Skip to content
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर, VIDEO में 10 बड़ी खबरें:बच्चे को गर्म तवे-चिमटे से जलाया; सिंगर ने फैशन डिजाइनर मंगेतर पर नोट उड़ाए; मंत्री एक टाइम पर 2 जगह कैसे पहुंचे?

By देश | दैनिक भास्कर
September 11, 2026 7 Min Read
Comments Off on पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर, VIDEO में 10 बड़ी खबरें:बच्चे को गर्म तवे-चिमटे से जलाया; सिंगर ने फैशन डिजाइनर मंगेतर पर नोट उड़ाए; मंत्री एक टाइम पर 2 जगह कैसे पहुंचे?
नमस्कार, पंजाब-चंडीगढ़ में आज की सबसे बड़ी खबर बिजली संकट से जुड़ी रही। कोयले की कमी के कारण बिजली उत्पादन में कमी आई है। कोई भी थर्मल प्लांट पूरी क्षमता के हिसाब से बिजली उत्पादन नहीं कर रहा है। इससे बिजली के कट लग रहे हैं। दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें… इन 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं, पंजाब-चंडीगढ़ में दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 1. कोयले की कमी से बिजली संकट, कट लग रहे पंजाब में कोयले की कमी के कारण बिजली संकट पैदा हो गया है। बिजली जनरेशन सीधे-सीधे थर्मल प्लांटों पर निर्भर है और कोई भी थर्मल प्लांट पूरी क्षमता के हिसाब से बिजली उत्पादन नहीं कर रहा है। नतीजा यह है कि सूबे में बिजली संकट बना हुआ है। प्राइवेट थर्मल प्लांट तलवंडी साबो के तीन में से एक यूनिट कल से ही बंद है। गुरुवार देर रात से राजपुरा थर्मल प्लांट का भी एक यूनिट बंद है। देर रात से अभी तक दो प्राइवेट प्लांटों के एक-एक यूनिट और एक सरकारी प्लांट के एक यूनिट में बिजली उत्पादन नहीं हो रहा है। पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड बिजली उत्पादन कम होने के कारण केंद्रीय पूल से ज्यादा बिजली खरीद रहा है, लेकिन डिमांड ज्यादा होने के कारण लोगों को बिजली कटों से जूझना पड़ रहा है। (पढ़ें पूरी खबर) 2. चाची ने बच्चे को गर्म तवे-चिमटे से पीटा बरनाला में 5 साल के बच्चे को उसकी चाची ने गर्म तवे, लोहे के चिमटे और डंडों से पीट दिया। बच्चे के शरीर पर चोट और जलने के गहरे निशान मिले। बच्चा जब इन निशानों के साथ स्कूल पहुंचा तो किसी ने उसका वीडियो और तस्वीरें बना लीं, जिसके सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सामने आया। वीडियो सामने आने के बाद पटियाला की समाजसेवी संस्था ‘अपना फर्ज सेवा सोसायटी’ के प्रमुख जत्थेदार सतपाल सिंह पाल खरोड़ टीम के साथ गांव पहुंचे। उन्होंने पंचायत, ग्रामीणों, पुलिस और बाल विकास विभाग की मदद से बच्चे को तुरंत बरनाला के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। मामले में पुलिस भी एक्शन में आ गई। पुलिस ने कहा कि वो अस्पताल से मेडिकल रिपोर्ट हासिल करेगी। इसके साथ ही परिजनों के बयान दर्ज किए जाएंगे और फिर कार्रवाई की जाएगी। 3. पंजाब चुनाव से पहले BJP की मेगा एंटी ड्रग्स ड्राइव पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले BJP मेगा एंटी ड्रग्स ड्राइव शुरू कर रही है। BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 18 सितंबर को पठानकोट के माधोपुर से शुरुआत करेंगे। जो 13 दिन में राज्य की सभी 117 विधानसभा सीटों को कवर करेगी। इसके लिए 4 अलग-अलग रूट तय किए गए हैं। यात्रा करीब 4 हजार किलोमीटर का सफर तय करेगी। चारों यात्राएं एक साथ जालंधर के देवी तलाब मंदिर में समाप्त होंगी। जिसमें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शामिल होंगे। यात्रा के दौरान नशा पीड़ित परिवारों, NGO, स्पोर्ट्स क्लबों और गांव कमेटियों से जुड़े लोगों से मुलाकात की जाएगी। इसके लिए चंडीगढ़ में BJP के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनप्रीत सिंह बादल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़, विधायक अश्वनी शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। (पढ़ें पूरी खबर) 4. टूरिस्ट के लिए अब मनाली जाना आसान अब मनाली जाना आसान होगा। कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर ड्योढ़ और हणोगी में दो टनल आज 11 सितंबर से वाहनों के लिए खोल दिए गए हैं। इससे मनाली जाने वाले पर्यटकों को ट्रैफिक जाम और लैंडस्लाइड प्रभावित सड़क से भी बड़ी राहत मिलेगी। चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली से बड़ी संख्या में टूरिस्ट यहां घूमने आते हैं। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने मंडी-मनाली के बीच पंडोह-टकोली सेक्शन में 2.8 किलोमीटर लंबी ड्योढ़ टनल (T4-01) और 650 मीटर लंबी हणोगी टनल (T4-02) बनाई है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आज शुक्रवार को खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए इन टनल के खुलने की जानकारी शेयर की। केंद्रीय मंत्री के अनुसार, सुरंगों के खुलने से सफर करीब 6 किलोमीटर से घटकर 3.5 किलोमीटर रह जाएगा और जोगनी माता मंदिर, ड्योढ़ व हणोगी में लगने वाले लंबे जाम से राहत मिलेगी। (पढ़ें पूरी खबर) 5. फैसलाबाद एयरपोर्ट पर रोके गए 104 सिख श्रद्धालु पाकिस्तान से भारत स्थित सिख गुरुधामों के दर्शन के लिए आ रहे 104 श्रद्धालुओं को फैसलाबाद एयरपोर्ट पर करीब 12 घंटे से रोककर रखा गया है। श्रद्धालुओं का आरोप है कि भारत के इस्लामाबाद स्थित दूतावास की ओर से उन्हें वीजा जारी किए गए थे। पाकिस्तान की फेडरल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी(FIA) ने उन्हें एयरपोर्ट से आगे जाने की अनुमति नहीं दी। इमीग्रेशन अधिकारियों ने श्रद्धालुओं से पाकिस्तान सरकार, गृह विभाग और विदेश विभाग की एनओसी पेश करने को कहा। श्रद्धालुओं के मुताबिक, पाकिस्तान ने वाघा बॉर्डर से भारत जाने की अनुमति नहीं दी थी। इसके बाद उन्होंने हवाई यात्रा का फैसला किया। इसके लिए महंगी टिकटें खरीदीं और समय पर फैसलाबाद एयरपोर्ट पहुंच गए। हालांकि, वहां पहुंचने के बाद उन्हें रोक दिया गया। श्रद्धालुओं का कहना है कि अगर एनओसी जरूरी थी, तो उन्हें पहले ही इसकी जानकारी क्यों नहीं दी गई और टिकटें क्यों बेची गईं। (पढ़ें पूरी खबर) 6. भज्जी बोले-अपने चमचों से सही जानकारी लें बैंस संगरूर के सुसाइड केस में पंजाब से BJP के राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह ने शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस को जवाब दिया। उन्होंने लिखा अपने तथ्य सही कीजिए। सबसे पहले तो आपको अपने चमचों से सही जानकारी लेनी चाहिए, जो परिवार से मिलने गए थे। उन्होंने आगे लिखा कि वैसे भी आपकी पूरी बदमाशी चलती है जनाब। आप जो चाहें कर सकते हैं। जब आप अंतिम संस्कार जबरदस्ती करवा सकते हैं, तो आपके छोड़े हुए परिंदे किसी का भी रास्ता रोक सकते हैं। दरअसल, मंत्री हरजोत बैंस ने गुरुवार को सोशल मीडिया (X) पर एक वीडियो पोस्ट कर लिखा था कि गुलजार सिंह जी की मौत पर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने पहुंचे बीजेपी नेताओं हरभजन सिंह, केवल ढिल्लों, अश्वनी शर्मा, सुनील जाखड़ और मनप्रीत बादल को ग्रामीणों के कड़े विरोध का सामना करना पड़ा। लोगों के तीखे गुस्से को देखते हुए बीजेपी नेताओं को वापस लौटना पड़ा। (पढ़ें पूरी खबर) 7. निगम चुनाव से पहले 7 वार्ड SC के लिए रिजर्व चंडीगढ़ में दिसंबर में होने वाले नगर निगम चुनाव से पहले शुक्रवार को वार्ड रिजर्वेशन का ड्रॉ निकाला गया। जो सेक्टर-6 स्थित यूटी गेस्ट हाउस में स्टेट इलेक्शन कमिश्नर की निगरानी में हुआ। सात वार्ड अनुसूचित जाति (SC) के लिए रिजर्व किए गए हैं। इनमें वार्ड-29, 4, 15, 1, 9, 3 और 32 शामिल हैं। इन सात SC वार्डों में से वार्ड-29, वार्ड-3 और वार्ड-32 एससी महिला के लिए रिजर्व किए गए हैं, जबकि बाकी 4 वार्ड SC महिला और पुरुष दोनों के लिए खुले रहेंगे। इससे अब मौजूदा पार्षदों के चुनावी राजनीतिक समीकरण बदल गए हैं। इस बार आरक्षण ड्रॉ की प्रक्रिया में नगर निगम के कुल 35 वार्डों में से पहले से आरक्षित 16 वार्डों को शामिल नहीं किया गया। इन 16 वार्डों को बाहर करने के बाद बचे 19 वार्डों में ही नया ड्रॉ हुआ। (पढ़ें पूरी खबर) 8. पंजाबी सिंगर ने मंगेतर पर उड़ाए नोट पंजाबी सिंगर जस मानक और उनकी मंगेतर फैशन डिजाइनर कोमल तंवर की इंगेजमेंट का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में जस मानक अपनी मंगेतर पर नोट उड़ाते हुए दिख रहे हैं। जस मानक के इस स्टाइल की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। वहीं दोनों मानक के ही लहंगा सॉन्ग के बोल- ‘मेनु लहंगा ले दे, महंगा जेहा, मरजानिया… इन्ने पैसे दस तू, किथे लेके जाने आ…’ पर डांस करते दिखे। जस मानक और कोमल तंवर करीब 7 साल से दोस्त हैं। उनकी दोस्ती के बारे में किसी को पता नहीं था, लेकिन जून में पहली बार दोनों की फोटोज सामने आईं और जुलाई में इंगेजमेंट हुई। इंगेजमेंट के प्रोग्राम को भी प्राइवेट रखा गया। इंगेजमेंट की फोटो जस मानक ने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी, लेकिन उस फंक्शन के वीडियो अब सामने आ रहे हैं। अब उनके फेंस ने 10 सितंबर को वीडियो पोस्ट की हैं। (पढ़ें पूरी खबर) 9. चक्काजाम पर पुलिसकर्मी आपस में उलझे लुधियाना में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के अपमान को लेकर आज (शुक्रवार) अमृतसर में भंडारी पुल जाम किया गया। समाज के लोग 1 घंटे तक सड़क पर बैठकर 'वाल्मीकि शक्ति अमर रहे' और 'पंजाब सरकार मुर्दाबाद' के नारे लगाते रहे। चक्का जाम के बीच पंजाब सरकार का पुतला फूंककर बाबा साहेब की बेअदबी के मामले में रोष जताया गया। इस दौरान इमरजेंसी सेवाओं को चालू रखा गया, जबकि आम यातायात प्रभावित था। भंडारी पुल पर जाम, सुबह 10 बजे से 1 बजे तक लगाया जाना था, लेकिन 11 बजे शुरू होकर एक घंटे बाद ही पुल खोल दिया गया। उधर, जाम से बचाने के लिए पुल से पहले बैरिकेडिंग की गई। जहां पुलिसकर्मी लोगों को रोकते दिखे। उधर, बैरिकेडिंग को लेकर पुलिसकर्मी खुद आपस में ही भिड़ गए। एएसआई समझाते दिखे कि एडीसीपी ने बैरिकेडिंग करवाई है, मगर पीसीआर कर्मी कहने लगे कि इसे हटाओ हम अपने आप जाम खुलवा लेंगे। (पड़ें पूरी खबर) खबर जरा हटके… 10. हाईकोर्ट ने कहा- AAP मंत्री एक समय में 2 जगह कैसे पहुंचे कनाडा में थे या पंजाब-दिल्ली में? पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस के कनाडा दौरे को लेकर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में यही सवाल उठा है। दरअसल, याचिकाकर्ता ने दावा किया है कि बैंस 17 से 20 जनवरी 2024 तक कनाडा के निजी दौरे पर थे। वहीं, सरकारी रिकॉर्ड में इसी अवधि के दौरान पंजाब और दिल्ली में उनके अलग-अलग दौरे दर्ज हैं। इसी को लेकर जनहित याचिका दायर कर विदेश यात्रा की मंजूरी और यात्रा भत्तों की जांच की मांग की गई है। 11 सितंबर को सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार से पूछा कि एक ही व्यक्ति एक ही समय में दो जगह कैसे मौजूद हो सकता है। कोर्ट ने मामले में सरकार से जवाब मांगा है। (पढ़ें पूरी खबर) (कल शाम 6 बजे फिर होगी मुलाकात)
Author

देश | दैनिक भास्कर

Follow Me
Other Articles
Previous

दिल्ली- 26 साल के युवक के पेट में मिला गर्भाशय:डॉक्टर के पास बांझपन के इलाज के लिए पहुंचा था; दुनिया में ऐसे सिर्फ 300 मामले

Next

अलायंस एयर फ्लाइट की दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग:प्रयागराज से आ रहा था विमान, इंजन में आई खराबी; 40 यात्री सवार थे

हाल की खबरें

  • तमिलनाडु: हाईवे बोर्ड पर हिंदी लिखने पर 2 अधिकारी सस्पेंड:तमिल-अंग्रेजी में जगहों के नाम लिखने का नियम; 2026 में तीसरी बार हिंदी शब्द मिटाए गए
  • तमिलनाडु: हाईवे बोर्ड पर हिंदी लिखने पर 2 अधिकारी सस्पेंड:तमिल-अंग्रेजी में जगहों के नाम लिखने का नियम; 2026 में तीसरी बार हिंदी शब्द मिटाए गए
  • तमिलनाडु: हाईवे बोर्ड पर हिंदी लिखने पर 2 अधिकारी सस्पेंड:तमिल-अंग्रेजी में जगहों के नाम लिखने का नियम; 2026 में तीसरी बार हिंदी शब्द मिटाए गए
  • भागवत बोले- धर्म संकट में आया तो देश खामियाजा भुगतेगा:धर्म और राष्ट्र अलग-अलग नहीं, दोनों एक-दूसरे पर निर्भर
  • भागवत बोले- धर्म संकट में आया तो देश खामियाजा भुगतेगा:धर्म और राष्ट्र अलग-अलग नहीं, दोनों एक-दूसरे पर निर्भर

हाल की टिप्पणियाँ

No comments to show.

समाचार संग्रह

  • October 2026
  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026

श्रेणियाँ

  • Uncategorized
  • खेल

Contact Us:

Address:
267/463 SEC-26, PRATAP NAGAR,
SANGANER, JAIPUR,
RAJASTHAN - 302033

Phone: +91 99296 80280
Email: info@poltixinsight.com

About US:

Poltix Insight is an independent digital news platform delivering accurate, unbiased coverage of Indian politics, governance, elections, economy, and current affairs with reliable reporting and in-depth analysis.

Copyright 2026 — Poltix Insight. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme