Skip to content
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
खेल

कोहली के शरीर पर 12वां टैटू:बाएं हाथ पर 5 सेशन के बाद भी काम अधूरा; इसका पैटर्न बूंद गिरने से बनने वाली लहरों जैसा

By poltix_INS_admin
September 1, 2026 3 Min Read
Comments Off on कोहली के शरीर पर 12वां टैटू:बाएं हाथ पर 5 सेशन के बाद भी काम अधूरा; इसका पैटर्न बूंद गिरने से बनने वाली लहरों जैसा

विराट कोहली बाएं हाथ पर नया टैटू बनवा रहे हैं। यह उनके शरीर का टोटल 12वां टैटू है। वेस्टइंडीज के खिलाफ अगले महीने होने वाली वनडे सीरीज से पहले उन्होंने अपने टैटू कलेक्शन में यह नया डिजाइन जोड़ा है। इसकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं। टैटू बाएं बाइसेप के पास बना है और पुराने डिजाइन से जुड़ता नजर आ रहा है। इसका पैटर्न पानी की सतह पर बूंद गिरने के बाद बनने वाली लहरों जैसा है। मुंबई में टैटू आर्टिस्ट एलन गोइस के मुताबिक, इसे बनाने के लिए अब तक 5 सेशन हो चुके हैं, लेकिन काम अभी पूरा नहीं हुआ है। आर्टिस्ट ने कोहली और अन्य टैटू आर्टिस्ट्स के साथ तस्वीरें भी शेयर की हैं। विराट के शरीर पर माता-पिता के नाम का भी टैटू कोहली लंबे समय से टैटू को अपने व्यक्तित्व और जीवन के अलग-अलग पहलुओं से जोड़ते रहे हैं। उनके शरीर पर माता-पिता सरोज और प्रेम के नाम के टैटू हैं। इसके अलावा भगवान शिव और ओम से जुड़े डिजाइन भी उनके कलेक्शन का हिस्सा हैं। इस साल की शुरुआत में भी कोहली ने अपने हाथ पर बड़ा लोटस-इंस्पायर्ड डिजाइन दिखाया था। बाएं हाथ की पूरी स्लीव को नया रूप दे रहे कोहली पहले से मौजूद टैटू को हटाने या पूरी तरह ढकने के बजाय उन्हें एक नए डिजाइन में जोड़ने पर काम कर रहे हैं। इस प्रोजेक्ट की शुरुआत IPL 2026 से पहले सामने आई थी। उनका मकसद पुराने डिजाइन को रीस्टोर और रीफाइन करके एक यूनिफाइड स्लीव तैयार करना है, जो उनके मौजूदा जीवन और सफर को दर्शाए। इस बदलाव में उनके शिव-इंस्पायर्ड आर्मबैंड को दोबारा डिजाइन किया गया है। इसके बाद डॉटवर्क मंडला को इसमें जोड़ा गया, जो अलग-अलग डिजाइन को आपस में जोड़ने वाले प्रमुख हिस्से के तौर पर काम करता है। ऊपरी हिस्से में लोटस और पीओनी जैसे डिजाइन भी शामिल किए गए हैं। इन प्रतीकों को आम तौर पर दृढ़ता और व्यक्तिगत विकास से जोड़ा जाता है। कोहली के 11 पुराने टैटू टैटू पूरा होने के बाद कोहली के शरीर पर कुल 12 टैटू हो जाएंगे। नए टैटू से पहले कोहली के शरीर पर 11 टैटू बताए गए हैं। इनमें जापानी समुराई, गॉड्स आई, भगवान शिव, मोनेस्ट्री, वनडे डेब्यू नंबर 175, टेस्ट डेब्यू नंबर 269, मां सरोज का नाम, पिता प्रेम का नाम, स्कॉर्पियो, ट्राइबल आर्ट और ओम शामिल हैं। 18 साल का इंटरनेशनल करियर पूरा किया कोहली ने इसी महीने इंटरनेशनल क्रिकेट में 18 साल पूरे किए हैं। उन्होंने 18 अगस्त 2008 को भारत के लिए डेब्यू किया था। श्रीलंका के खिलाफ अपने पहले इंटरनेशनल मैच में उन्होंने 12 रन बनाए थे। इसके बाद कोहली ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 28 हजार से ज्यादा रन और 85 शतक बनाए हैं। अगर वह 100 इंटरनेशनल शतक पूरे करते हैं, तो ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बनेंगे। उनसे पहले यह उपलब्धि सचिन तेंदुलकर ने हासिल की है। कोहली के नाम कुल 10 ICC अवॉर्ड भी हैं। ——————
कोहली से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…
कोहली खेलते तो भारत कोलंबो टेस्ट जीत जाता पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने कहा है कि अगर विराट कोहली कोलंबो टेस्ट में खेलते तो भारत मुकाबला जीत सकता था। कैफ के मुताबिक, टेस्ट के आखिरी दिन भारतीय टीम में जोश और तेजी की कमी दिखाई दी। विराट टीम में होते तो वे खिलाड़ियों को लगातार उत्साहित करते और श्रीलंका के बल्लेबाजों पर दबाव बनाने की कोशिश करते। पढ़ें पूरी खबर.…

Author

poltix_INS_admin

Follow Me
Other Articles
Previous

PCB ने कोच समेत 7 प्लेयर्स को वापस बुलाया:इंग्लैंड से 2 टेस्ट हारने के बाद फैसला; 9 सितंबर से बर्मिंघम में तीसरा मैच

Next

लाबुशेन ऑस्ट्रेलिया की वनडे टीम से बाहर:जिम्बाब्वे-साउथ अफ्रीका सीरीज के लिए नहीं चुने गए; जोएल डेविस को मौका, स्टार्क-कमिंस की वापसी

हाल की खबरें

  • SIR में छूटे और नए मतदाताओं के नाम जोड़े जाएंगे:चुनाव आयोग 20 राज्यों में विशेष अभियान चलाएगा; महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 2 करोड़ नाम कटे हैं
  • ओवैसी बोले- SIR एक तरह से बैकडोर NRC है:सरकार नागरिकता की जांच में यही प्रोसेस अपनाएगी
  • महाराष्ट्र के अमरावती में ट्रक-पिकअप वैन की टक्कर, 7 मौतें:18 घायल; समृद्धि हाईवे पर हादसा, देवी दुर्गा की प्रतिमा लेकर जा रहे थे लोग
  • महाराष्ट्र के अमरावती में ट्रक-पिकअप वैन की टक्कर, 7 मौतें:18 घायल; समृद्धि हाईवे पर हादसा, देवी दुर्गा की प्रतिमा लेकर जा रहे थे लोग
  • महात्मा गांधी की 157वीं जयंती आज:पीएम मोदी श्रद्धांजलि देने राजघाट जाएंगे; पिछली बार राहुल नहीं पहुंचे थे

हाल की टिप्पणियाँ

No comments to show.

समाचार संग्रह

  • October 2026
  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026

श्रेणियाँ

  • Uncategorized
  • खेल

Contact Us:

Address:
267/463 SEC-26, PRATAP NAGAR,
SANGANER, JAIPUR,
RAJASTHAN - 302033

Phone: +91 99296 80280
Email: info@poltixinsight.com

About US:

Poltix Insight is an independent digital news platform delivering accurate, unbiased coverage of Indian politics, governance, elections, economy, and current affairs with reliable reporting and in-depth analysis.

Copyright 2026 — Poltix Insight. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme