Skip to content
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

मथुरा में प्रकट हुए नंदलाल, सोने की कामधेनु से अभिषेक:पंचरत्नी पीतांबरी पोशाक पहनाई, बांग्लादेशी हिंदू कृष्ण जन्मस्थान देख फूट-फूटकर रोया

By देश | दैनिक भास्कर
September 4, 2026 2 Min Read
Comments Off on मथुरा में प्रकट हुए नंदलाल, सोने की कामधेनु से अभिषेक:पंचरत्नी पीतांबरी पोशाक पहनाई, बांग्लादेशी हिंदू कृष्ण जन्मस्थान देख फूट-फूटकर रोया
यूपी में शुक्रवार को भगवान श्रीकृष्ण का 5253वां जन्मोत्सव मनाया गया। मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर सोने से सजी चांदी की कामधेनु गाय के दूध से भगवान कृष्ण का अभिषेक किया गया। 11 बजकर 55 मिनट पर 5 मिनट के लिए पट बंद कर दिए गए थे। 12 बजकर 5 मिनट पर भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा को गर्भ गृह से बाहर लाया गया। इसके बाद भगवान को चांदी के कमल पर बिठाकर पंचामृत से स्नान कराया गया। कान्हा को पंचरत्नी पीतांबरी पोशाक पहनाई गई। रत्न-जड़ित मुकुट और आभूषणों से श्रृंगार हुआ। जन्म के समय उज्जैन से आए डमरू और मृदंग वादक मंगल ध्वनि और आनंद संकीर्तन करते रहे। रात 12:45 बजे प्रतिमा गर्भगृह में रखकर शयन आरती की गई और कपाट बंद कर दिए गए। जन्माष्टमी पर गर्भगृह को 200 किलो चांदी और आकर्षक फूल-पत्तियों से सजाया गया। वहीं, वृंदावन में भी श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम रही। देशभर से लोग यहां पहुंचे। कृष्ण जन्मोत्सव पर बारिश के बीच 15 लाख से ज्यादा श्रद्धालु मथुरा-वृंदावन पहुंचे। तमाम ऐसे भक्त थे, जो अलग-अलग रूप और वेशभूषा में थे। कोई भालू तो कोई बंदर की वेशभूषा में नजर आया। सभी ‘नंद के घर आनंद भयो’ का जयकारा लगाते रहे। बांग्लादेश से आए दंपति तपन और जोली पहली बार श्रीकृष्ण जन्मस्थान के मुख्य द्वार पर पहुंचे तो भावुक हो गए और फूट-फूटकर रोने लगे। काशी, लखनऊ और नोएडा के इस्कॉन मंदिरों में भी भक्तों की भीड़ रही। अयोध्या के राम मंदिर को भी भव्य सजाया गया। कान्हा के जन्म पर भक्तों ने डांस किया। कानपुर में जन्माष्टमी कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने भजन और धार्मिक गीतों पर महिलाओं के साथ जमकर डांस किया। तस्वीरें देखिए… योगी ने जन्मस्थान में पूजा की, बोले- आस्था को मिटाने वाले मिट्टी में मिल गए सुबह CM योगी भी श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर पहुंचे। पूजा-अर्चना की। ब्रजवासियों-श्रद्धालुओं पर फूल बरसाए। जन्मस्थान पर संबोधित करते हुए CM ने कहा- भारत पर कई आक्रमण हुए, लेकिन सनातन की आस्था को कोई मिटा नहीं पाया। जिन्होंने भी दुस्साहस किया, वे मिट्टी में मिल गए। आज उनका नाम लेने वाला भी कोई नहीं है। योगी ने सपा-कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा- सरकार की आस्था श्रीकृष्ण, श्रीराम, बाबा विश्वनाथ और मां विंध्यवासिनी में है, लेकिन जिनकी आस्था बाबर-औरंगजेब में हो, क्या वे आपकी आस्था का सम्मान कर पाएंगे? ये बाबर-औरंगजेब के अनुयायी समाज में जहर घोलने का काम करने जा रहे हैं, क्योंकि कुछ लोग आदत से मजबूर होते हैं। वे बहन-बेटियों की सुरक्षा में सेंध लगा सकते हैं। हमारी सरकार इनके मंसूबे कभी पूरा नहीं होने देगी। योगी ने कहा- भगवान राम का भव्य मंदिर जिनको अच्छा नहीं लगता, वे अयोध्या को बदनाम कर रहे हैं। हमारा प्रयास है कि मथुरा-वृंदावन में भी अयोध्या और काशी जैसा भव्य परिसर तैयार हो। हम आपकी भावनाओं के अनुरूप ब्रजभूमि को संवारेंगे। इसमें कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। श्री कृष्ण जन्माष्टमी से जुड़ी अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए-
Author

देश | दैनिक भास्कर

Follow Me
Other Articles
Previous

देशभर में जन्माष्टमी, मथुरा-द्वारका में भगवान श्रीकृष्ण प्रकट हुए:सोने से सजी कामधेनु से अभिषेक, 500 ड्रोन से कृष्ण लीलाएं दिखाईं; नाथद्वारा में 21 तोपों की सलामी

Next

‘चंपत राय बेदाग-निष्कलंक, उनका भोलापन मुसीबत बना’:उन्होंने सब पर विश्वास करके गलती की; महासचिव बनने के बाद गोविंद देव गिरि का पहला इंटरव्यू

हाल की खबरें

  • तमिलनाडु: हाईवे बोर्ड पर हिंदी लिखने पर 2 अधिकारी सस्पेंड:तमिल-अंग्रेजी में जगहों के नाम लिखने का नियम; 2026 में तीसरी बार हिंदी शब्द मिटाए गए
  • भागवत बोले- धर्म संकट में आया तो देश खामियाजा भुगतेगा:धर्म और राष्ट्र अलग-अलग नहीं, दोनों एक-दूसरे पर निर्भर
  • भागवत बोले- धर्म संकट में आया तो देश खामियाजा भुगतेगा:धर्म और राष्ट्र अलग-अलग नहीं, दोनों एक-दूसरे पर निर्भर
  • भागवत बोले- धर्म संकट में आया तो देश खामियाजा भुगतेगा:धर्म और राष्ट्र अलग-अलग नहीं, दोनों एक-दूसरे पर निर्भर
  • भागवत बोले- धर्म संकट में आया तो देश खामियाजा भुगतेगा:धर्म और राष्ट्र अलग-अलग नहीं, दोनों एक-दूसरे पर निर्भर

हाल की टिप्पणियाँ

No comments to show.

समाचार संग्रह

  • October 2026
  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026

श्रेणियाँ

  • Uncategorized
  • खेल

Contact Us:

Address:
267/463 SEC-26, PRATAP NAGAR,
SANGANER, JAIPUR,
RAJASTHAN - 302033

Phone: +91 99296 80280
Email: info@poltixinsight.com

About US:

Poltix Insight is an independent digital news platform delivering accurate, unbiased coverage of Indian politics, governance, elections, economy, and current affairs with reliable reporting and in-depth analysis.

Copyright 2026 — Poltix Insight. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme