Skip to content
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Uncategorized

थार-फॉर्च्यूनर लेकर सड़क पर ‘भाईगिरी’ नहीं चलेगी:दमन में सैकड़ों मालिकों ने ली शपथ; हाथों में पोस्टर- गुंडागर्दी दिखाने की गाड़ी नहीं; VIDEO वायरल

By poltix_INS_admin
September 11, 2026 3 Min Read
0

दमन में खुले मैदान में सैकड़ों थार और फॉर्च्यूनर कतार में खड़ी थीं। इनके मालिक और ड्राइवर हाथों में रोड सेफ्टी के संदेश वाले पोस्टर लिए मैदान का चक्कर लगा रहे थे। उनपर लिखा था- ‘थार और फॉर्च्यूनर्स गुंडागर्दी दिखाने की गाड़ी नहीं’, ‘भाईगिरी कूल गिरी नहीं।’ इसके बाद जिला कलेक्टर ने सभी को सुरक्षित और जिम्मेदारी से गाड़ी चलाने का संकल्प दिलाया। मालिकों और ड्राइवरों ने हिंदी में सड़क सुरक्षा की शपथ ली। अब इसका वीडियो वायरल हो रहा है। जिला कलेक्टर सौरभ मिश्रा ने यह कार्यक्रम 9 सितंबर को कराया। अभियान की 4 तस्वीरें… ड्राइवर और मालिकों ने ली शपथ, 4 मुख्य बातें… कलेक्टर ने सभी को सोशल मीडिया पर इस अभियान को शेयर करने को कहा कलेक्टर मिश्रा ने थार मालिकों से सोशल मीडिया पर इस अभियान को शेयर करने और महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा को टैग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि महिंद्रा को भी इस पहल से प्रेरणा लेकर देशभर में थार के साथ सड़क सुरक्षा को लेकर अभियान चलाना चाहिए। दमन के डिप्टी कलेक्टर प्रियंशु सिंह ने बताया कि दमन आरटीओ में रजिस्टर्ड सभी थार और फॉर्च्यूनर मालिकों को संकल्प यात्रा में शामिल होने के लिए बुलाया गया था। लोगों से विंडशील्ड या बदले हुए टायर और साउंड सिस्टम जैसी चीजें हटाने को कहा गया। थार से जुड़े 7 वायरल मामले, गोवा में रेंटल थार पर रोक की मांग दिल्ली, अगस्त 2025: 2 लोगों की मौत- चाणक्यपुरी में कथित तौर पर तेज रफ्तार रेंटेड थार ने 2 पैदल यात्रियों को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौत हो गई। बाद में इस मामले में आरोपी की जमानत पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। गोवा, फरवरी 2026: 65 साल के व्यक्ति की मौत- उत्तरी गोवा के असगांव में एक रेंटेड थार की हुंडई i20 से टक्कर हुई। हादसे में 65 साल के व्यक्ति की मौत हो गई। इस घटना के बाद गोवा में रेंटल थार और सड़क सुरक्षा को लेकर बहस तेज हुई। गुरुग्राम, मार्च 2026: दादा और 2 पोते की मौत- पटौदी के खोड़ गांव में कथित तौर पर तेज रफ्तार Thar ने सड़क पर जा रहे 52 वर्षीय व्यक्ति और उनके दो नाबालिग पोतों को पीछे से टक्कर मार दी। तीनों की मौत हो गई। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार किया। लखीमपुर खीरी, अप्रैल 2026: दंपती की मौत- शादी से लौट रहे तीन लोगों की बाइक को तेज रफ्तार थार ने टक्कर मार दी। हादसे में पति-पत्नी की मौत हुई, जबकि तीसरी महिला गंभीर रूप से घायल हुई। मुंबई, जुलाई 2026: दो बाइक सवारों को टक्कर- वायरल वीडियो में हरियाणा नंबर की थार को 2 बाइक सवारों को टक्कर मारने के बाद रुकने के बजाय आगे जाते हुए दिखाया गया। मामले में मुंबई पुलिस ने FIR दर्ज की। भोपाल, सितंबर 2026: कॉलोनी में थार का उत्पात- भोपाल की एक कॉलोनी में थार ने कई खड़ी कारों को टक्कर मारी, गेट तोड़ा और बाहर भी वाहनों को टक्कर मारी। घटना के बाद करीब 150 निवासी पुलिस थाने पहुंचे। नोएडा, जून 2025: सड़क पर व्यक्ति को टक्कर- एक वायरल वीडियो में थार से एक व्यक्ति को पीछे से टक्कर लगती दिखी, जिसके बाद वह सड़क किनारे नाले में जा गिरा। पुलिस ने रैश ड्राइविंग समेत धाराओं में केस दर्ज किया। —————– ये खबर भी पढ़ें… महाराष्ट्र- ट्रक-बोलेरो की भिड़ंत, 3 बच्चों समेत 8 की मौत:SUV को जेसीबी-क्रेन की मदद से निकाला; रायपुर से नागपुर जाते वक्त हादसा महाराष्ट्र के भंडारा जिले में शुक्रवार को ट्रक और बोलेरो की टक्कर में 3 बच्चों समेत 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग घायल हैं। पुलिस के मुताबिक, हादसा सुबह करीब 4 बजे नागपुर-रायपुर नेशनल हाईवे पर पिंपलगांव सड़क के पास हुआ। पूरी खबर पढ़ें…

Author

poltix_INS_admin

Follow Me
Other Articles
Previous

थार-फॉर्च्यूनर्स लेकर सड़क पर ‘भाईगिरी’ नहीं चलेगी:दमन में सैकड़ों मालिकों ने ली शपथ; हाथों में पोस्टर- गुंडागर्दी दिखाने की गाड़ी नहीं; VIDEO वायरल

Next

चीन में आय में असमानता बढ़ी, माओ की किताबें लोकप्रिय:नौकरी और बढ़ती स्पर्धा से परेशान जेन-जी इसे संघर्षों से निपटने का तरीका मान रहे

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हाल की खबरें

  • एक्टर डीनो मोरिया के गिरफ्तार होने की खबर:मीठी नदी डीसिल्टिंग घोटाले से जुड़ा है मामला
  • तमिलनाडु: हाईवे बोर्ड पर हिंदी लिखने पर 2 अधिकारी सस्पेंड:तमिल-अंग्रेजी में जगहों के नाम लिखने का नियम; 2026 में तीसरी बार हिंदी शब्द मिटाए गए
  • तमिलनाडु: हाईवे बोर्ड पर हिंदी लिखने पर 2 अधिकारी सस्पेंड:तमिल-अंग्रेजी में जगहों के नाम लिखने का नियम; 2026 में तीसरी बार हिंदी शब्द मिटाए गए
  • तमिलनाडु: हाईवे बोर्ड पर हिंदी लिखने पर 2 अधिकारी सस्पेंड:तमिल-अंग्रेजी में जगहों के नाम लिखने का नियम; 2026 में तीसरी बार हिंदी शब्द मिटाए गए
  • भागवत बोले- धर्म संकट में आया तो देश खामियाजा भुगतेगा:धर्म और राष्ट्र अलग-अलग नहीं, दोनों एक-दूसरे पर निर्भर

हाल की टिप्पणियाँ

No comments to show.

समाचार संग्रह

  • October 2026
  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026

श्रेणियाँ

  • Uncategorized
  • खेल

Contact Us:

Address:
267/463 SEC-26, PRATAP NAGAR,
SANGANER, JAIPUR,
RAJASTHAN - 302033

Phone: +91 99296 80280
Email: info@poltixinsight.com

About US:

Poltix Insight is an independent digital news platform delivering accurate, unbiased coverage of Indian politics, governance, elections, economy, and current affairs with reliable reporting and in-depth analysis.

Copyright 2026 — Poltix Insight. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme