Skip to content
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

E20 पेट्रोल के खिलाफ केजरीवाल का PM आवास तक मार्च:दिल्ली पुलिस बोली- परमिशन नहीं; पूर्व CM का आरोप- सरकार ट्रम्प के दबाव में है

By देश | दैनिक भास्कर
August 4, 2026 2 Min Read
Comments Off on E20 पेट्रोल के खिलाफ केजरीवाल का PM आवास तक मार्च:दिल्ली पुलिस बोली- परमिशन नहीं; पूर्व CM का आरोप- सरकार ट्रम्प के दबाव में है
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल आज पीएम आवास तक मार्च करेंगे। केजरीवाल ने सोमवार को दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यह घोषणा की थी कि वे 4 अगस्त को दोपहर 12 बजे पीएम आवास तक जाएंगे। दिल्ली के पूर्व CM यह प्रदर्शन E20 पेट्रोल के खिलाफ कर रहे हैं। इस दौरान वे अपने साथ 100 लोगों को लेकर जाएंगे और जनहित याचिकाएं सौंपेंगे। केजरीवाल का आरोप है कि भारत ने अमेरिका से इथेनॉल खरीदने के लिए ट्रम्प के सामने घुटने टेक दिए हैं। सरकार दबाव में आकर E20 फ्यूल को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने दावा किया कि सरकार का E20 पर लगातार जोर देना किसी छिपे हुए एजेंडे की ओर इशारा करता है। लोग की गाड़ियों में कई तरह की परेशानियां हो रही हैं। हालांकि दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने कहा है कि केजरीवाल को मार्च की इजाजत नहीं दी जाएगी। और किसी भी जुलूस को रोकने के लिए सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं। पीएम को सौंपेंगे 2 लाख लोगों के हस्ताक्षर केजरीवाल ने बताया कि उन्होंने पिछले महीने प्रधानमंत्री को लेटर लिखा था। जिसमें E20 पेट्रोल से जुड़ी चिंताओं पर चर्चा के लिए समय मांगा था। केजरीवाल का दावा है कि उन्हें इस चिट्ठी का कोई जवाब नहीं मिला। इसलिए अब वे खुद पीएम आवास जाकर जनता की साइन की हुई याचिकाएं सौंपेंगे। आम आदमी पार्टी संयोजन ने यह मांग भी रखी है कि पेट्रोल पंपों पर शुद्ध पेट्रोल और E20 दोनों के ऑप्शन मिलने चाहिए। E20 पेट्रोल की कीमतों में कटौती की जाए। बीजेपी बोली- केजरीवाल अराजकता की राजनीति कर रहे दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने केजरीवाल के मार्च के ऐलान पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस और केजरीवाल के बीच देश का नंबर 1 अराजकतावादी बनने की होड़ का हिस्सा है। मल्होत्रा ने आरोप लगाया कि जब से कांग्रेस ने पीएम आवास पर प्रदर्शन किया है, केजरीवाल खुद को पीछे महसूस कर रहे हैं। बिना परमिशन धरना-प्रदर्शन करना और फिर विक्टिम कार्ड खेलना केजरीवाल की पुरानी राजनीतिक शैली है। उन्होंने दावा किया कि जब पुलिस उन्हें बिना अनुमति के पीएम आवास में घुसने से रोकेगी, तो केजरीवाल फिर से यही कहेंगे कि सरकार ने उनसे बात करने से इनकार कर दिया। ----------------------- कांग्रेस के पीएम हाउस घेराव से जुड़ी खबर भी पढ़ें… राहुल को धरने से पुलिस उठाकर ले गई: PM आवास पर प्रदर्शन के बाद एक्शन; सीक्रेट था प्लान, खड़गे के बर्थडे के बहाने नेताओं को बुलाया 21 जुलाई को दोपहर 3:30 बजे पीएम मोदी के आधिकारिक आवास 7, लोक कल्याण मार्ग के पास कांग्रेस के सांसद धरने पर बैठ गए। इसमें राहुल, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, अखिलेश यादव समेत कई नेता शामिल हुए। ऐसा पहली बार हुआ था कि पीएम आवास के पास किसी नेता प्रतिपक्ष ने धरना दिया हो। कांग्रेस ने प्लान बेहद सीक्रेट बनाया। खड़गे के बर्थडे के बहाने सांसदों और नेताओं को बुलाया था। पढ़ें पूरी खबर…
Author

देश | दैनिक भास्कर

Follow Me
Other Articles
Previous

क्या ‘कुत्ता-बिल्ली’ वाला बयान फेक था?:बांकीपुर में बाजी पटलने वाले बयान की सच्चाई, प्रशांत किशोर से BJP हारी क्यों; 5 कारण

Next

रांची में दिल्ली जैसा छात्रों का आंदोलन:10 दिनों से धरना, हेमंत सरकार ने बात नहीं की; CJP का सपोर्ट; 6 अगस्त को विधानसभा का घेराव

हाल की खबरें

  • रिजिजू बोले- राहुल के निशाने पर सिर्फ हिंदू क्यों:अल्पसंख्यक महिलाओं की बात क्यों नहीं करते; समाज बांटने के लिए बेटियों को कम न आंकें
  • भास्कर अपडेट्स:दिल्ली- आरक्षण विरोधी प्रदर्शन के खिलाफ फेसबुक पर कमेंट, आरोपी के घर के बाहर सैकड़ों जुटे
  • महाराष्ट्र पहाड़ हादसा, परिवार बोला- मामला आईफोन का नहीं था:यह सिर्फ अफवाह; घर में पारिवारिक विवाद को लेकर टेंशन में थे सभी
  • राहुल की CM फडणवीस से अपील-आदिवासी छात्रों से मिलें:लेटर लिखा- वे 10 दिन से भूख हड़ताल पर; पुणे में हॉस्टल स्टूडेंट ने बताई थीं समस्याएं
  • दावा-2029 में लोकसभा और विधानसभा चुनाव साथ हो सकते हैं:संसदीय समिति के अध्यक्ष ने कहा- संविधान संशोधन और राज्यों की सहमति जरूरी

हाल की टिप्पणियाँ

No comments to show.

समाचार संग्रह

  • August 2026
  • July 2026

श्रेणियाँ

  • Uncategorized
  • खेल

Contact Us:

Address:
267/463 SEC-26, PRATAP NAGAR,
SANGANER, JAIPUR,
RAJASTHAN - 302033

Phone: +91 99296 80280
Email: info@poltixinsight.com

About US:

Poltix Insight is an independent digital news platform delivering accurate, unbiased coverage of Indian politics, governance, elections, economy, and current affairs with reliable reporting and in-depth analysis.

Copyright 2026 — Poltix Insight. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme