Skip to content
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

दिल्ली के कपल पर ISI के लिए जासूसी का आरोप:पाकिस्तानी एजेंट्स को 8 भारतीय सिम भेजे; पुलिस की स्पेशल सेल ने किया गिरफ्तार

By देश | दैनिक भास्कर
August 28, 2026 3 Min Read
Comments Off on दिल्ली के कपल पर ISI के लिए जासूसी का आरोप:पाकिस्तानी एजेंट्स को 8 भारतीय सिम भेजे; पुलिस की स्पेशल सेल ने किया गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़े जासूसी नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस ने जासूसी के आरोप में दिल्ली के कपल साहिल (25) और उसकी पत्नी समीरा (21) को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों 2024 से पाकिस्तान में बैठे खुफिया अधिकारियों के संपर्क में थे। वे भारत से जुड़ी संवेदनशील जानकारी जुटाने, भारतीय सिम कार्ड पाकिस्तान भेजने और दूसरे लोगों को जासूसी के लिए तैयार करने में मदद कर रहे थे। अधिकारियों ने बताया कि जांच में इस नेटवर्क के तार दिल्ली से कराची और इस्लामाबाद तक जुड़े मिले हैं। पाकिस्तान में बैठे हैंडलर दंपती को पैसे भी भेजते थे। दुबई के रास्ते पाकिस्तान भेजे 8 भारतीय सिम पुलिस के मुताबिक, साहिल और समीरा ने 2024 से 2025 के बीच 8 भारतीय सिम कार्ड हासिल किए। इन सिम कार्ड को दुबई के रास्ते पाकिस्तान भेजा गया। हैंडलर ने इसके लिए दंपती को 30 हजार रुपए दिए थे। पुलिस ने बताया कि इन नंबरों से पाकिस्तान में वॉट्सऐप अकाउंट एक्टिवेट किए गए। पाकिस्तानी खुफिया अधिकारियों ने इन अकाउंट के जरिए भारत में लोगों से संपर्क किया और संवेदनशील जानकारी जुटाने की कोशिश की। इनमें से कुछ अकाउंट के जरिए भारतीय वॉट्सऐप ग्रुप में भी दाखिल होने की कोशिश की गई। पुलिस के अनुसार, पाकिस्तान में बैठे हैंडलर सोशल मीडिया और एन्क्रिप्टेड कम्युनिकेशन प्लेटफॉर्म के जरिए भारत में लोगों से संपर्क कर रहे थे। सैन्य इलाकों की जानकारी जुटाने का आरोप पुलिस का आरोप है कि साहिल को भारत के अलग-अलग हिस्सों में कैंटोनमेंट इलाकों की रेकी करने का काम दिया गया था। उसे जासूसी और फील्ड ऑपरेशन के लिए लोगों को भर्ती करने की जिम्मेदारी भी दी गई थी। जांच में सामने आया कि साहिल ने ट्रिब्यूनल के सामने कोर्ट मार्शल की कार्रवाई का सामना कर रहे सेना के जवानों से जुड़ी जानकारी भी कथित तौर पर उपलब्ध कराई थी। साहिल और समीरा कौन हैं साहिल का जन्म 2001 में हुआ था। उसने दिल्ली की इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी से बीए की डिग्री ली है। पुलिस के मुताबिक, साहिल एक वकील के साथ काम कर चुका है और एलएलबी करने की योजना बना रहा था। उसने जून 2025 में नौकरी छोड़ दी थी और तब से बेरोजगार था। समीरा का जन्म 2005 में हुआ था। उसने केशव पुरम के कन्या विद्यालय से 12वीं तक पढ़ाई की और बाद में कॉरेस्पॉन्डेंस से बीए किया। गिरफ्तारी से पहले समीरा नोएडा के एक कॉल सेंटर में काम कर रही थी। आतंकी संगठनों को लॉजिस्टिक मदद की सूचना से शुरू हुई जांच पुलिस ने बताया कि स्पेशल सेल को आतंकी संगठनों, उनके कथित ओवरग्राउंड वर्कर और स्लीपर सेल को लॉजिस्टिक मदद दिए जाने की जानकारी मिली थी। इसी सूचना के बाद जांच शुरू की गई। जांच आगे बढ़ने पर पुलिस ने ऐसे स्थानीय लोगों की पहचान की, जो नेटवर्क को भारतीय सिम कार्ड हासिल करने और पाकिस्तान में बैठे हैंडलर की भारत के लोगों से बातचीत कराने में मदद कर रहे थे। स्पेशल सेल के अनुसार, साहिल और समीरा की गिरफ्तारी से पाकिस्तान में बैठे खुफिया नेटवर्क और भारत में उसके कथित संपर्कों के बारे में अहम सुराग मिले हैं। ------------------------------------ ये खबर भी पढ़ें… बंगाल के कूचबिहार से 3 संदिग्ध ISI एजेंट गिरफ्तार:STF का दावा- भारतीय सिम कार्ड पाकिस्तान भेज रहे थे; नकली नोट भी बनाते थे पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले में राज्य पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े 3 संदिग्धोंं को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान राशिदुल हक, नूर नसीरुद्दीन अली और शफीकुल इस्लाम के रूप में हुई है। पूरी खबर पढ़ें…
Author

देश | दैनिक भास्कर

Follow Me
Other Articles
Previous

पाकिस्तान में 200 साल पुराना गुरुद्वारा गिराया:शॉपिंग मॉल बनाया जा रहा; BJP बोली- सिखों की विरासत खत्म की जा रही

Next

दिल्ली के कपल पर पाकिस्तान के लिए जासूसी का आरोप:दुबई के रास्ते 8 भारतीय सिम भेजे, पाकिस्तानी हैंडलर से 2 साल से संपर्क में थे

हाल की खबरें

  • तमिलनाडु: हाईवे बोर्ड पर हिंदी लिखने पर 2 अधिकारी सस्पेंड:तमिल-अंग्रेजी में जगहों के नाम लिखने का नियम; 2026 में तीसरी बार हिंदी शब्द मिटाए गए
  • भागवत बोले- धर्म संकट में आया तो देश खामियाजा भुगतेगा:धर्म और राष्ट्र अलग-अलग नहीं, दोनों एक-दूसरे पर निर्भर
  • भागवत बोले- धर्म संकट में आया तो देश खामियाजा भुगतेगा:धर्म और राष्ट्र अलग-अलग नहीं, दोनों एक-दूसरे पर निर्भर
  • भागवत बोले- धर्म संकट में आया तो देश खामियाजा भुगतेगा:धर्म और राष्ट्र अलग-अलग नहीं, दोनों एक-दूसरे पर निर्भर
  • भागवत बोले- धर्म संकट में आया तो देश खामियाजा भुगतेगा:धर्म और राष्ट्र अलग-अलग नहीं, दोनों एक-दूसरे पर निर्भर

हाल की टिप्पणियाँ

No comments to show.

समाचार संग्रह

  • October 2026
  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026

श्रेणियाँ

  • Uncategorized
  • खेल

Contact Us:

Address:
267/463 SEC-26, PRATAP NAGAR,
SANGANER, JAIPUR,
RAJASTHAN - 302033

Phone: +91 99296 80280
Email: info@poltixinsight.com

About US:

Poltix Insight is an independent digital news platform delivering accurate, unbiased coverage of Indian politics, governance, elections, economy, and current affairs with reliable reporting and in-depth analysis.

Copyright 2026 — Poltix Insight. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme