Skip to content
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
खेल

7 महीने प्रेगनेंट कराटे खिलाड़ी ने गोल्ड जीता:चेन्नई की वी अनिता ने रचा इतिहास; पिछले 10 सालों से अपने जिले की महिला चैंपियन

By poltix_INS_admin
September 7, 2026 2 Min Read
Comments Off on 7 महीने प्रेगनेंट कराटे खिलाड़ी ने गोल्ड जीता:चेन्नई की वी अनिता ने रचा इतिहास; पिछले 10 सालों से अपने जिले की महिला चैंपियन

चेन्नई की वी अनीता ने 7 महीने की प्रेग्नेंसी के दौरान ऑल इडिया कराटे चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। रामापुरम की रहने वाली 30 साल अनिता ने इंडिविजुअल कराटे प्रतियोगिता में यह उपलब्धि हासिल की। एलन तिलक कराटे स्कूल की ओर से 29 और 30 अगस्त को केरल के वडकारा में आयोजित इस दो दिवसीय नेशनल चैंपियनशिप में 1,500 से ज्यादा खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। इसमें केरल ओवरऑल चैंपियन बना। वहीं तमिलनाडु की टीम दूसरे स्थान पर रही। नौकरी छोड़कर कराटे को प्रोफेशन बनाया अनिता ने तीसरी क्लास से कराटे सीखना शुरू किया था। 10वीं में पहुंचने पर परिवार ने इसे जारी रखने का विरोध किया था, लेकिन अनिता ट्रेनिंग जारी रखी। उन्होंने बीकॉम की पढ़ाई पूरी कर LT जैसे बड़ी कंपनी में नौकरी की। हालांकि कराटे के लिए उनका जुनून कम नहीं हुआ। आखिरकार उन्होंने कॉरपोरेट करियर छोड़ कराटे को ही अपना प्रोफेशन बना लिया। 22 साल से ट्रेनिंग ले रहीं, 10 सालों से जिले की चैंपियन अनिता पिछले 22 सालों से 8वें डैन ब्लैक बेल्ट और पूर्व नेशनल चैंपियन हंशी ए अप्पुराज से ट्रेनिंग ले रही हैं। वह बीते 10 सालों से तिरुवल्लूर जिले की महिला चैंपियन हैं। इस साल फरवरी में भी वे स्टेट चैंपियनशिप में मेडल जीत चुकी हैं। महिलाओं को सेल्फ-डिफेंस की ट्रेनिंग दे रहीं अनिता का मानना है कि कराटे सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि दूसरों को सशक्त बनाने का जरिया है। 5वें डैन ब्लैक बेल्ट हासिल कर चुकीं अनिता अब सेल्फ-डिफेंस कोच हैं। अनिता स्कूल-कॉलेज की छात्राओं और वर्किंग महिलाओं को ट्रेनिंग देती हैं। 2024 में शादी के बाद उनके पति पृथ्वीराज ने भी उनके इस फैसले का पूरा समर्थन किया। ——————————————- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… सात्विक-चिराग ने चाइना मास्टर्स बैडमिंटन जीता:चीनी जोड़ी को 11-21, 21-13, 21-17 से हराया; इस टूर्नामेंट में भारतीय जोड़ी का पहला खिताब भारत के सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने चाइना मास्टर्स सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट जीत लिया है। भारतीय जोड़ी ने रविवार को चीन के हे जी टिंग और रेन शियांग यू को एक घंटे 10 मिनट चले मैच में 11-21, 21-13, 21-17 से हराया। पूरी खबर पढ़ें…

Author

poltix_INS_admin

Follow Me
Other Articles
Previous

भास्कर अपडेट्स:दिल्ली के जाफराबाद में 19 साल के लड़के को साथी ने चाकू मारा, इन्वर्टर बॉक्स फैक्ट्री में हुई घटना

Next

माइक हेसन बोले- पाकिस्तानी खिलाड़ी हताश और निराश:हेड कोच ने कहा- ड्रेसिंग रूम का माहौल चिंताजनक, इसे रीसेट की कोशिश करेंगे

हाल की खबरें

  • भागवत बोले- धर्म संकट में आया तो देश खामियाजा भुगतेगा:धर्म और राष्ट्र अलग-अलग नहीं, दोनों एक-दूसरे पर निर्भर
  • भागवत बोले- धर्म संकट में आया तो देश खामियाजा भुगतेगा:धर्म और राष्ट्र अलग-अलग नहीं, दोनों एक-दूसरे पर निर्भर
  • भागवत बोले- धर्म संकट में आया तो देश खामियाजा भुगतेगा:धर्म और राष्ट्र अलग-अलग नहीं, दोनों एक-दूसरे पर निर्भर
  • भागवत बोले- धर्म संकट में आया तो देश खामियाजा भुगतेगा:धर्म और राष्ट्र अलग-अलग नहीं, दोनों एक-दूसरे पर निर्भर
  • भागवत बोले- धर्म संकट में आया तो देश खामियाजा भुगतेगा:धर्म और राष्ट्र अलग-अलग नहीं, दोनों एक-दूसरे पर निर्भर

हाल की टिप्पणियाँ

No comments to show.

समाचार संग्रह

  • October 2026
  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026

श्रेणियाँ

  • Uncategorized
  • खेल

Contact Us:

Address:
267/463 SEC-26, PRATAP NAGAR,
SANGANER, JAIPUR,
RAJASTHAN - 302033

Phone: +91 99296 80280
Email: info@poltixinsight.com

About US:

Poltix Insight is an independent digital news platform delivering accurate, unbiased coverage of Indian politics, governance, elections, economy, and current affairs with reliable reporting and in-depth analysis.

Copyright 2026 — Poltix Insight. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme