Skip to content
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

भास्कर अपडेट्स:पुणे में गणेशोत्सव पर शराब बैन का मामला हाईकोर्ट पहुंचा, फटकार के बाद प्रतिबंध 10 से घटाकर 2 दिन हुआ

By देश | दैनिक भास्कर
September 11, 2026 2 Min Read
Comments Off on भास्कर अपडेट्स:पुणे में गणेशोत्सव पर शराब बैन का मामला हाईकोर्ट पहुंचा, फटकार के बाद प्रतिबंध 10 से घटाकर 2 दिन हुआ
बॉम्बे हाईकोर्ट ने शुक्रवार को पुणे प्रशासन को गणेश उत्सव के दौरान 10 दिनों तक शराब पर प्रतिबंध लगाने के लिए फटकार लगाई और पूछा कि जिले को ही क्यों निशाना बनाया गया। इसके बाद अधिकारियों को प्रतिबंध को केवल दो दिनों तक सीमित करने के लिए मजबूर होना पड़ा। 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी है जबकि 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी है जब विसर्जन जुलूस निकाले जाएंगे। होटल मालिकों और शराब की दुकानों के मालिकों के संघों ने पुणे कलेक्टर के गणेश उत्सव के दौरान 10 दिनों तक शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने के आदेश को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट का रुख किया था। आज की बाकी बड़ी खबरें… मदुरै में मीनाक्षी अम्मन टेम्पल के पास बंद पड़े सेंट्रल थिएटर में आग, कोई हताहत नहीं मदुरै में मीनाक्षी अम्मन मंदिर के पास एक बंद पड़े सेंट्रल थिएटर में आग लग गई। इस घटना में किसी की जान के नुकसान की खबर नहीं है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका। आग से बिल्डिंग की छत अंदर की तरह ही गिर पड़ी। दमकल की कई गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं। पश्चिम बंगाल: कांग्रेस ने रेजीनगर, नंदीग्राम उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित किए कांग्रेस ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल में रेजीनगर और नंदीग्राम विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिश है। रेजीनगर से मोहम्मद अब्दुल्लाहिल कैफी और नंदीग्राम से मिलन प्रधान को अपना उम्मीदवार घोषित किया। जामिया के JK गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं का फिर प्रदर्शन जामिया मिल्लिया इस्लामिया के JK गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं ने मेस में खाने की व्यवस्था और प्रशासन के रवैये के खिलाफ अपना प्रदर्शन फिर शुरू कर दिया है। AISA JMI ने छात्राओं के प्रदर्शन के समर्थन में खड़े होने की बात कही है। AISA JMI के मुताबिक, 11 सितंबर की रात करीब 9:30 बजे छात्राओं ने फिर प्रदर्शन शुरू किया। संगठन का आरोप है कि पिछले प्रदर्शन के दौरान प्रशासन ने छात्राओं की कुछ मांगों को लिखित रूप में स्वीकार किया था, लेकिन बाद में प्रशासन उन मांगों से पीछे हट गया।
Author

देश | दैनिक भास्कर

Follow Me
Other Articles
Previous

भास्कर अपडेट्स:पुणे में गणेशोत्सव पर शराब बैन का मामला हाईकोर्ट पहुंचा, फटकार के बाद प्रतिबंध 10 से घटाकर 2 दिन हुआ

Next

ADR रिपोर्ट- 5 राज्यों में 1405 दागियों ने लड़ा चुनाव:सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद पार्टियां बता नहीं पाईं- 191 दागियों को टिकट क्यों दिया

हाल की खबरें

  • तमिलनाडु: हाईवे बोर्ड पर हिंदी लिखने पर 2 अधिकारी सस्पेंड:तमिल-अंग्रेजी में जगहों के नाम लिखने का नियम; 2026 में तीसरी बार हिंदी शब्द मिटाए गए
  • तमिलनाडु: हाईवे बोर्ड पर हिंदी लिखने पर 2 अधिकारी सस्पेंड:तमिल-अंग्रेजी में जगहों के नाम लिखने का नियम; 2026 में तीसरी बार हिंदी शब्द मिटाए गए
  • तमिलनाडु: हाईवे बोर्ड पर हिंदी लिखने पर 2 अधिकारी सस्पेंड:तमिल-अंग्रेजी में जगहों के नाम लिखने का नियम; 2026 में तीसरी बार हिंदी शब्द मिटाए गए
  • भागवत बोले- धर्म संकट में आया तो देश खामियाजा भुगतेगा:धर्म और राष्ट्र अलग-अलग नहीं, दोनों एक-दूसरे पर निर्भर
  • भागवत बोले- धर्म संकट में आया तो देश खामियाजा भुगतेगा:धर्म और राष्ट्र अलग-अलग नहीं, दोनों एक-दूसरे पर निर्भर

हाल की टिप्पणियाँ

No comments to show.

समाचार संग्रह

  • October 2026
  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026

श्रेणियाँ

  • Uncategorized
  • खेल

Contact Us:

Address:
267/463 SEC-26, PRATAP NAGAR,
SANGANER, JAIPUR,
RAJASTHAN - 302033

Phone: +91 99296 80280
Email: info@poltixinsight.com

About US:

Poltix Insight is an independent digital news platform delivering accurate, unbiased coverage of Indian politics, governance, elections, economy, and current affairs with reliable reporting and in-depth analysis.

Copyright 2026 — Poltix Insight. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme