Skip to content
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

मुंबई कोस्टल रोड टनल में सुपरकार रेसिंग:लैंबॉर्गिनी, BMW समेत कई कारों पर केस, VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस की कार्रवाई

By देश | दैनिक भास्कर
September 7, 2026 2 Min Read
Comments Off on मुंबई कोस्टल रोड टनल में सुपरकार रेसिंग:लैंबॉर्गिनी, BMW समेत कई कारों पर केस, VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस की कार्रवाई
मुंबई के कोस्टल रोड की टनल में तेज रफ्तार से कारें दौड़ाने के मामले में पुलिस ने करीब आधा दर्जन ड्राइवरों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इनमें काली लैंबॉर्गिनी, पीली BMW M2, लाल BMW Z4 और फॉक्सवैगन वर्टस शामिल हैं। यह वीडियो 3 सितंबर की रात करीब 11:15 बजे मरीन ड्राइव के पास दक्षिण दिशा वाली कोस्टल रोड पर रिकॉर्ड किया गया था। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281 और 125 के तहत लापरवाही से गाड़ी चलाने और किसी की जान या निजी सुरक्षा को खतरे में डालने का केस दर्ज किया है। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस हेड कॉन्स्टेबल सतीश निवृत्ति संगले की शिकायत पर पुलिस शिकायत यानी FIR दर्ज की गई है। शिकायत के मुताबिक, टनल के अंदर 6 से 7 कारें तेज रफ्तार में दौड़ती दिखीं। पुलिस ने इन वाहनों की पहचान कर ली है। हालांकि, ड्राइवरों के नाम और उनके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जानकारी अभी सामने नहीं आई है। घटना की तस्वीरें… मुंबई में स्ट्रीट रेसिंग की अनुमति नहीं मुंबई में स्ट्रीट रेसिंग की अनुमति नहीं है। भारत का एकमात्र फॉर्मूला 1 सर्किट बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट है। यहां हर महीने ओपन ट्रैकडे आयोजित होता है। इस ट्रैकडे में कोई भी कार या बाइक मालिक अपने वाहन को सुरक्षित माहौल में ट्रैक पर चला सकता है और उसकी पूरी क्षमता आजमा सकता है। बेंगलुरु में भी लैंबॉर्गिनी पर केस हुआ था इस साल की शुरुआत में बेंगलुरु में हरे रंग की लैंबॉर्गिनी एवेंटाडोर SVJ पर भी लापरवाही से गाड़ी चलाने का केस दर्ज हुआ था। सोशल मीडिया पर वीडियो फैलने के बाद बेंगलुरु ट्रैफिक पुलिस ने खुद की पहल पर यानी सुओ मोटू केस दर्ज किया था। ---------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… दिल्ली में स्विफ्ट-SUV की टक्कर, AAP-भाजपा विधायक समेत 6 घायल:इनोवा में साथ थे दोनों MLA; दूसरी लेन से आई कार डिवाइडर से टकराकर भिड़ी दिल्ली के ITO ट्रैफिक सिग्नल के पास 25 अगस्त रात करीब 9:30 बजे एक स्विफ्ट कार और SUV में टक्कर हो गई। पूरी खबर पढ़ें…
Author

देश | दैनिक भास्कर

Follow Me
Other Articles
Previous

वडोदरा में PM मोदी का Gen-Z कार्यक्रम:रजिस्ट्रेशन खुलने के 1 घंटे में ही फुल हो गईं सीटें, मंगलवार को गुजरात आएंगे मोदी

Next

दिल्ली एयरपोर्ट में पानी भरने की AI पोस्ट पर कार्रवाई:दिल्ली पुलिस को सोशल मीडिया हैंडल्स की सूची दी गई; FIR भी दर्ज हुई

हाल की खबरें

  • तमिलनाडु: हाईवे बोर्ड पर हिंदी लिखने पर 2 अधिकारी सस्पेंड:तमिल-अंग्रेजी में जगहों के नाम लिखने का नियम; 2026 में तीसरी बार हिंदी शब्द मिटाए गए
  • तमिलनाडु: हाईवे बोर्ड पर हिंदी लिखने पर 2 अधिकारी सस्पेंड:तमिल-अंग्रेजी में जगहों के नाम लिखने का नियम; 2026 में तीसरी बार हिंदी शब्द मिटाए गए
  • तमिलनाडु: हाईवे बोर्ड पर हिंदी लिखने पर 2 अधिकारी सस्पेंड:तमिल-अंग्रेजी में जगहों के नाम लिखने का नियम; 2026 में तीसरी बार हिंदी शब्द मिटाए गए
  • भागवत बोले- धर्म संकट में आया तो देश खामियाजा भुगतेगा:धर्म और राष्ट्र अलग-अलग नहीं, दोनों एक-दूसरे पर निर्भर
  • भागवत बोले- धर्म संकट में आया तो देश खामियाजा भुगतेगा:धर्म और राष्ट्र अलग-अलग नहीं, दोनों एक-दूसरे पर निर्भर

हाल की टिप्पणियाँ

No comments to show.

समाचार संग्रह

  • October 2026
  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026

श्रेणियाँ

  • Uncategorized
  • खेल

Contact Us:

Address:
267/463 SEC-26, PRATAP NAGAR,
SANGANER, JAIPUR,
RAJASTHAN - 302033

Phone: +91 99296 80280
Email: info@poltixinsight.com

About US:

Poltix Insight is an independent digital news platform delivering accurate, unbiased coverage of Indian politics, governance, elections, economy, and current affairs with reliable reporting and in-depth analysis.

Copyright 2026 — Poltix Insight. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme