Skip to content
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
खेल

पाकिस्तान क्रिकेट ने खिलाड़ियों के व्यवहार पर जांच शुरु की:दूसरे टेस्ट के बाद 7 प्लेयर्स को निकाला था, प्लेयर्स के फोन भी जब्त किए

By poltix_INS_admin
September 8, 2026 3 Min Read
Comments Off on पाकिस्तान क्रिकेट ने खिलाड़ियों के व्यवहार पर जांच शुरु की:दूसरे टेस्ट के बाद 7 प्लेयर्स को निकाला था, प्लेयर्स के फोन भी जब्त किए

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने इंग्लैंड दौरे पर मौजूद खिलाड़ियों के अनुशासन और व्यवहार को लेकर इंटरनल जांच शुरू कर दी है। PCB प्रवक्ता आमिर मीर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मीडिया में आ रही खबरों को गंभीरता से लेते हुए यह कदम उठाया गया है। इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में हार के बाद पाकिस्तान ने 7 खिलाड़ियों को टीम से बाहर कर दिया था। हेडकोच सरफराज अहमद और बॉलिंग कोच उमर गुल को भी हटा दिया गया था। उनकी जगह व्हाइट बॉल टीम के कोच माइक हेसन और एश्ले नॉफके को जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। इसके बाद से टीम का इंग्लैंड दौरा लगातार विवादों में है। इससे पहले यह खबर आई थी कि पाकिस्तान ने सभी खिलाड़ियों के फोन भी जब्त कर लिए हैं। एंटी-करप्शन एंगल की बात अभी सामने नहीं आई PCB के प्रवक्ता ने कहा- ‘इंग्लैंड दौरे पर मीडिया में हमारे खिलाड़ियों के अनुशासन और व्यवहार को लेकर आई खबरों को गंभीरता से लेते हुए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आंतरिक अनुशासनात्मक जांच शुरू कर दी है। फिलहाल इन सभी मामलों की अंदरूनी स्तर पर समीक्षा की जा रही है।’ सोशल मीडिया पर जारी आधिकारिक बयान में स्पष्ट किया गया है कि यह केवल एक अनुशासनात्मक प्रक्रिया है। इसके जरिए खिलाड़ियों के आचरण और अनुशासन से जुड़े पहलुओं को जांचा जा रहा है। हालांकि मामले में किसी एंटी-करप्शन एंगल की बात अभी तक सामने नहीं आई है। मोबाइल फोन की फोरेंसिक जांच की बात आमिर ने कहा- ‘PCB ऐसे मामलों को अपनी तय प्रक्रिया के मुताबिक संभालता है। यह प्रक्रिया PCB के नियमों के तहत की जा रही है और इसमें सभी संबंधित लोगों को उचित मौका दिया जा रहा है।’ बताया जा रहा है कि खिलाड़ियों के मोबाइल फोन मीडिया में जानकारी लीक होने के आरोपों की फोरेंसिक जांच के लिए लिए गए थे। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। PCB ने खिलाड़ियों के फोन जब्त किए थे इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच से पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कुछ खिलाड़ियों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं। टेस्ट मैच खत्म होने तक ये फोन बोर्ड के कब्जे में ही रहेंगे। PCB ने अभी तक यह नहीं बताया है कि किन खिलाड़ियों के फोन लिए गए हैं और इस कार्रवाई की वजह क्या है। हालांकि पाकिस्तान क्रिकेट का मैच फिक्सिंग से पुराना नाता रहा है। इसमें 2010 के इंग्लैंड दौरे का स्पॉट फिक्सिंग मामला भी शामिल है। इस मामले में तीन खिलाड़ियों पर प्रतिबंध लगाया गया था। 7 खिलाड़ी और 2 कोच पहले ही हटाए गए पाकिस्तान के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने तीसरे टेस्ट से पहले टीम में बड़ा फेरबदल किया है। बोर्ड ने मोहम्मद रिजवान, इमाम-उल-हक, सलमान अली आगा समेत 7 खिलाड़ियों को टीम से रिलीज कर दिया। उनकी जगह नए खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। इसके अलावा हेड कोच सफराज अहमद को हटा दिया गया और उनकी जगह माइक हेसन को तीसरे टेस्ट के लिए जिम्मेदारी दी गई। बॉलिंग कोच उमर गुल की जगह एश्ले नॉफके को भी लाया गया है। पाकिस्तान ने पहला टेस्ट पारी और 103 रन से और दूसरा टेस्ट 194 रन से गंवाया था। अब सीरीज का तीसरा और आखिरी टेस्ट 9 सितंबर से बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जाएगा। ऐसे में खिलाड़ियों के फोन PCB की कस्टडी में लिए जाने की रिपोर्ट ने टीम के भीतर चल रही उथल-पुथल को और बढ़ा दिया है। ————————– पाकिस्तान क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… शोएब अख्तर बोले- पाकिस्तान क्रिकेट वेंटिलेटर पर:मौजूदा टीम से कोई उम्मीद नहीं; मिस्बाह ने भी सिस्टम पर सवाल उठाए पाकिस्तान क्रिकेट ‘वेंटिलेटर पर’ है और मौजूदा टीम से कोई उम्मीद नहीं बची है। इंग्लैंड दौरे पर लगातार खराब प्रदर्शन के बीच पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने PCB और टीम की मौजूदा स्थिति पर तीखी टिप्पणी की है। पूरी खबर पढ़ें…

Author

poltix_INS_admin

Follow Me
Other Articles
Previous

ईशान किशन ने 334 बॉल पर 270 रन बनाए:दलीप ट्रॉफी फाइनल में ईस्ट जोन 708 पर ऑलआउट; कुमार कुशाग्र की भी सेंचुरी

Next

क्या अब मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेगा भारत:इंडियन विमेंस टीम एशिया कप जीतने की दावेदार; पिछले साल कप्तान सूर्या ने किया था इनकार

हाल की खबरें

  • SIR में छूटे और नए मतदाताओं के नाम जोड़े जाएंगे:चुनाव आयोग 20 राज्यों में विशेष अभियान चलाएगा; महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 2 करोड़ नाम कटे हैं
  • ओवैसी बोले- SIR एक तरह से बैकडोर NRC है:सरकार नागरिकता की जांच में यही प्रोसेस अपनाएगी
  • महाराष्ट्र के अमरावती में ट्रक-पिकअप वैन की टक्कर, 7 मौतें:18 घायल; समृद्धि हाईवे पर हादसा, देवी दुर्गा की प्रतिमा लेकर जा रहे थे लोग
  • महाराष्ट्र के अमरावती में ट्रक-पिकअप वैन की टक्कर, 7 मौतें:18 घायल; समृद्धि हाईवे पर हादसा, देवी दुर्गा की प्रतिमा लेकर जा रहे थे लोग
  • महात्मा गांधी की 157वीं जयंती आज:पीएम मोदी श्रद्धांजलि देने राजघाट जाएंगे; पिछली बार राहुल नहीं पहुंचे थे

हाल की टिप्पणियाँ

No comments to show.

समाचार संग्रह

  • October 2026
  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026

श्रेणियाँ

  • Uncategorized
  • खेल

Contact Us:

Address:
267/463 SEC-26, PRATAP NAGAR,
SANGANER, JAIPUR,
RAJASTHAN - 302033

Phone: +91 99296 80280
Email: info@poltixinsight.com

About US:

Poltix Insight is an independent digital news platform delivering accurate, unbiased coverage of Indian politics, governance, elections, economy, and current affairs with reliable reporting and in-depth analysis.

Copyright 2026 — Poltix Insight. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme