उदयपुर शहर के धानमंडी थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक ज्वेलर को हिरासत में लिया। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान हिरण मगरी निवासी मनोहरलाल जैन के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, जम्मू-कश्मीर में गहनों की चोरी का एक मामला सामने आया था। इस मामले में पुलिस चोरी करने वाले आरोपियों के साथ-साथ चोरी के गहने खरीदने वालों की भी तलाश कर रही थी। जांच के दौरान सुराग मिलते हुए पुलिस टीम उदयपुर पहुंची। यहां सोना-चांदी का व्यापार करने वाले मनोहरलाल जैन को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। फिलहाल स्थानीय स्तर पर गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस अब ज्वेलर से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
