देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के नतीजों के बीच आज 4 मई को शेयर बाजार में तेजी है। सेंसेक्स 750 अंक (0.94%) चढ़कर 77,700 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी भी 250 अंक (0.92%) ऊपर है, ये 24,200 के स्तर पर पहुंच गया है। आज के कारोबार में रियल्टी, मेटल और सरकारी बैंकों के शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी है। जबकि आईटी और मीडिया शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली है। शेयर बाजार में तेजी की 3 वजह 1. चुनावी रुझान: असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनावों के शुरुआती रुझानों से बाजार में तेजी हैं। बाजार स्पष्ट जनादेश को पॉजिटिव लेता है। 2. ग्लोबल मार्केट: एशियाई बाजारों में आई तेजी ने भारतीय बाजार के सेंटीमेंट को भी मजबूत किया है। जापान, कोरिया और हॉन्गकॉन्ग के बाजारों में आज मजबूती है। 3. कच्चा तेल: ब्रेंट क्रूड ऑयल एक बार फिर घटकर 110 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गया है। ये 107 डॉलर के करीब है। क्रूड जब घटता है तो महंगाई का खतरा कम होता है। निफ्टी-50 के टॉप 5 गेनर्स निफ्टी-50 के टॉप 5 लूजर्स एशियाई बाजार में भी आज तेजी 1 मई को अमेरिकी बाजार में मिला-जुला काराबोर 7 दिन में FII ने 12,620 करोड़ रुपए के शेयर बेचे नोट: FIIs और DIIs की नेट खरीदारी/बिकवाली के आंकड़े करोड़ रुपए में हैं। गुरुवार को 583 अंक गिरा था भारतीय शेयर बाजार बीते हफ्ते गुरुवार, 30 अप्रैल को सेंसेक्स में 583 अंक (0.75%) की गिरावट रही। ये 76,913 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 180 अंकों (0.74%) की गिरावट रही, ये 23,998 के स्तर पर बंद हुआ था। कारोबार में आईटी में सबसे ज्यादा खरीदारी रही, जबकि मेटल और सरकारी बैंक के शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली थी।
