जयपुर में एक तरफ गंदगी और सीवरेज की समस्याएं लोगों का जीना मुश्किल कर रही हैं, तो दूसरी तरफ बिजली और सफाई व्यवस्था की लापरवाही भी सामने आ रही है। खाली प्लॉट में जमा कचरा, जाम सीवर और दिन-रात जलती लाइटें—ये सभी हालात सिस्टम की अनदेखी को उजागर कर रहे हैं। हालांकि, भास्कर समाधान सेगमेंट के जरिए जब इन समस्याओं को उठाया गया, तो जिम्मेदार विभागों ने भी सक्रियता दिखाई। कई मामलों में तुरंत कार्रवाई कर समस्याओं का समाधान किया गया, जिससे लोगों को राहत मिली। आमजन से जुड़ी जनसमस्या और शहर की जमीनी हकीकत को पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें। खाली प्लॉट में कचरे का ढेर
जवाहर नगर सेक्टर-5 से अरविंद ने पोस्ट किया कि उनके घर के पास खाली प्लॉट में कचरा जमा हो गया है, जिससे आसपास गंदगी फैल रही है। सीवरेज कनेक्शन में 1 महीने से दिक्कत
सिद्धार्थ नगर, पालड़ी मीणा से कुलदीप यादव ने बताया कि उनके क्षेत्र में सीवरेज कनेक्शन में समस्या है और पिछले एक महीने से कोई सुनवाई नहीं हो रही। दिन-रात जल रही हाईमास्ट लाइट
नारायण सिंह सर्किल, अशोक नगर से एक नागरिक ने पोस्ट किया कि SMS अस्पताल के गेट पर पिछले 4 दिनों से हाईमास्ट लाइट लगातार जल रही है, जिससे बिजली की अनावश्यक खपत हो रही है। शास्त्री नगर में सड़क पर बहता सीवर पानी
इमरान खान ने पोस्ट किया कि 16 नंबर बस स्टैंड के पास सीवर का गंदा पानी सड़क पर निकल रहा है, जिससे राहगीरों को परेशानी हो रही है। गणेश नगर में सीवर समस्या दूर सीताराम ने पोस्ट किया था कि 2 दिनों से गली में सीवर का पानी बह रहा था और बदबू फैल रही थी। शिकायत के बाद समस्या का समाधान करवा दिया गया। स्ट्रीट लाइट हुई ठीक जयपुर से जितेंद्र ने पोस्ट किया था कि उनके क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट खराब थी। शिकायत के बाद इसे ठीक करवा दिया गया, जिससे लोगों को राहत मिली। आज के पब्लिक के स्टार: प्रदीप शर्मा
जयपुर के रहने वाले जितेंद्र ने पोस्ट किया था कि उनके क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट खराब थी। स्ट्रीट लाइट की समस्या के समाधान में प्रदीप शर्मा (XEN) ने अहम भूमिका निभाई। शिकायत मिलते ही उन्होंने तुरंत कार्रवाई करवाई और खराब लाइट को ठीक करवा दिया, जिससे क्षेत्र में रोशनी हुई। शहर में जहां एक ओर कई समस्याएं अब भी समाधान का इंतजार कर रही हैं, वहीं कुछ मामलों में त्वरित कार्रवाई यह उम्मीद जगाती है कि यदि जिम्मेदार विभाग सक्रिय हों, तो जनता की परेशानियां जल्दी दूर हो सकती हैं। पब्लिक की आवाज बन रहा “भास्कर समाधान” ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सामने रखने के लिए मदद कर रहा है। लोगों से मिले शानदार रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अधिकारियों को सीधे मिल रही समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपना एक्शन बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उसके अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहेंगे तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे भी कॉल कर सकेंगे। भास्कर एप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए… 1.जयपुर में बदहाल सड़कों से जनता परेशान:पानी का संकट और गंदगी से बिगड़े हालत, समाधान के इंतजार में शहर; निधि जैन बनीं ‘पब्लिक की स्टार’ 2.जयपुर की कई कॉलोनियों में सड़कों पर सीवर का पानी:कई जगह अतिक्रमण, गंदगी से जनता परेशान, XEN निधि जैन बनीं ‘पब्लिक के स्टार’ 3.जयपुर की कई कॉलोनियों की जनता परेशान:गंदा पानी, गलियों में अंधेरा, टूटी सड़कें; जानिए JEN राहुल अग्रवाल कैसे बने ‘पब्लिक के स्टार’ 4.जयपुर में मूलभूत सुविधाओं की कमी से जनता परेशान:कचरे से भरे नाले, बंद लाइट और जाम नालियां, AEN बालूराम गुर्जर बने ‘पब्लिक के स्टार’ 5.भास्कर समाधान का असर:अंधेरा, गंदगी और हादसों के खतरे के बीच कई इलाकों को मिली राहत; AEN बालूराम गुर्जर बने ‘पब्लिक के स्टार’ 6.भास्कर समाधान का असर,समस्याएं आने पर जिम्मेदार ले रहे एक्शन:कई इलाकों में हरकत में आया प्रशासन, JEN संदीप मीणा बने पब्लिक के स्टार 7.जयपुर में 3 साल से अंधेरे में नारायण वाटिका:आगरा रोड पर उफनती सीवर लाइन; शिकायतों के बाद जागा प्रशासन 8.जयपुर में लापरवाह सिस्टम दे रहा हादसों को न्योता:कहीं खुला सीवर, तो कहीं झूलते बिजली तार, एक्शन में आईं XEN निधि जैन 9.भास्कर समाधान पर शिकायत के बाद जनता को मिली राहत:स्ट्रीट लाइट और पार्क की समस्याओं का हुआ समाधान, JEN संगीता बनीं ‘पब्लिक की स्टार’ 10.जयपुर में भास्कर समाधान का बड़ा असर:जनता को मूलभूत समस्याओं से मिली राहत, मनोज मुदगल बने आज के ‘पब्लिक के स्टार’
