Skip to content
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

भाजपा बोली- महिला प्रतिनिधित्व पर कांग्रेस की कथनी-करनी अलग:4 राज्यों में सरकार लेकिन सिर्फ 3 महिला मंत्री, हिमाचल-कर्नाटक में महिलाओं को एक पद भी नहीं

By देश | दैनिक भास्कर
September 5, 2026 3 Min Read
Comments Off on भाजपा बोली- महिला प्रतिनिधित्व पर कांग्रेस की कथनी-करनी अलग:4 राज्यों में सरकार लेकिन सिर्फ 3 महिला मंत्री, हिमाचल-कर्नाटक में महिलाओं को एक पद भी नहीं
तेलंगाना में वन मंत्री कोंडा सुरेखा को मंत्रिमंडल से हटाए जाने के बाद भाजपा ने कांग्रेस पर हमला बोला है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस की कथनी और करनी में बहुत अंतर है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस एक तरफ महिलाओं को राजनीति में प्रतिनिधित्व देने की बात करती है, लेकिन दूसरी तरफ उसके ही शासन वाले राज्यों में महिला मंत्रियों की संख्या न के बराबर है। त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस की चार राज्यों में सरकार है। लेकिन सिर्फ 3 मंत्री पद पर महिलाएं हैं। उन्होंने कहा- हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में एक भी महिला मंत्री नहीं है। केरल में दो महिला मंत्री हैं, जबकि तेलंगाना में दो में से एक मंत्री को हटा दिया गया। इस तरह चार राज्यों में अब सिर्फ तीन महिला मंत्री रह गई हैं। यह महिलाओं के साथ अन्याय है। सुरेखा को हटाने पर कांग्रेस से भाजपा का सवाल मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने गुरुवार को कोंडा सुरेखा को तत्काल प्रभाव से मंत्रिमंडल से हटा दिया था। यह फैसला सुरेखा की बेटी की ओर से मुख्यमंत्री और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ की गई टिप्पणियों को लेकर हुए विवाद के बीच लिया गया। सुरेखा ने कार्रवाई को गलत बताते हुए रेवंत रेड्डी पर ‘ब्लैकमेल की राजनीति’ करने का आरोप लगाया था। सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस के बड़े नेता राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे इस मुद्दे पर चुप हैं। उन्होंने कहा कि यही खड़गे हैं, जिन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखकर महिलाओं के लिए 33% आरक्षण जल्द लागू करने की मांग की थी। त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस महिला आरक्षण की बात करती है, लेकिन उसके अपने राज्यों में महिलाओं को मंत्री पद देने की स्थिति अलग है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के विचार, बयान और काम, तीनों में महिलाओं के राजनीतिक प्रतिनिधित्व को लेकर विरोधाभास दिखाई देता है। राहुल के ‘स्मैश पैट्रिआर्की’ के नारे पर सुधांशु तंज सुधांशु त्रिवेदी ने राहुल गांधी के ‘स्मैश पैट्रिआर्की’ यानी पितृसत्ता खत्म करने के नारे पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस यह नारा लगाती है, लेकिन दूसरी तरफ महिला मंत्रियों को एक-एक करके हटाया जा रहा है। सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस के रिकॉर्ड की तुलना केंद्र की मोदी सरकार से की। झारखंड परीक्षा मामले पर भी कांग्रेस को घेरा त्रिवेदी ने झारखंड में सहायक वन संरक्षक और वन क्षेत्र पदाधिकारी की भर्ती परीक्षा में कथित गड़बड़ी का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि जांच में ऐसे तथ्य सामने आए हैं, जिनके मुताबिक परीक्षा के प्रश्नपत्र स्ट्रॉन्ग रूम से निकाले गए और उनमें बदलाव किया गया। भाजपा नेता ने इसे सिर्फ ‘पेपर लीक’ नहीं, बल्कि ‘पेपर लूट’ बताया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में परीक्षा से जुड़े मुद्दों पर आवाज उठाने वाली राजनीतिक पार्टियां झारखंड के मामले में चुप हैं। त्रिवेदी ने इस चुप्पी पर तंज कसते हुए कांग्रेस नेताओं की तुलना ‘गांधी जी के तीन बंदरों’ से की। उन्होंने कहा कि कुछ लोग इस मामले में न कुछ देखना चाहते हैं, न सुनना और न ही बोलना। उनके मुताबिक, झारखंड के अभ्यर्थियों और देशभर के छात्रों के बीच इस चुप्पी को लेकर नाराजगी है। उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षा में सामने आए तथ्य छात्रों के हितों को लेकर कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों की ‘हकीकत’ दिखाते हैं। कांग्रेस के मुकाबले BJP शासित राज्यों में महिला मंत्रियों की संख्या ज्यादा कांग्रेस की चार राज्य सरकारों में महिला मंत्रियों की संख्या 3 है। हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में 0, केरल में 2 और तेलंगाना में 1 महिला मंत्री है। कांग्रेस के गठबंधन वाली सरकारों में झारखंड में 2 और जम्मू-कश्मीर में 1 महिला मंत्री हैं। वहीं BJP या NDA शासित राज्यों में पश्चिम बंगाल में 7, उत्तर प्रदेश में 6, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में 5-5, बिहार में 4, गुजरात में 3, हरियाणा और राजस्थान में 2-2 और छत्तीसगढ़ में 1 महिला मंत्री हैं। ----------------------------- यह खबर भी पढ़ें… केरलम में महिला कांग्रेस विधायक के साथ हाथापाई:कार्यकर्ताओं ने हाथ मरोड़ा, धक्का-मुक्की की; राम्या हरिदास अस्पताल में भर्ती, 7 लोगों पर FIR केरल के तिरुवनंतपुरम जिले के चिरयिनकीझु में शुक्रवार रात कांग्रेस विधायक राम्या हरिदास और स्थानीय पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। झड़प का वीडियो भी सामने आया है। इसमें राम्या के साथ कुछ लोग हाथापाई करते दिख रहे हैं। लोगों ने विधायक का हाथ पीछे की ओर मरोड़ दिया। वीडियो में विधायक अपना हाथ छोड़ने के लिए कहती हैं और सामने मौजूद व्यक्ति से पूछती हैं कि वह कौन है। घटना के बाद विधायक को चिरयिनकीझु तालुक अस्पताल में इलाज कराया। पूरी खबर पढ़ें…
Author

देश | दैनिक भास्कर

Follow Me
Other Articles
Previous

पीएम मोदी की 13 साल बाद श्रीराम कॉलेज में स्पीच:कहा- मैंने लाल किले से होम्योपैथी की गोली दी, सारे दिमागी नक्सल बौखलाने लगे

Next

पुंछ अटैक में शामिल पाकिस्तानी आतंकी ढेर:एयरफोर्स काफिले पर फायरिंग की थी, पहलगाम हमले के बाद तस्वीर सामने आई थी

हाल की खबरें

  • एक्टर डीनो मोरिया के गिरफ्तार होने की खबर:मीठी नदी डीसिल्टिंग घोटाले से जुड़ा है मामला
  • तमिलनाडु: हाईवे बोर्ड पर हिंदी लिखने पर 2 अधिकारी सस्पेंड:तमिल-अंग्रेजी में जगहों के नाम लिखने का नियम; 2026 में तीसरी बार हिंदी शब्द मिटाए गए
  • तमिलनाडु: हाईवे बोर्ड पर हिंदी लिखने पर 2 अधिकारी सस्पेंड:तमिल-अंग्रेजी में जगहों के नाम लिखने का नियम; 2026 में तीसरी बार हिंदी शब्द मिटाए गए
  • तमिलनाडु: हाईवे बोर्ड पर हिंदी लिखने पर 2 अधिकारी सस्पेंड:तमिल-अंग्रेजी में जगहों के नाम लिखने का नियम; 2026 में तीसरी बार हिंदी शब्द मिटाए गए
  • भागवत बोले- धर्म संकट में आया तो देश खामियाजा भुगतेगा:धर्म और राष्ट्र अलग-अलग नहीं, दोनों एक-दूसरे पर निर्भर

हाल की टिप्पणियाँ

No comments to show.

समाचार संग्रह

  • October 2026
  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026

श्रेणियाँ

  • Uncategorized
  • खेल

Contact Us:

Address:
267/463 SEC-26, PRATAP NAGAR,
SANGANER, JAIPUR,
RAJASTHAN - 302033

Phone: +91 99296 80280
Email: info@poltixinsight.com

About US:

Poltix Insight is an independent digital news platform delivering accurate, unbiased coverage of Indian politics, governance, elections, economy, and current affairs with reliable reporting and in-depth analysis.

Copyright 2026 — Poltix Insight. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme