Skip to content
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

मंत्री ने पर्ची मांगी, धीरेंद्र बोले-CM हाउस में लगेगा दरबार:कोलकाता में कहा-जौहर वीरता है; जो भैया को सैयां बना लेते हैं, वे क्या जानें?

By देश | दैनिक भास्कर
September 6, 2026 5 Min Read
Comments Off on मंत्री ने पर्ची मांगी, धीरेंद्र बोले-CM हाउस में लगेगा दरबार:कोलकाता में कहा-जौहर वीरता है; जो भैया को सैयां बना लेते हैं, वे क्या जानें?
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इन दिनों पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में हैं। यहां वे 4 से 6 सितंबर तक हनुमंत कथा कर रहे हैं। शनिवार रात मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सौजन्य भवन में उनका स्वागत किया। इस दौरान मंत्रिमंडल के सदस्य भी मौजूद रहे। डिनर के बीच एक मंत्री ने कहा- पर्ची निकाल दीजिए बाबा। इसके जवाब में शास्त्री बोले- अगला दरबार सीएम हाउस में लगना चाहिए। शास्त्री ने ये बात इस अंदाज में कही कि हॉल में मौजूद सभी लोग हंस पड़े। बोले- धर्मविरोधी जौहर को नहीं जान सकते इससे पहले कथा के दौरान पं. धीरेंद्र शास्त्री ने कहा- अब एक तथाकथित खातून हैं…हमसे रोका नहीं जा रहा, हमारा पेट बार-बार गुड़-गुड़ कर रहा है। हम बहुत कंट्रोल कल से कर रहे हैं लेकिन अब हो नहीं रहा। एक तथाकथित महिला है, उसने रानी पद्मावती पर बयान दिया कि जौहर कायरता है। अरे नकटू, चंडालन, यह कायरता नहीं…जौहर तो वीरता है। समर्पण है, अपने पति के प्रति अर्पण है। तुम क्या जानो जौहर को, तुम क्या जानो संस्कृति को, तुम क्या जानो मर्यादा को? और धर्मविरोधी जान भी नहीं सकते। कुछ लोग भारत में ऐसे हैं, जो भैया को सैयां बना लेते हैं। वे क्या जानें जौहर के बारे में? ‘बंगाल को लव जिहाद मुक्त कर देना’ पं. शास्त्री ने किसी का नाम लिए बिना कहा- हमारी बातों से किसी को बुरा लगे तो लगे। हमारी बातों से किसी का दिल ठेस हो तो हो जाए, पर हम जब तक जीएंगे, तब तक सत्य बोलेंगे। बंगाल के हिंदुओं, हम तुमसे प्रार्थना करते हैं, इस बार की नवरात्रि में तुम देवी की प्रतिमा भले ही न रखना, पर नवरात्रि में प्रतिमाओं के पास नॉनवेज नहीं बिकना चाहिए। इस बार की नवरात्रि में तुम दुर्गा पूजा करना या न करना, पर एक काम जरूर करना। पश्चिम बंगाल को 'लव जिहाद' मुक्त जरूर कर देना। इस बार की नवरात्रि में, पश्चिम बंगाल के हिंदुओं, हम तुमसे प्रार्थना करना चाह रहे हैं, इस बार की नवरात्रि में तुम प्रण लेना कि प्रतिमा में तो मां के दर्शन करना, पर प्रति मां में भी मां के दर्शन करना। देखिए, बंगाल के सीएम-मंत्रियों के साथ तस्वीरें… क्या है एक्ट्रेस स्वरा भास्कर से जुड़ा ‘जौहर’ विवाद एक्ट्रेस स्वरा भास्कर से जुड़ा ‘जौहर’ विवाद 31 अगस्त को दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित 'वुमन, लाइफ, फ्रीडम' टॉक के दौरान शुरू हुआ था। इवेंट में स्वरा ने 2018 की फिल्म 'पद्मावत' के जौहर सीन का जिक्र करते हुए कहा कि इससे रेप सर्वाइवर्स तक गलत संदेश जा सकता है। डायरेक्टर भंसाली को ओपन लेटर लिखा था उन्होंने आगे कहा- क्या हम सर्वाइवर्स को यही बताना चाहते हैं कि वे जीने के लायक नहीं हैं, कि अगर आप सच में इज्जतदार और बहादुर महिला होतीं, तो आपने खुद को मार लिया होता? क्या हम यह कह रहे हैं कि रेप किसी महिला की जिंदगी का अंत है? एक सीन में गर्भवती महिला का पेट दिखाया गया है, जो जौहर करने जा रही है। यह देखकर मुझे बहुत गुस्सा आया था और मैंने थियेटर में ही 'छी' कह दिया था। 5 दिन विचार करने के बाद मैंने डायरेक्टर संजय लीला भंसाली को ओपन लेटर लिखा था। फिर इंस्टाग्राम वीडियो शेयर कर दी सफाई स्वरा के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने उन पर ऐतिहासिक बलिदान का अपमान करने का आरोप लगाया था। दावा किया गया कि स्वरा ने रानी पद्मावती और जौहर करने वाली महिलाओं को कायर कहा है। इसके बाद एक सितंबर को स्वरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया। उन्होंने कहा- सोशल मीडिया पर मेरा एक क्लिप वायरल हो रहा है। मुझसे पूछा गया था कि पद्मावत देखने के बाद मैंने ओपन लेटर क्यों लिखा था? मैं साफ करना चाहती हूं कि मैंने रानी पद्मावती या महल की बाकी महिलाओं को कायर नहीं कहा। अगर गाली देनी है तो सही बात पर दीजिए। मैंने कहा था कि अगर मैं रेप पीड़िता होती, तो क्लाइमेक्स देखकर मुझे लगता कि रेप के बाद जिंदा बचकर मैंने कायरता दिखाई है। क्या महिला की पवित्रता उसकी जान से ज्यादा कीमती है? स्वरा ने कहा- देश में आज रेप एक महामारी जैसा बन चुका है। क्या हमें ऐसी फिल्में बनानी चाहिए, जो संदेश दें कि महिला की पवित्रता उसकी जिंदगी से ज्यादा कीमती है? उन्होंने निर्भया केस का उदाहरण देते हुए कहा कि निर्भया ने आखिरी सांस तक अपनी जिंदगी के लिए लड़ाई लड़ी थी। किसी भी महिला की जीने की इच्छा को कम नहीं आंकना चाहिए। प्रियंका चतुर्वेदी से सोशल मीडिया पर हुई बहस स्वरा के बयान पर शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी प्रतिक्रिया दी। प्रियंका ने लिखा- अगर विकल्प विजेताओं की गुलाम बनने और उनके हरम में रखी जाने वाली सेक्स स्लेव बनने के बीच हो, तो कई महिलाएं पहला विकल्प चुनेंगी। कुछ महिलाएं दूसरा विकल्प चुन सकती हैं। हालांकि, आप अपनी पसंद के अनुसार इनमें से किसी एक को चुन सकते हैं। आपकी इस पसंद से कोई सहमत हो या असहमत, इस पर बहस की जा सकती है, लेकिन यह एक चॉइस थी। इस पर जवाब देते हुए स्वरा ने लिखा- प्रियंका जी, आप असल बात नहीं समझ रही हैं। बात जौहर करने वाली महिलाओं की पसंद की नहीं, बल्कि इस बात की है कि हम किस चीज को महिमामंडित कर रहे हैं। क्या रेप के बाद किसी सर्वाइवर को जीने का हक नहीं है? क्या है फिल्म पद्मावत का जौहर सीन डायरेक्टर संजय लीला भंसाली ने साल 2018 में पद्मावत नाम से फिल्म बनाई थी। इसके क्लाइमेक्स में जौहर का सीन है। अलाउद्दीन खिलजी की सेना राजपूतों को हरा देती है और चित्तौड़ के किले में घुस जाती है। दीपिका पादुकोण बनीं रानी पद्मावती किले की महिलाओं के साथ जौहर करती हैं। ये खबर भी पढ़ें… मौलाना ने श्रीकृष्ण को नमाजी बताया, धीरेंद्र शास्त्री बोले-घरवापसी करो भगवान श्रीकृष्ण को लेकर यूपी के मौलाना जर्जिस अंसारी के बयान पर बागेश्वर धाम के पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने नाराजगी जताई है। पं. धीरेंद्र ने अंसारी को 'घरवापसी' की सलाह दी। कहा- दोबारा ऐसा बयान दिया तो उनके दरवाजे पर भगवद्गीता का पाठ करेंगे। हर धर्म को अपनी आस्था तक सीमित रहना चाहिए। दूसरे धर्म की मान्यताओं पर टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। पढे़ं पूरी खबर…
Author

देश | दैनिक भास्कर

Follow Me
Other Articles
Previous

बिहार-महानंदा एक्सप्रेस को गलत सिग्नल, दिल्ली के बजाय सासाराम निकली:फिर इंजन और 2 कोच डिरेल हुए; कई ट्रेनें लेट, स्टेशन मास्टर सस्पेंड

Next

एमपी में जहरीली शराब से 11 मौतें:सागर में 24 लोग भर्ती, बीमारों के शरीर नीले पड़े; कलेक्टर ने 10 के मरने की पुष्टि की

हाल की खबरें

  • तमिलनाडु: हाईवे बोर्ड पर हिंदी लिखने पर 2 अधिकारी सस्पेंड:तमिल-अंग्रेजी में जगहों के नाम लिखने का नियम; 2026 में तीसरी बार हिंदी शब्द मिटाए गए
  • तमिलनाडु: हाईवे बोर्ड पर हिंदी लिखने पर 2 अधिकारी सस्पेंड:तमिल-अंग्रेजी में जगहों के नाम लिखने का नियम; 2026 में तीसरी बार हिंदी शब्द मिटाए गए
  • तमिलनाडु: हाईवे बोर्ड पर हिंदी लिखने पर 2 अधिकारी सस्पेंड:तमिल-अंग्रेजी में जगहों के नाम लिखने का नियम; 2026 में तीसरी बार हिंदी शब्द मिटाए गए
  • भागवत बोले- धर्म संकट में आया तो देश खामियाजा भुगतेगा:धर्म और राष्ट्र अलग-अलग नहीं, दोनों एक-दूसरे पर निर्भर
  • भागवत बोले- धर्म संकट में आया तो देश खामियाजा भुगतेगा:धर्म और राष्ट्र अलग-अलग नहीं, दोनों एक-दूसरे पर निर्भर

हाल की टिप्पणियाँ

No comments to show.

समाचार संग्रह

  • October 2026
  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026

श्रेणियाँ

  • Uncategorized
  • खेल

Contact Us:

Address:
267/463 SEC-26, PRATAP NAGAR,
SANGANER, JAIPUR,
RAJASTHAN - 302033

Phone: +91 99296 80280
Email: info@poltixinsight.com

About US:

Poltix Insight is an independent digital news platform delivering accurate, unbiased coverage of Indian politics, governance, elections, economy, and current affairs with reliable reporting and in-depth analysis.

Copyright 2026 — Poltix Insight. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme