कर्नाटक के सीएम बोले- सीता का चरित्र राम से बड़ा:कहा- महिलाएं संसद तक नेतृत्व संभालें, सरकार पूरा साथ देगी
कर्नाटक के सीएम डीके शिवकुमार ने बुधवार को कहा कि रामायण में सीता का चरित्र भगवान राम से कहीं बड़ा है। वे बेंगलुरु में उबंटू कंसोर्टियम ऑफ वुमन एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित ‘टुगेदर वी ग्रो इंटरनेशनल वुमन एंटरप्रेन्योरशिप डे’ के पांचवें संस्करण का उद्घाटन करने के बाद बोल रहे थे। शिवकुमार ने महिला उद्यमियों से राज्य के विकास में नेतृत्व की भूमिका निभाने की अपील की। उन्होंने कहा- महिलाएं निर्माण करती हैं। उन्हें संसद तक नेतृत्व संभालना चाहिए। सरकार पूरा साथ देगी। ग्राम पंचायत से संसद तक महिलाओं का नेतृत्व जरूरी शिवकुमार ने कहा कि ग्राम पंचायतों से लेकर संसद तक महिलाओं का नेतृत्व जरूरी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा, “जब महिलाओं की रचनात्मकता, क्षमता और दृढ़ता को पूंजी, तकनीक और बाजार तक पहुंच मिलती है, तो वे क्या बना सकती हैं इसकी कोई सीमा नहीं रहती। सरकार की जिम्मेदारी है कि ऐसा माहौल बनाए, जिसमें उनकी क्षमता आगे बढ़ सके।” खबर अपडेट हो रही है…