कोटा कलेक्ट्रेट को सोमवार सुबह बम से उड़ाने की धमकी मिली। कलेक्टर के ऑफिशियल आईडी पर तमिल भाषा में लिखा ईमेल आने के बाद पुलिस व प्रशासन अलर्ट हुआ। पुलिस व सुरक्षा एजेंसियों ने मौके पर पहुंचकर परिसर को खाली करवाया और जांच की लेकिन जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। अतिरिक्त जिला कलेक्टर अनिल सिंघल ने बताया कि एक संदिग्ध ईमेल मिला था, जो मूल रूप से सीकर कलेक्ट्रेट के लिए भेजा गया था, लेकिन कोटा में फॉरवर्ड हो गया। सूचना मिलते ही एटीएस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड टीम मौके पर पहुंची और पूरे परिसर की सघन जांच की। एडिशनल एसपी नियति शर्मा के अनुसार पुलिस की सभी टीमों ने हर कोने की जांच की, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। एसडीआरएफ इंस्पेक्टर एकता हाड़ा ने बताया कि उनकी टीम ने भी मौके पर पहुंचकर तलाशी अभियान चलाया। जांच के बाद स्थिति पूरी तरह सामान्य है। कलेक्ट्रेट परिसर में सर्च अभियान के फोटोज… कोटा कलेक्टर पीयूष समारिया ने बताया- ऑफिशियल आईडी पर ईमेल आया। यह ईमेल तमिल में सीकर को भेजा गया है। जिसमें सीसी में कोटा सहित कईयों को भेजा गया है। अफवाह व मामले की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा के लिहाज से कलेक्ट्रेट परिसर में सर्च अभियान चलवाया है। सुबह 9 बजे से कलेक्ट्रेट परिसर में सर्च जारी है। बता दें कोटा में धमकी भरे ईमेल भेजने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कोटा कलेक्ट्रेट, कोचिंग सेंटर को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिला था। तब भी जांच एजेंसियों ने सर्च अभियान चलाया था। सर्च के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली थी। ये खबर भी पढ़े जयपुर-कोटा में बम ब्लास्ट की धमकी:कोचिंग सेंटर, कलेक्ट्रेट और हाईकोर्ट परिसर खाली करवाया, सेना ने संभाला मोर्चा
