Skip to content
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर,10 बड़ी खबरें:बादशाह और पंजाबी मॉडल का तलाक; मां के प्रेमी ने बच्ची का रेप किया; चोरी कर वहीं सो गया चोर

By देश | दैनिक भास्कर
September 1, 2026 6 Min Read
Comments Off on पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर,10 बड़ी खबरें:बादशाह और पंजाबी मॉडल का तलाक; मां के प्रेमी ने बच्ची का रेप किया; चोरी कर वहीं सो गया चोर
नमस्कार, पंजाब-चंडीगढ़ में आज की सबसे बड़ी खबर BJP के खिलाफ AAP के प्रदर्शन से जुड़ी रही। सिख विरोधी दंगों के दोषी सज्जन कुमार के अंतिम भोग में 3 भाजपा सांसदों के शामिल होने के विरोध में AAP ने 4 शहरों प्रदर्शन किया। दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें… इन 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं, पंजाब-चंडीगढ़ में दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 1. BJP के खिलाफ AAP का प्रदर्शन, बैरिकेड तोड़े सिख विरोधी दंगों के दोषी सज्जन कुमार के अंतिम भोग में 3 भाजपा सांसदों के शामिल होने के विरोध में AAP ने पंजाब के 4 शहरों—लुधियाना, जालंधर, अमृतसर और बठिंडा में प्रदर्शन किया। लुधियाना में AAP वर्करों ने पुलिस बैरिकेड तोड़कर भाजपा के दाना मंडी स्थित ऑफिस की तरफ बढ़ने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस से हल्की धक्कामुक्की हुई। जालंधर में AAP वर्करों ने भाजपा इंचार्ज डॉ. सतीश पूनिया के कार्यक्रम स्थल लॉयंस क्लब पहुंचने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने रोक दिया। अमृतसर में राज्यसभा सांसद तरुण चुघ के घर का घेराव करने पहुंचे AAP वर्करों को बैरिकेड पर रोक दिया गया। बठिंडा में भी AAP वर्करों ने भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन किया (पढ़ें पूरी खबर) 2. बादशाह और ईशा रिखी 5 महीने में तलाक रैपर बादशाह और पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी ने शादी के 5 महीने बाद अलग होने का ऐलान किया। दोनों ने सोमवार रात इंस्टाग्राम पर एक जैसी पोस्ट शेयर कर कहा कि फैसला आपसी सहमति से लिया गया है। उन्होंने फैंस-मीडिया से प्राइवेसी का सम्मान करने और अटकलें न लगाने की अपील की। दोनों का चंडीगढ़ से खास कनेक्शन है। बादशाह ने पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (PEC) चंडीगढ़ से पढ़ाई की, जबकि चंडीगढ़ में जन्मी ईशा ने पंजाब यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया। जुलाई से दोनों के रिश्ते में अनबन की खबरें थीं। यह बादशाह का दूसरा तलाक है। पहली पत्नी जैस्मिन से उनकी एक बेटी है।(पढ़ें पूरी खबर) 3. पंजाबी युवक की कनाडा में गोली मारकर हत्या पठानकोट के 24 साल हरजस सिंह की कनाडा के कैलगरी में गोली मारकर हत्या कर दी गई। हरजस करीब 3 महीने पहले रोजगार की तलाश में अमेरिका गया था और वहां एक स्टोर में काम करता था। किसी काम से वह अमेरिका से कनाडा के कैलगरी गया था, जहां 30 अगस्त तड़के कॉर्नस्टोन बुलेवर्ड एन.ई. के 1100 ब्लॉक में अज्ञात व्यक्ति ने उस पर गोली चला दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे मृत पाया। कैलगरी पुलिस की होमिसाइड यूनिट मामले की जांच कर रही है, लेकिन अभी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। परिवार और स्थानीय लोगों ने हरजस का पार्थिव शरीर जल्द भारत लाने में सरकारी मदद की मांग की है (पढ़ें पूरी खबर) 4. चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर किसानों का पक्का मोर्चा चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर किसानों ने लंबित मांगों को लेकर पक्का मोर्चा लगा दिया है। मोहाली की तरफ गोल्फ क्लब के पास IISER-जगतपुरा सड़क पर किसान बैठे हैं। किसानों के मुताबिक धरना 7 सितंबर तक चलेगा। सड़क के बीच पंडाल लगाया गया है और करीब 1000 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में किसान पहुंचे हैं। किसानों की मांग है कि पंजाब को पानी की रॉयल्टी दी जाए, अमेरिका-भारत ट्रेड डील रद्द हो और किसानों के कर्ज माफ किए जाएं। किसान राशन, बर्तन और गैस सिलेंडर साथ लेकर पहुंचे हैं। प्रदर्शन को देखते हुए मोहाली और चंडीगढ़ पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। बॉर्डर पर बैरिकेडिंग कर ट्रैफिक सड़क की एक ही साइड से चलाया जा रहा है (पढ़ें पूरी खबर) 5. चाकू मारकर महिला की हत्या, पति पर भी हमले की कोशिश मोहाली में घर में महिला की हत्या कर दी गई। महिला का शव खून से लथपथ हालत में मिला। उसके शरीर पर चाकू से कई वार किए गए थे। हमलावर ने उसके पति पर हमला करने की कोशिश की, लेकिन वह किसी तरह बच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मृतका की पहचान पूनम (35) के रूप में हुई है। वारदात मंगलवार को जीरकपुर में बिशनपुरा इलाके की दशमेश नगर कॉलोनी में हुई। पति और पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। (पढ़ें पूरी खबर) 6. 6 जिलों के SSP बदले, शिक्षा मंत्री की पत्नी को भी हटाया पंजाब सरकार ने मंगलवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया। एक साथ 8 IPS और 12 पीपीएस अफसरों का तबादला कर दिया गया। सरकार ने 6 जिलों- मलेरकोटला, पठानकोट, पटियाला, मोहाली, बठिंडा और मानसा के SSP का तबादला किया है। गुरप्रीत सिंह भुल्लर को नया आईजीपी बॉर्डर रेंज (अमृतसर) नियुक्त किया गया है। साथ ही शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस की पत्नी ज्योति यादव को बठिंडा के SSP के पद से हटाकर कमांडर 82वीं वाहिनी PAP, चंडीगढ़ भेज दिया गया है। (पढ़ें पूरी खबर) 7. अमृतसर एयरपोर्ट पर फ्लाइट लेट, हंगामा अमृतसर एयरपोर्ट पर मंगलवार को स्पाइसजेट की अमृतसर-दुबई फ्लाइट लेट होने पर यात्रियों ने हंगामा किया। टिकट काउंटर पर यात्रियों की कर्मचारियों से बहस हुई। एक यात्री ने मैनेजर को बुलाने की मांग करते हुए कहा कि बाद में किसी नुकसान के लिए वे जिम्मेदार नहीं होंगे। जालंधर से आए यात्री ने बताया कि फ्लाइट का निर्धारित समय सुबह 8:40 बजे था, लेकिन एयरपोर्ट पहुंचने पर रात 11 बजे उड़ान की जानकारी दी गई। यात्रियों के मुताबिक करीब 70 से 80 लोग तेज धूप में बाहर बैठने को मजबूर हैं। उन्होंने एयरपोर्ट की व्यवस्था पर नाराजगी जताई। स्टाफ के रवैये को लेकर भी यात्रियों में गुस्सा दिखा (पढ़ें पूरी खबर) 8. मां के प्रेमी ने 3 साल की बच्ची से रेप किया मुक्तसर साहिब के गिद्दड़बाहा में 3 साल की मासूम बच्ची के साथ रेप किया, फिर उसे रेलवे ट्रैक के पास झाड़ियों में फेंक दिया गया। राहगीरों की सूचना पर समाजसेवी संस्था ने बच्ची को तुरंत इलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। बच्ची के पिता ने बताया कि उनके 5 बच्चे (3 लड़कियां और 2 लड़के) हैं। करीब डेढ़ महीने पहले उनकी पत्नी 3 साल की छोटी बच्ची को अपने साथ लेकर मलोट चली गई थी। इसके बाद से ही बच्ची मलोट से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब थी और अब गिद्दड़बाहा में रेलवे ट्रैक के पास बदहवास हालत में मिली है। (पढ़ें पूरी खबर) 9. प्रॉपर्टी विवाद में व्यक्ति को जिंदा जलाया अमृतसर में प्रॉपर्टी विवाद चलते एक व्यक्ति को जिंदा जला दिया गया। जिससे वह 80 फीसदी तक झुलस गया। इसके बाद उसे गंभीर हातल में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना 31 अगस्त की रामतीर्थ रोड के पास की है, मृतक की पहचान पलविंदर सिंह के रूप में हुई है। मामले में पुलिस ने मृतक की बहन सुमन बाला और जीजा प्रेम सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। (पढ़ें पूरी खबर) खबर हटके 10. चोरी करके घर में ही सो गया चोर, पुलिस ने उठाया पठानकोट में चोरी करने घुसा युवक वारदात के बाद फरार होने के बजाय निर्माणाधीन मकान में पड़े फोल्डिंग पलंग पर सो गया। युवक दीवार फांदकर एक सुनार के निर्माणाधीन मकान में दाखिल हुआ था। उसने इनवर्टर व भारी बैटरी चोरी कर ले जाने के लिए निकाल ली। इसके बाद जब सुबह सैर पर निकले लोगों ने उसे सोते देखा तो डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को नींद से जगाया। आसपास लोगों की भीड़ और पुलिस को देखकर उसके हावभाव ऐसे हो गए कि पुलिसकर्मी भी अपनी हंसी नहीं रोक सके। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर थाना डिवीजन नंबर-2 पहुंचाया। मौके से चोरी का इनवर्टर युवक के पास और बैटरी पीछे गार्डन में कपड़े में बंधी मिली। बैटरी टूटी हुई थी। युवक के सामान से तीखी लाल मिर्च से भरा डिब्बा भी मिला। आशंका है कि पकड़े जाने पर वह लोगों की आंखों में मिर्च डालकर भागने की तैयारी में था, हालांकि इसकी वजह स्पष्ट नहीं है। स्थानीय लोगों के मुताबिक इलाके में पहले भी चोरी हो चुकी हैं। थाना प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि युवक से पूछताछ जारी है और पुराने चोरी के मामलों में भी उसकी भूमिका जांची जा रही है (पढ़ें पूरी खबर) (पंजाब-चंडीगढ़ की 10 बड़ी खबरों के साथ कल शाम 6 बजे फिर होगी मुलाकात)
Author

देश | दैनिक भास्कर

Follow Me
Other Articles
Previous

नाबालिग पत्नी से संबंध बनाना POCSO के तहत अपराध:केरल हाईकोर्ट बोला- मुस्लिम पर्सनल लॉ का हवाला देकर आरोपी बच नहीं सकता

Next

‘you will be Killed’, चिराग पासवान को मारने की धमकी:इंग्लिश में भेजा लेटर, लिखा- आतंकवादी जल्द ही आपकी हत्या कर देंगे, गृह मंत्रालय से जांच की मांग

हाल की खबरें

  • भागवत बोले- धर्म संकट में आया तो देश खामियाजा भुगतेगा:धर्म और राष्ट्र अलग-अलग नहीं, दोनों एक-दूसरे पर निर्भर
  • भागवत बोले- धर्म संकट में आया तो देश खामियाजा भुगतेगा:धर्म और राष्ट्र अलग-अलग नहीं, दोनों एक-दूसरे पर निर्भर
  • भागवत बोले- धर्म संकट में आया तो देश खामियाजा भुगतेगा:धर्म और राष्ट्र अलग-अलग नहीं, दोनों एक-दूसरे पर निर्भर
  • भागवत बोले- धर्म संकट में आया तो देश खामियाजा भुगतेगा:धर्म और राष्ट्र अलग-अलग नहीं, दोनों एक-दूसरे पर निर्भर
  • भागवत बोले- धर्म संकट में आया तो देश खामियाजा भुगतेगा:धर्म और राष्ट्र अलग-अलग नहीं, दोनों एक-दूसरे पर निर्भर

हाल की टिप्पणियाँ

No comments to show.

समाचार संग्रह

  • October 2026
  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026

श्रेणियाँ

  • Uncategorized
  • खेल

Contact Us:

Address:
267/463 SEC-26, PRATAP NAGAR,
SANGANER, JAIPUR,
RAJASTHAN - 302033

Phone: +91 99296 80280
Email: info@poltixinsight.com

About US:

Poltix Insight is an independent digital news platform delivering accurate, unbiased coverage of Indian politics, governance, elections, economy, and current affairs with reliable reporting and in-depth analysis.

Copyright 2026 — Poltix Insight. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme