Skip to content
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

उज्जैन के खड़े हनुमान हट क्यों नहीं रहे:जमीन के नीचे ऐसा क्या है? मंदिर टूट गया, क्रेन भी फेल; टस से मस नहीं हुई प्रतिमा

By देश | दैनिक भास्कर
September 10, 2026 3 Min Read
Comments Off on उज्जैन के खड़े हनुमान हट क्यों नहीं रहे:जमीन के नीचे ऐसा क्या है? मंदिर टूट गया, क्रेन भी फेल; टस से मस नहीं हुई प्रतिमा
उज्जैन के खड़े हनुमान मंदिर का पूरा ढांचा तोड़ा जा चुका है, लेकिन अंदर खड़ी प्रतिमा हिली तक नहीं । चार बार कोशिश हुई, हाइड्रोलिक क्रेन तक लगाई गई, फिर भी नाकामी हाथ लगी। अब प्रशासन ने कार्रवाई रोक दी है। वहीं भक्त इसे चमत्कार मान रहे हैं और प्रतिमा के दर्शन के लिए दिन-ब-दिन लगातार भीड़ बढ़ रही है। आखिर प्रतिमा हट क्यों नहीं रही, जमीन के नीचे है क्या और अब आगे क्या होगा; समझते हैं आज के मध्य प्रदेश एक्सप्लेनर में... सवाल 1: उज्जैन में चल क्या रहा है, अब तक क्या-क्या हुआ? जवाब: कंठाल चौराहे से छत्री चौक तक सड़क चौड़ी की जा रही है, इसी रास्ते में ‘खड़े हनुमान’ मंदिर आ रहा है, जिसे विस्थापित करना है। सवाल 2: क्या यह हजार साल पुरानी प्रतिमा है, और इससे फर्क क्या पड़ता है? जवाब: प्रतिमा की उम्र को लेकर दो बिल्कुल अलग दावे हैं... पहला, परंपरागत दावा, 150 से 170 साल मंदिर की सेवा एक ही पुजारी परिवार की पांच पीढ़ियां करती आई हैं। दस्तावेजों में इसका इतिहास 1857 के दौर से जुड़ा मिलता है, हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में यह 150 तो कुछ में 200 साल तक बताया गया है। दूसरा, बिल्कुल नया दावा, करीब 1000 साल उज्जैन के ही विक्रम विश्वविद्यालय के पुरातत्व विशेषज्ञ प्रो. डॉ. रमण सोलंकी ने प्रतिमा के पत्थर को मालवा बेसाल्ट बताया और कहा कि यह परमार वंश और राजा भोज के दौर का हो सकता है। उनके मुताबिक प्रतिमा पर लंबे समय से चढ़ाए जा रहे सिंदूर के कारण असली आकृति और भाव-भंगिमा अब स्पष्ट नहीं दिखती, इसलिए सिर्फ देखकर उम्र का पक्का दावा नहीं किया जा सकता। रिटायर्ड आर्कियोलॉजिस्ट बीके लोखंडे कहते हैं कि अगर प्रतिमा 100-150 साल पुरानी निकलती है, तो इसे दूसरी जगह ले जाने का फैसला सरकार के स्तर पर हो सकता है। लेकिन अगर जांच में यह पुरातात्विक महत्व की साबित होती है, तो इसे संरक्षित करने की प्रक्रिया शुरू होगी और विशेषज्ञों की कमेटी तय करेगी कि इसे कैसे संभाला जाए। यानी 150 या 1000 साल का सवाल सिर्फ उम्र का नहीं है। अगर प्रतिमा सच में प्राचीन निकली, तो उसे हटाने का तरीका भी बदल जाएगा। सवाल 3: प्रतिमा के नीचे ऐसा क्या है, जो उसे हिलने नहीं दे रहा? जवाब: विशेषज्ञों के मुताबिक- संभावना यह है कि प्रतिमा और उसके नीचे की चट्टान आपस में जुड़ी हुई हों। सवाल 4: क्या प्रतिमा को बिना नुकसान पहुंचाए दूसरी जगह ले जाया जा सकता है? जवाब: विशेषज्ञ एक बात पर एकमत हैं, प्रतिमा को काटना या तोड़ना किसी भी सूरत में विकल्प नहीं है। सवाल 5: सड़क चौड़ी करने की जरूरत ही क्यों पड़ी, अब आगे क्या होगा? जवाब: सड़क चौड़ी करने की वजह है 2028 का सिंहस्थ मेला। मध्य प्रदेश एक्सप्लेनर का ये एपिसोड भी पढ़िए… क्या बालाघाट प्रशासन कुछ छिपा रहा है?:ढाई महीने में 30+ आदिवासी बच्चों की मौत जून के आखिरी हफ्ते से मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में एक के बाद एक बैगा और गोंड आदिवासी बच्चे मर रहे हैं। सरकार ने पहले कहा, सिर्फ 8 मौतें। गांव वाले, स्थानीय नेता और विपक्ष कहते रहे, आंकड़ा कहीं ज्यादा है। ढाई महीने बाद अब यह आंकड़ा 30 पार कर चुका है, और सैकड़ों बच्चे अब भी बीमार हैं…पूरा एक्सप्लेनर पढ़िए।
Author

देश | दैनिक भास्कर

Follow Me
Other Articles
Previous

दिल्ली हॉस्टल हादसा- आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई:कोर्ट ने कहा था- मुद्दे को दिल्ली तक सीमित नहीं रखेंगे; बिल्डिंग गिरने से 7 की मौत हुई थी

Next

BRICS 2026: दिल्ली में स्ट्रीट वेंडर्स के स्टॉल नहीं लगेंगे:यूपी-एमपी समेत 7 राज्यों के फ्लाइंग ट्रेनिंग सेंटर्स पर रोक, DGCA बोला- 3 दिन कोई विमान न उड़ाएं

हाल की खबरें

  • तमिलनाडु: हाईवे बोर्ड पर हिंदी लिखने पर 2 अधिकारी सस्पेंड:तमिल-अंग्रेजी में जगहों के नाम लिखने का नियम; 2026 में तीसरी बार हिंदी शब्द मिटाए गए
  • तमिलनाडु: हाईवे बोर्ड पर हिंदी लिखने पर 2 अधिकारी सस्पेंड:तमिल-अंग्रेजी में जगहों के नाम लिखने का नियम; 2026 में तीसरी बार हिंदी शब्द मिटाए गए
  • तमिलनाडु: हाईवे बोर्ड पर हिंदी लिखने पर 2 अधिकारी सस्पेंड:तमिल-अंग्रेजी में जगहों के नाम लिखने का नियम; 2026 में तीसरी बार हिंदी शब्द मिटाए गए
  • भागवत बोले- धर्म संकट में आया तो देश खामियाजा भुगतेगा:धर्म और राष्ट्र अलग-अलग नहीं, दोनों एक-दूसरे पर निर्भर
  • भागवत बोले- धर्म संकट में आया तो देश खामियाजा भुगतेगा:धर्म और राष्ट्र अलग-अलग नहीं, दोनों एक-दूसरे पर निर्भर

हाल की टिप्पणियाँ

No comments to show.

समाचार संग्रह

  • October 2026
  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026

श्रेणियाँ

  • Uncategorized
  • खेल

Contact Us:

Address:
267/463 SEC-26, PRATAP NAGAR,
SANGANER, JAIPUR,
RAJASTHAN - 302033

Phone: +91 99296 80280
Email: info@poltixinsight.com

About US:

Poltix Insight is an independent digital news platform delivering accurate, unbiased coverage of Indian politics, governance, elections, economy, and current affairs with reliable reporting and in-depth analysis.

Copyright 2026 — Poltix Insight. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme