राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-UG 2026) का आयोजन रविवार, 3 मई को होने जा रहा है। जैसलमेर जिले में परीक्षा के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। यह परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक एक ही शिफ्ट में आयोजित होगी। जिले में दो परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं – अमर शहीद सागरमल गोपा स्कूल और स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल। परीक्षा केंद्रों पर सख्त सुरक्षा व्यवस्था जिला प्रशासन ने परीक्षा को पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल तैनात रहेगा और निगरानी व्यवस्था मजबूत की गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नकल या किसी भी तरह की अनुचित गतिविधि में शामिल पाए जाने पर राजस्थान के नए सख्त कानून (अधिनियम 2022 और 2023) के तहत कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 1:30 बजे के बाद प्रवेश पूरी तरह बंद अधिकारियों के अनुसार सभी परीक्षार्थियों को सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे के बीच परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य होगा।
1:30 बजे के बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्रों को एडमिट कार्ड, पोस्टकार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो तथा एक वैध सरकारी पहचान पत्र साथ लाना जरूरी है। 300 मीटर क्षेत्र में दुकानें और साइबर कैफे बंद सुरक्षा के मद्देनजर परीक्षा केंद्रों के 300 मीटर दायरे में आने वाली सभी फोटोकॉपी दुकानें और साइबर कैफे बंद रहेंगे। प्रशासन सोशल मीडिया पर भी नजर रखे हुए है ताकि किसी प्रकार की भ्रामक जानकारी न फैलाई जा सके। फ्रिस्किंग, बायोमेट्रिक और CCTV से होगी निगरानी परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की गहन तलाशी (फ्रिस्किंग) की जाएगी। साथ ही बायोमेट्रिक हाजिरी और सीसीटीवी कैमरों के जरिए पूरी परीक्षा प्रक्रिया पर निगरानी रखी जाएगी।
