Skip to content
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

जालंधर के पेट्रोल पंप पर हंगामा:कार मालिक बोला- ₹300 का डीजल भराया, गाड़ी की सुई हिली तक नहीं; लेडी मैनेजर के केबिन में घुसी भीड़

By देश | दैनिक भास्कर
August 3, 2026 2 Min Read
Comments Off on जालंधर के पेट्रोल पंप पर हंगामा:कार मालिक बोला- ₹300 का डीजल भराया, गाड़ी की सुई हिली तक नहीं; लेडी मैनेजर के केबिन में घुसी भीड़
जालंधर में इंडियन ऑयल के एक पेट्रोल पंप पर डीजल भरवाने को लेकर हंगामा हो गया। कार मालिक ने आरोप लगाया कि 300 रुपए का डीजल भरवाने के बावजूद उसकी गाड़ी के फ्यूल मीटर और डीटीई (डिस्टेंस टू एम्प्टी) में कोई बदलाव नहीं आया। मालिक का आरोप है कि विरोध करने पर पंप कर्मचारियों ने अभद्र व्यवहार किया और महिला मैनेजर बाहर तक नहीं आईं। बाद में मालिक ने अपने पार्षद प्रतिनिधि भाई को मौके पर बुला लिया, जिसके बाद विवाद और बढ़ गया। इस दौरान अन्य ग्राहकों ने भी पेट्रोल पंप पर तेल कम डालने और मीटर को जीरो किए बिना फ्यूल भरने जैसे आरोप लगाए। मामला इतना बढ़ा कि महिलाओं ने मैनेजर के केबिन में पहुंचकर माफी मांगने की मांग की। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अब सिलसिलेवार जानिए पूरा मामला... 300 रुपए का डीजल भरवाया, मीटर में बदलाव नहीं दिखा: कार मालिक अनुज ने बताया कि उसने 120 फुटी रोड स्थित इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप पर रविवार शाम को 300 रुपए का डीजल भरवाया, लेकिन गाड़ी स्टार्ट करने के बाद भी फ्यूल सुई और डीटीई मीटर में कोई बदलाव नहीं दिखा। विरोध करने पर पंप कर्मचारियों से बहस हो गई। दोबारा डीजल डाला, फिर भी नहीं बढ़ा फ्यूल लेवल अनुज ने कहा कि गाड़ी कुछ दूरी पर झटके खाने लगी। वापस पंप पहुंचने पर कर्मचारियों ने गलती मानते हुए दोबारा डीजल डाला। लेकिन इसके बाद भी मीटर में कोई बदलाव नहीं दिखाई दिया। अन्य ग्राहकों ने भी लगाए गड़बड़ी के आरोप मौके पर मौजूद कई ग्राहकों ने दावा किया कि इस पेट्रोल पंप पर पहले भी ऐसी शिकायतें सामने आती रही हैं। उनका आरोप था कि कई बार मीटर को जीरो किए बिना ही ईंधन भर दिया जाता है। पार्षद प्रतिनिधि पहुंचे, बढ़ा विवाद मामला बढ़ने पर अनुज ने अपने भाई और क्षेत्र के पार्षद प्रतिनिधि डॉ. मनीष को बुलाया। आरोप है कि उनके साथ भी महिला मैनेजर ने अभद्र व्यवहार किया, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। महिलाओं ने कैबिन में पहुंचकर माफी की मांग की अनुज के परिजन और महिलाएं भी मौके पर पहुंच गईं। उन्होंने महिला मैनेजर के केबिन में जाकर सार्वजनिक माफी मांगने की मांग की। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने हस्तक्षेप कर मैनेजर को दूसरे केबिन में पहुंचाया। पुलिस ने जांच शुरू की डिवीजन नंबर-5 थाना पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए हैं। पुलिस कार से डीजल निकालकर उसकी वास्तविक मात्रा की जांच कर रही है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Author

देश | दैनिक भास्कर

Follow Me
Other Articles
Previous

पीएम को गालियां देने वाली नाबालिग पर FIR नहीं होगी:दावा- दिल्ली पुलिस बोली प्रधानमंत्री ने माफ कर दिया, इसलिए एक्शन नहीं

Next

पंजाबी युवक ने 280 की स्पीड में दौड़ाई कार,VIDEO:कनाडा में 81 लाख की कार्वेट गाड़ी से स्टंट, टायरों से धुआं भी निकला

हाल की खबरें

  • रिजिजू बोले- राहुल के निशाने पर सिर्फ हिंदू क्यों:अल्पसंख्यक महिलाओं की बात क्यों नहीं करते; समाज बांटने के लिए बेटियों को कम न आंकें
  • भास्कर अपडेट्स:दिल्ली- आरक्षण विरोधी प्रदर्शन के खिलाफ फेसबुक पर कमेंट, आरोपी के घर के बाहर सैकड़ों जुटे
  • महाराष्ट्र पहाड़ हादसा, परिवार बोला- मामला आईफोन का नहीं था:यह सिर्फ अफवाह; घर में पारिवारिक विवाद को लेकर टेंशन में थे सभी
  • राहुल की CM फडणवीस से अपील-आदिवासी छात्रों से मिलें:लेटर लिखा- वे 10 दिन से भूख हड़ताल पर; पुणे में हॉस्टल स्टूडेंट ने बताई थीं समस्याएं
  • दावा-2029 में लोकसभा और विधानसभा चुनाव साथ हो सकते हैं:संसदीय समिति के अध्यक्ष ने कहा- संविधान संशोधन और राज्यों की सहमति जरूरी

हाल की टिप्पणियाँ

No comments to show.

समाचार संग्रह

  • August 2026
  • July 2026

श्रेणियाँ

  • Uncategorized
  • खेल

Contact Us:

Address:
267/463 SEC-26, PRATAP NAGAR,
SANGANER, JAIPUR,
RAJASTHAN - 302033

Phone: +91 99296 80280
Email: info@poltixinsight.com

About US:

Poltix Insight is an independent digital news platform delivering accurate, unbiased coverage of Indian politics, governance, elections, economy, and current affairs with reliable reporting and in-depth analysis.

Copyright 2026 — Poltix Insight. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme