Skip to content
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
खेल

माइक हेसन बोले- पाकिस्तानी खिलाड़ी हताश और निराश:हेड कोच ने कहा- ड्रेसिंग रूम का माहौल चिंताजनक, इसे रीसेट की कोशिश करेंगे

By poltix_INS_admin
September 7, 2026 2 Min Read
Comments Off on माइक हेसन बोले- पाकिस्तानी खिलाड़ी हताश और निराश:हेड कोच ने कहा- ड्रेसिंग रूम का माहौल चिंताजनक, इसे रीसेट की कोशिश करेंगे

पाकिस्तान टेस्ट टीम के अंतरिम हेड कोच माइक हेसन ने ड्रेसिंग रुम के माहौल पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के आने-जाने से अव्यवस्था पैदा हुई है। खिलाड़ी इससे निराश हैं। उन्होंने बताया कि इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच से पहले टीम को रीसेट करने की कोशिश है। इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान तीन मैचों की टेस्ट की सीरीज में 0-2 से पीछे है। दूसरे टेस्ट के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने 7 खिलाड़ियों को टीम से बाहर कर दिया था। 4 महीने पहले हेड कोच बने सरफराज अहमद और बॉलिंग कोच उमर गुल भी हटा दिए गए। उनकी जगह व्हाइट-बॉल टीम के कोच माइक हेसन और बॉलिंग कोच एश्ले नॉफ्के को कोचिंग स्टाफ में शामिल किया गया है। हेसन बोले- खिलाड़ियों के आने-जाने से टीम में निराशा हेसन ने कहा- ‘पिछले कुछ दिन होटल में रहना चैलेंजिंग रहा। कुछ खिलाड़ी आ रहे थे, कुछ जा रहे थे और फिर सभी खिलाड़ियों का आना हुआ।’ उन्होंने आगे कहा- ‘खिलाड़ी शायद मुझसे ज्यादा थोड़ी अव्यवस्था के आदी हैं। इसमें कोई शक नहीं कि वे निराश हुए हैं, बहुत ज्यादा निराश।’ हेसन ने कहा- रेड बॉल सिलेक्शन में मेरी कोई भूमिका नहीं थी हेसन ने माना कि उन्हें पाकिस्तान की मौजूदा रेड-बॉल टीम के सिलेक्शन प्रोसेस की पहले से जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि अब तक वे पाकिस्तान में रेड-बॉल क्रिकेट से जुड़े ही नहीं थे। उन्होंने कहा- ‘मैं व्हाइट-बॉल चयन पैनल का हिस्सा हूं। इस दौरे के लिए चुनी गई टीम में मेरी कोई भूमिका नहीं थी।’ पिछले हफ्ते क्रिकबज ने रिपोर्ट दी थी कि PCB ने अपने ही सिलेक्टर्स को कारण बताओ नोटिस भेजा था। उनसे इमाम-उल-हक और मोहम्मद रिजवान के सिलेक्शन पर सफाई मांगी गई थी। सात खिलाड़ी टीम में शामिल, इनमें 5 अनकैप्ड पाकिस्तान ने मोहम्मद रिजवान, इमाम-उल-हक और पहले मैच के कप्तान सलमान आगा सहित 7 खिलाड़ियों को टीम से बाहर कर दिया है। उनकी जगह 5 अनकैप्ड खिलाड़ियों सहित सईम अयूब और अब्दुल्ला फजल को शामिल किया गया है। —————————— पाकिस्तान टीम से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… एजबेस्टन टेस्ट से पहले पाकिस्तान टीम में नया विवाद:PCB ने खिलाड़ियों के फोन कस्टडी में लिए; वजह नहीं बताई पाकिस्तान क्रिकेट टीम से जुड़ा एक नया विवाद सामने आया है। इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच से पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कुछ खिलाड़ियों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं। पूरी खबर पढ़ें… इमाम-रिजवान के चयन पर PCB ने सिलेक्टर्स को नोटिस दिया:24 घंटे में जवाब मांगा, एक दिन पहले 7 खिलाड़ी वापस बुलाए थे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के दौरों के लिए मोहम्मद रिजवान और इमाम-उल-हक के चयन पर सवाल उठाए हैं। क्रिकबज के अनुसार बोर्ड ने चयन समिति को कारण बताओ नोटिस जारी किया है और 24 घंटे में दोनों को टीम में चुनने का आधार और प्रदर्शन की जानकारी मांगी है। पूरी खबर पढ़ें…

Author

poltix_INS_admin

Follow Me
Other Articles
Previous

7 महीने प्रेगनेंट कराटे खिलाड़ी ने गोल्ड जीता:चेन्नई की वी अनिता ने रचा इतिहास; पिछले 10 सालों से अपने जिले की महिला चैंपियन

Next

सूर्यवंशी की बैटिंग देखने उमड़ी हजारों की भीड़:93 मिनट तक वैभवमय हुआ चेपॉक, दलीप ट्रॉफी फाइनल में स्टेडियम के एक्स्ट्रा स्टैंड खोले गए

हाल की खबरें

  • भागवत बोले- धर्म संकट में आया तो देश खामियाजा भुगतेगा:धर्म और राष्ट्र अलग-अलग नहीं, दोनों एक-दूसरे पर निर्भर
  • भागवत बोले- धर्म संकट में आया तो देश खामियाजा भुगतेगा:धर्म और राष्ट्र अलग-अलग नहीं, दोनों एक-दूसरे पर निर्भर
  • भागवत बोले- धर्म संकट में आया तो देश खामियाजा भुगतेगा:धर्म और राष्ट्र अलग-अलग नहीं, दोनों एक-दूसरे पर निर्भर
  • भागवत बोले- धर्म संकट में आया तो देश खामियाजा भुगतेगा:धर्म और राष्ट्र अलग-अलग नहीं, दोनों एक-दूसरे पर निर्भर
  • भागवत बोले- धर्म संकट में आया तो देश खामियाजा भुगतेगा:धर्म और राष्ट्र अलग-अलग नहीं, दोनों एक-दूसरे पर निर्भर

हाल की टिप्पणियाँ

No comments to show.

समाचार संग्रह

  • October 2026
  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026

श्रेणियाँ

  • Uncategorized
  • खेल

Contact Us:

Address:
267/463 SEC-26, PRATAP NAGAR,
SANGANER, JAIPUR,
RAJASTHAN - 302033

Phone: +91 99296 80280
Email: info@poltixinsight.com

About US:

Poltix Insight is an independent digital news platform delivering accurate, unbiased coverage of Indian politics, governance, elections, economy, and current affairs with reliable reporting and in-depth analysis.

Copyright 2026 — Poltix Insight. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme