Skip to content
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
खेल

ज्वेरेव लगातार तीसरे ग्रैंड स्लैम के फाइनल में:US ओपन में खाचानोव को सीधे सेटों में हराया; इस साल दूसरी मेजर ट्रॉफी के लिए उतरेंगे

By poltix_INS_admin
September 12, 2026 4 Min Read
Comments Off on ज्वेरेव लगातार तीसरे ग्रैंड स्लैम के फाइनल में:US ओपन में खाचानोव को सीधे सेटों में हराया; इस साल दूसरी मेजर ट्रॉफी के लिए उतरेंगे

जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने लगातार तीसरे ग्रैंड स्लैम के फाइनल में जगह बना ली है। शुक्रवार को न्यूयॉर्क में खेले गए US ओपन के सेमीफाइनल में वर्ल्ड नंबर-1 ज्वेरेव ने रूस के करेन खाचानोव को 6-3, 7-6, 7-6 से हराया। अब रविवार को फाइनल में उनका सामना अमेरिका के बेन शेल्टन या फ्रांसिस टियाफो से होगा। ज्वेरेव ने इस साल फ्रेंच ओपन में अपना पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीता था और इसके बाद विंबलडन के फाइनल में पहुंचे, जहां उन्हें यानिक सिनर से हार मिली। अब उनके पास इस साल दूसरी मेजर ट्रॉफी जीतने का मौका है। यह उनके करियर का छठा ग्रैंड स्लैम फाइनल होगा। दोनों टाईब्रेकर में पिछड़कर भी जीते खाचानोव ने दूसरे सेट में 0-2 से पिछड़ने के बाद ज्वेरेव ने वापसी की। इसके बाद सेट टाईब्रेकर तक पहुंचा। यहां खाचानोव ने ज्वेरेव के दो सेट पॉइंट बचाए, लेकिन ज्वेरेव ने दबाव बनाए रखा और सेट 7-6 से अपने नाम कर लिया। तीसरे सेट में भी खाचानोव ने टाईब्रेकर में 3-0 और फिर 5-2 की बढ़त बनाई। एक समय लगा कि मुकाबला चौथे सेट में जा सकता है, लेकिन ज्वेरेव ने लगातार अंक जीतकर स्कोर बराबर किया और 7-6 से सेट जीत लिया। खाचानोव तीसरी बार ग्रैंड स्लैम के सेमीफाइनत तक पहुंचा खाचानोव खराब फॉर्म के बावजूद US ओपन में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरी बार ग्रैंड स्लैम सेमीफाइनल में पहुंचे। मौजूदा 50वीं रैंकिंग वाले खाचानोव ने दूसरे और तीसरे सेट में ज्वेरेव को कड़ी टक्कर दी, लेकिन अहम मौकों पर गलतियां कीं। वहीं, ज्वेरेव ने गेम पर पकड़ बनाए रखी। 2026 में ग्रैंड स्लैम रिकॉर्ड 24-2 इस जीत के साथ इस सीजन ग्रैंड स्लैम मैचों में ज्वेरेव का रिकॉर्ड 24-2 हो गया है। फ्रेंच ओपन में चैंपियन बनने के बाद उन्होंने विंबलडन का फाइनल खेला और अब US ओपन के खिताबी मुकाबले में पहुंच गए हैं। यह पहली बार है जब ज्वेरेव ने लगातार तीन ग्रैंड स्लैम के फाइनल में जगह बनाई है। इस साल उनकी ग्रैंड स्लैम में निरंतरता उस खिलाड़ी से बिल्कुल अलग दिख रही है, जो कई बार खिताब के करीब पहुंचकर चूक चुका है। 2020 की हार का दर्द मिटाने का मौका US ओपन से ज्वेरेव की सबसे कड़वी याद 2020 के फाइनल की है। तब उन्होंने डोमिनिक थीम के खिलाफ शुरुआती दो सेट जीत लिए थे और एक समय खिताब से सिर्फ एक सेट दूर थे। इसके बावजूद थीम ने वापसी की और पांचवें सेट के टाईब्रेकर में मैच जीत लिया। थीम 1949 के बाद US ओपन फाइनल में शुरुआती दो सेट गंवाकर खिताब जीतने वाले पहले खिलाड़ी बने थे। छह साल बाद ज्वेरेव के पास उसी टूर्नामेंट में वह अधूरा सपना पूरा करने का मौका है। ज्वेरेव बोले- उम्मीद है अमेरिकियों का सपना पूरा नहीं होने दूंगा जीत के बाद ज्वेरेव ने कहा, “उम्मीद है कि मैं रविवार को अमेरिकियों के ट्रॉफी जीतने के सपने को पूरा नहीं होने दूंगा।” उन्होंने कहा कि ग्रैंड स्लैम स्तर पर उन्होंने काफी संघर्ष किया है और कई बार खिताब के बेहद करीब पहुंचकर चूके हैं। उनके मुताबिक, शायद इस साल चीजें उनके पक्ष में जा रही हैं और यह उनका साल हो सकता है। फाइनल में अमेरिकी खिलाड़ी से मुकाबला होगा दूसरे सेमीफाइनल में आठवीं सीड बेन शेल्टन और 11वीं सीड फ्रांसिस टियाफो आमने-सामने होंगे। दोनों पहले US ओपन सेमीफाइनल खेल चुके हैं, लेकिन अभी तक किसी ग्रैंड स्लैम के फाइनल में नहीं पहुंचे हैं। अगर इनमें से कोई अमेरिकी फाइनल में पहुंचता है तो 2003 के बाद पहली बार कोई अमेरिकी पुरुष खिलाड़ी US ओपन का खिताब जीतने के लिए खेलेगा। उस साल एंडी रोडिक चैंपियन बने थे। ज़्वेरेव के लिए चुनौती चाहे शेल्टन हों या टियाफो, इस साल के प्रदर्शन के बाद उनके पास US ओपन का पहला खिताब जीतने का मजबूत मौका होगा। टाउनसेंड-सिनियाकोवा ने US ओपन महिला डबल्स का खिताब जीता; चेक गणराज्य की कातेरिना सिनियाकोवा और अमेरिका की टेलर टाउनसेंड ने US ओपन महिला डबल्स का खिताब जीत लिया। टॉप सीड जोड़ी ने न्यूयॉर्क में अमेरिकी वाइल्ड कार्ड जोड़ी एशलिन क्रूगर और रॉबिन मोंटगोमरी को 5-7, 6-0, 6-2 से हराया। इस जीत के साथ दोनों ने एक जोड़ी के रूप में चारों ग्रैंड स्लैम खिताब जीतकर करियर ग्रैंड स्लैम पूरा कर लिया। सिनियाकोवा और टाउनसेंड ने 2024 में विंबलडन, 2025 में ऑस्ट्रेलियन ओपन और इस साल फ्रेंच ओपन का खिताब जीता था। US ओपन की ट्रॉफी के साथ उन्होंने चारों मेजर अपने नाम कर लिए। सिनियाकोवा ने दो अलग पार्टनर्स के साथ पूरा किया करियर स्लैम 30 साल की सिनियाकोवा के लिए यह 12वां ग्रैंड स्लैम महिला डबल्स खिताब है। वह ओपन एरा में कम से कम 12 ग्रैंड स्लैम डबल्स खिताब जीतने वाली आठ महिलाओं में शामिल हो गई हैं। वह दो अलग पार्टनर्स के साथ करियर ग्रैंड स्लैम पूरा करने वाली पहली खिलाड़ी भी बन गईं। इससे पहले उन्होंने अपनी हमवतन बारबोरा क्रेजिकोवा के साथ चारों ग्रैंड स्लैम खिताब जीते थे। —————————————————– स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… मां-पापा माफ करना, मरने की बात कर रही हूं:एशियन गेम्स से बाहर किए जाने पर भावुक हुई भारतीय खिलाड़ी, बोलीं- ये मेरा आखिरी वीडियो जापान में 19 सितंबर से शुरू हो रहे एशियन गेम्स के लिए भारतीय वुशु टीम की घोषणा 23 जून को कर दी गई थी। हालांकि, खेल मंत्रालय ने 11 सितंबर को एक अपडेट जारी किया, जिसमें पहले से घोषित टीम की मेंबर दिव्यांशी चौधरी को बाहर कर नाओरेम रोशिबीना देवी को शामिल कर लिया गया है। पूरी खबर

Author

poltix_INS_admin

Follow Me
Other Articles
Previous

वेटलिफ्टर ऋषिकांत सिंह एशियन गेम्स से बाहर:अब वेटलिफ्टिंग टीम में 4 महिला शामिल, दो एथलीट शाहनवाज -निथ्या भी नहीं जाएंगे

Next

मां-पापा माफ करना, मरने की बात कर रही हूं:एशियन गेम्स से बाहर किए जाने पर भावुक हुई भारतीय खिलाड़ी, बोलीं- ये मेरा आखिरी वीडियो

हाल की खबरें

  • तमिलनाडु: हाईवे बोर्ड पर हिंदी लिखने पर 2 अधिकारी सस्पेंड:तमिल-अंग्रेजी में जगहों के नाम लिखने का नियम; 2026 में तीसरी बार हिंदी शब्द मिटाए गए
  • तमिलनाडु: हाईवे बोर्ड पर हिंदी लिखने पर 2 अधिकारी सस्पेंड:तमिल-अंग्रेजी में जगहों के नाम लिखने का नियम; 2026 में तीसरी बार हिंदी शब्द मिटाए गए
  • तमिलनाडु: हाईवे बोर्ड पर हिंदी लिखने पर 2 अधिकारी सस्पेंड:तमिल-अंग्रेजी में जगहों के नाम लिखने का नियम; 2026 में तीसरी बार हिंदी शब्द मिटाए गए
  • भागवत बोले- धर्म संकट में आया तो देश खामियाजा भुगतेगा:धर्म और राष्ट्र अलग-अलग नहीं, दोनों एक-दूसरे पर निर्भर
  • भागवत बोले- धर्म संकट में आया तो देश खामियाजा भुगतेगा:धर्म और राष्ट्र अलग-अलग नहीं, दोनों एक-दूसरे पर निर्भर

हाल की टिप्पणियाँ

No comments to show.

समाचार संग्रह

  • October 2026
  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026

श्रेणियाँ

  • Uncategorized
  • खेल

Contact Us:

Address:
267/463 SEC-26, PRATAP NAGAR,
SANGANER, JAIPUR,
RAJASTHAN - 302033

Phone: +91 99296 80280
Email: info@poltixinsight.com

About US:

Poltix Insight is an independent digital news platform delivering accurate, unbiased coverage of Indian politics, governance, elections, economy, and current affairs with reliable reporting and in-depth analysis.

Copyright 2026 — Poltix Insight. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme