दिल्ली में 5 मंजिला बिल्डिंग गिरी, कई दबे:इनमें ज्यादातर दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्र; ग्राउंड फ्लोर पर दुकानें, ऊपर PG था
दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को पांच मंजिला इमारत गिर गई। बिल्डिंग में पीजी में छात्र रहते थे। कई लोग मलबे में दब गए। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। 3 का रेस्क्यू कर लिया गया है। हालांकि, अभी यह पता नहीं चला है कि मलबे में कितने बच्चे फंसे हैं। आसपास की दूसरी बिल्डिंग को भी सुरक्षा के लिए खाली करा लिया गया है। घटना दोपहर 1:30 बजे की है। स्थानीय लोग हथौड़े से मलबा हटाने की कोशिश कर रहे हैं। मलबे में कुछ गाड़ियां भी दब गईं हैं। घटना से जुड़ी 5 तस्वीरें… खबर लगातार अपडेट की जा रही है।