गोटमार मेले में 118 घायल, कई के सिर फूटे:एक के पैर की हड्डी टूटी; पांढुर्णा में झंडे पर कब्जे के लिए भिड़े खिलाड़ी
पांढुर्णा में गोटमार मेले में जाम नदी में पत्थरबाजी चल रही है। झंडे पर कब्जे के लिए पांढुर्णा और सावरगांव पक्ष के खिलाड़ी आमने-सामने हैं। पत्थर लगने से करीब 118 लोग घायल हो गए। इनमें कई लोगों के सिर फूट गए। एक के पैर की हड्डी टूट गई है। घायल का नाम सचिन हाटेकर है। घायलों के इलाज के लिए मेला क्षेत्र में 7 अस्थायी स्वास्थ्य केंद्र बनाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने 44 डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई है, जबकि 22 एंबुलेंस भी तैनात की गई हैं। घायलों को जरूरत के मुताबिक प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल भेजा जा रहा है। सदियों पुरानी इस परंपरा के दौरान सुरक्षा के लिए 700 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। मेला क्षेत्र और आसपास 10 CCTV कैमरों और 3 ड्रोन से निगरानी की जा रही है। गोटमार में 1955 से 2025 तक पत्थरबाजी के दौरान 13 लोगों की मौत हो चुकी है। गोटमार मेले की तस्वीरें देखिए… गोटमार मेले के अपडेट के लिए नीचेलाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…