रहने की बातें सामने आई हैं। इसी के साथ चैट के एक हिस्से में सतपाल कौर के पति से अलग होने और उसे रास्ते से हटाने से जुड़ी बातचीत का भी जिक्र है। इसके अलावा चैटिंग में नेहा के पति उमंग बस्सी और सतपाल कौर एक दूसरे को ‘बेबी’-‘शोना’ कहते। जल्द एक होने, घर पर रहने के लिए मम्मी को मनाने, एक-दूसरे के बिना नहीं रहने, हग करने जैसी बातें करते हैं। चैट के मुताबिक, सतपाल कौर ने अपने मोबाइल में आरोपी बॉयफ्रेंड उमंग का नंबर ‘तानवी’ और ‘AA’ नाम से सेव कर रखा था, जबकि उमंग ने सतपाल का नंबर 'सतलाप’ नाम से सेव किया था। सतपाल कौर फिलहाल पुलिस हिरासत में है। उसके पति विशाल शर्मा ने चैट सार्वजनिक करते हुए आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग की है। चैट में सीक्रेट मीटिंग्स, शादी और साथ रहने की बात पढ़िए पूरी चैट जिसमें कई खुलासे हुए 15/01/26 8:25 pm - सतपाल: मेरी जान है तू 8:25 pm - तानवी प्रांशू: मैं तो जान हूं आपकी, आप मेरा पूरा संसार हो। 8:25 pm - तानवी प्रांशू: मेरी खुशियां, मेरा दुख, मेरा सब कुछ सिर्फ आपके इर्द-गिर्द है। 8:26 pm - तानवी प्रांशू: और सिर्फ आप, बस। 8:34 pm - तानवी प्रांशू: मैं आपसे प्यार करती हूं। 8:35 pm - सतपाल: मैं भी आपसे प्यार करता हूं, शोना। 8:51 pm - सतपाल: डन शोना। 9:25 pm - सतपाल: मेरा बुग्गू। साथ रहने और घर ले आने की बातें 15/01/26 10:03 pm - सतपाल: मेरा आपके पास आने का मन है। 10:04 pm - तानवी प्रांशू: मेरा भी, बस आपको कसकर गले लगाकर सो जाऊं। 10:04 pm - तानवी प्रांशू: आराम से सुबह उठूं और आपको देखूं। 10:04 pm - सतपाल: आपको बहुत याद कर रहा हूं, मेरा बच्चा। 10:05 pm - तानवी प्रांशू: आपके बिना तो ठंड लग रही थी। 10:05 pm - तानवी प्रांशू: एक दिन भी निकालना मुश्किल है। 10:06 pm - सतपाल: मेरा भी। 10:06 pm - तानवी प्रांशू: अब आप यहां हो ना। 10:07 pm - तानवी प्रांशू: ऐसा लग रहा है कि अब सब पूरा हो गया। 10:07 pm - तानवी प्रांशू: मैंने आपको गले लगा लिया। 10:21 pm - सतपाल: बस मेरे पास रहना। 10:21 pm - तानवी प्रांशू: मेरी हालत क्या थी, आप सोच भी नहीं सकते। 10:21 pm - तानवी प्रांशू: मैं क्या महसूस कर रही थी और किस दौर से गुजर रही थी। 10:21 pm - तानवी प्रांशू: मेरा मन कर रहा है कि आपको घर ले आऊं। 10:23 pm - सतपाल: मेरा भी आपके पास रहने का मन है, बस हमेशा आपके साथ रहना चाहता हूं। 10:23 pm - तानवी प्रांशू: जल्दी से व्यवस्था कर देना। 10:25 pm - तानवी प्रांशू: अगली सर्दियों में हम दोनों को ठंड नहीं लगने देंगे। 10:26 pm - सतपाल: हां 10:26 pm - तानवी प्रांशू: बस फिर आप, मैं और बच्चे। 10:27 pm - तानवी प्रांशू: मेरे बच्चे। 10:27 pm - सतपाल: आपके साथ। फ्यूचर में साथ रहने की बात 15/01/26 11:06 pm - सतपाल: ठीक है। 11:06 pm - तानवी प्रांशू: क्या करूं, बताओ? 11:06 pm - तानवी प्रांशू: खुश रहो। 11:06 pm - तानवी प्रांशू: मेरे साथ रहो। 11:07 pm - तानवी प्रांशू: प्रे किया करो कि हम दोनों साथ रह सकें। 11:07 pm - तानवी प्रांशू: हमारा बेटा हो। 11:07 pm - तानवी प्रांशू: प्यारा-सा। 11:09 pm - तानवी प्रांशू: बस मैं जल्दी से जल्दी कोशिश कर रही हूं। 11:09 pm - तानवी प्रांशू: कि हम साथ हों। 11:10 pm - सतपाल: हां। 11:10 pm - तानवी प्रांशू: तुम्हें देखकर खुश होती हूं। सीक्रेट मीटिंग और अफेयर की बातें 16/01/26 4:20 pm - सतपाल: बेबी। 4:21 pm - सतपाल: बताओ मोटू जी, क्या योजना है, मतलब कहां मिलना है? 4:22 pm - सतपाल: घर? 4:25 pm - सतपाल: बाकी जैसा आपका मन। 4:33 pm - सतपाल: जब घर से चलोगे तो मुझे बता देना। 4:36 pm - तानवी प्रांशू: जहां आप बोलो। 4:36 pm - तानवी प्रांशू: 5 बजे चलूंगा। 4:41 pm - तानवी प्रांशू: घर पर मिलते हैं। 7:49 pm - सतपाल: मैं तुमसे बहुत-बहुत-बहुत प्यार करता हूं। 7:49 pm - सतपाल: मैं तुम्हारे बिना अपनी जिंदगी की कल्पना नहीं कर सकता। 7:49 pm - सतपाल: मुझे बस आपके साथ रहना है। 7:49 pm - सतपाल: मैं अपनी बाकी जिंदगी यं ही बर्बाद नहीं करना चाहता। अलग होने और साथ रहने की चर्चा 16/01/26 9:49 pm - तानवी प्रांशू: क्यों? 9:49 pm - सतपाल: बस तू मेरे साथ। 9:50 pm - तानवी प्रांशू: हां, हम एक हैं। 9:50 pm - तानवी प्रांशू: मैं भी आज खुश हूं। 9:51 pm - सतपाल: सो जाओ बेबी। 9:51 pm - तानवी प्रांशू: नहीं, अभी नहीं। 9:51 pm - तानवी प्रांशू: आप अभी रिलैक्स नहीं हुए ना। 9:52 pm - सतपाल: हो गया था। 9:52 pm - सतपाल: तभी तो शांत हुई। 9:52 pm - तानवी प्रांशू: हां, शांत हो गए। 9:53 pm - तानवी प्रांशू: ज्यादा शांत न हो तुम। 9:54 pm - तानवी प्रांशू: 99% अलग हो गए हैं। 9:54 pm - तानवी प्रांशू: 1% अभी उसके बारे में सोचना बाकी है। 11:35 pm - तानवी प्रांशू: हां, कुछ करके। 11:35 pm - तानवी प्रांशू: किसी से पूछो। 11:35 pm - सतपाल: क्या हुआ मोटू? 11:36 pm - तानवी प्रांशू: व्यवस्था कैसे होगी? 11:37 pm - सतपाल: हो जाएगी, देख लेना... हमें पता भी नहीं चलेगा। 11:37 pm - सतपाल: अगली सर्दियों में हम साथ होंगे। 11:38 pm - तानवी प्रांशू: हां। 11:38 pm - तानवी प्रांशू: मैं परेशान हो रही हूं। 11:39 pm - तानवी प्रांशू: कल बाहर मिलेंगे। 11:39 pm - तानवी प्रांशू: मैं बात करना चाहती हूँ। 11:39 pm - तानवी प्रांशू: तुमसे। 11:40 pm - सतपाल: मेरा पक्का फैसला है। 11:40 pm - सतपाल: मैं तो कह रहा हूं, शादी कर लेते हैं और फिर देखेंगे जो होगा। शादी और मां को बताने की बात 11:41 pm - तानवी प्रांशू: बस मेरा दिमाग खराब हो रहा है। 11:41 pm - तानवी प्रांशू: कल बताऊंगी। 11:41 pm - तानवी प्रांशू: उसे हमारे बारे में सब कुछ बता दूंगी। 11:41 pm - सतपाल: नहीं शोना, मेरी तरफ से आप फ्री रहो। 11:41 pm - तानवी प्रांशू: अभी सिरदर्द हो रहा है। 11:42 pm - तानवी प्रांशू: हां जी। 11:42 pm - तानवी प्रांशू: मैं आपसे 5:45 पर मिलूंगी। 11:42 pm - सतपाल: ठीक है। 11:43 pm - तानवी प्रांशू: कल मां को आपके बारे में बताऊंगी। 11:43 pm - सतपाल: ठीक है। 11:43 pm - सतपाल: मुझे भी मिलवा देना। रोज मिलने और इमोशनल बातचीत 17/01/26 9:45 am - सतपाल: बेबी, मुझे तुम्हारी बहुत याद आ रही है। 9:49 am - तानवी प्रांशू: तुम्हें सिर्फ मेरी याद आई? 9:50 am - तानवी प्रांशू: तुम मेरे दिल में, मेरे दिमाग में, मेरी आत्मा में हो। मैं तुम्हें महसूस करती हूं, तुम्हारी याद आती है स्वीटी। 9:52 am - तानवी प्रांशू: बस तुम जल्दी से जल्दी आ जाओ। 10:31 am - तानवी प्रांशू: आज मिलें? 10:31 am - सतपाल: हां हां। 10:31 am - सतपाल: बाहर? 10:42 am - सतपाल: तैयार हो गए आप? 10:49 am - तानवी प्रांशू: हां जी। 10:49 am - तानवी प्रांशू: मंदिर जा रही हूं। परिवार और फ को लेकर बातचीत 18/01/26 9:50 am - सतपाल: बेबी, मैं चाहता हूं कि तुम यह जानो कि मैंने पूरी तरह तुम्हें चुना है। मुझे पता है कि जिंदगी हमेशा आसान नहीं होगी, लेकिन हां, मैं तुम्हारे साथ उसका सामना करने के लिए तैयार हूं। मुझे कोई और नहीं चाहिए। मेरा दिल तुम्हारा है और मैं अपना जीवन प्यार, ईमानदारी, विश्वास और वफादारी के साथ सिर्फ तुम्हारे साथ बनाना चाहता हूं। 9:51 am - तानवी प्रांशू: तुम्हें वह सब मिलेगा जिसके तुम हकदार हो। 9:51 am - तानवी प्रांशू: बच्चा। 9:52 am - सतपाल: मुझे कुछ नहीं चाहिए, मुझे सिर्फ तुम चाहिए, मेरी बेबी। 9:52 am - तानवी प्रांशू: और मैं भी तुमसे वादा करती हूं कि हमेशा तुम्हारे प्रति वफादार रहूंगी, कोई और तुम्हारी जगह नहीं लेगा। फिजिकल रिलेशन बनाने की चैट 17/01/26 3:28 pm - तानवी प्रांशू: मैं तो कह रही हूं, घर पर मिल लेते हैं, फिर घूमने जाएंगे, रात को डिनर करेंगे। 3:28 pm - तानवी प्रांशू: यह पक्का है। 3:28 pm - सतपाल: डिनर के बाद घर, फिर रात को हमारा हनीमून। 3:29 pm - तानवी प्रांशू: हाहा। 3:29 pm - तानवी प्रांशू: आप समझ गए। 3:30 pm - तानवी प्रांशू: आपको पता है कि मुझे कैसे संभालना है और मुझे खुश कैसे रखना है। 3:31 pm - तानवी प्रांशू: जब हमें घर मिलेगा ना। 3:31 pm - तानवी प्रांशू: तो सिर्फ आप मुझे प्यार करेंगे। 3:31 pm - तानवी प्रांशू: जिस तरह आप चाहते हैं। 3:32 pm - तानवी प्रांशू: मैं महसूस करना चाहती हूं कि आप मुझसे कितनी गहराई और जुनून से प्यार करते हैं। --------------------- यह खबर भी पढ़ें… जालंधर की लेक्चरर के अंतिम शब्द-एक बार बेटी दिखा दो:वेंटिलेटर पर भी उसे तलाशती रहीं; हार्पिक पिलाने में पति की गर्लफ्रेंड भी शामिल जालंधर में टॉयलेट क्लीनर पिलाकर लेक्चरर पत्नी नेहा (36) की हत्या मामले में नए खुलासे हुए हैं। नेहा के भाई ने आरोप लगाया कि उसके जीजा की प्रेमिका सतपाल कौर भी मौका-ए-वारदात पर मौजूद थी। उसने भी उसकी बहन को टॉयलेट क्लीनर पिलाने में हेल्प की। पढ़ें पूरी खबर…
Author

देश | दैनिक भास्कर

Follow Me
Other Articles
Previous

जबलपुर में 472 करोड़ से T-72 टैंकों का ओवरहॉल:सालाना 12 टैंक होंगे अपग्रेड, रक्षा मंत्री राजनाथ बोले- ड्रोन-मिसाइल का दौर, फिर भी टैंक जरूरी

Next

लॉरेंस के भाई बोले- सलमान ने माफी को इश्यू बनाया:हाई सिक्योरिटी जेल से नेटवर्क कैसे चल सकता है, FBI का दावा हिंदुस्तान के खिलाफ साजिश

हाल की खबरें

  • भागवत बोले- धर्म संकट में आया तो देश खामियाजा भुगतेगा:धर्म और राष्ट्र अलग-अलग नहीं, दोनों एक-दूसरे पर निर्भर
  • भागवत बोले- धर्म संकट में आया तो देश खामियाजा भुगतेगा:धर्म और राष्ट्र अलग-अलग नहीं, दोनों एक-दूसरे पर निर्भर
  • भागवत बोले- धर्म संकट में आया तो देश खामियाजा भुगतेगा:धर्म और राष्ट्र अलग-अलग नहीं, दोनों एक-दूसरे पर निर्भर
  • भागवत बोले- धर्म संकट में आया तो देश खामियाजा भुगतेगा:धर्म और राष्ट्र अलग-अलग नहीं, दोनों एक-दूसरे पर निर्भर
  • भागवत बोले- धर्म संकट में आया तो देश खामियाजा भुगतेगा:धर्म और राष्ट्र अलग-अलग नहीं, दोनों एक-दूसरे पर निर्भर

हाल की टिप्पणियाँ

No comments to show.

समाचार संग्रह

  • October 2026
  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026

श्रेणियाँ

  • Uncategorized
  • खेल

Contact Us:

Address:
267/463 SEC-26, PRATAP NAGAR,
SANGANER, JAIPUR,
RAJASTHAN - 302033

Phone: +91 99296 80280
Email: info@poltixinsight.com

About US:

Poltix Insight is an independent digital news platform delivering accurate, unbiased coverage of Indian politics, governance, elections, economy, and current affairs with reliable reporting and in-depth analysis.

Copyright 2026 — Poltix Insight. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme