जम्मू-कश्मीर के डोडा में पाकिस्तानी आतंकी का सड़ा शव बरामद:नाइट विजन M4 राइफल भी मिली; 1980 में इसका इस्तेमाल अमेरिकी सेना अफगानिस्तान में करती थी
जम्मू-कश्मीर के डोडा में लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े पाकिस्तानी आतंकी का शव सुरक्षाबलों ने शनिवार को बरामद किया। इसके पास से नाइट विजन क्षमता वाली M4 राइफल भी बरामद हुई है। जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुताबिक, SOG डोडा, राष्ट्रीय राइफल्स (RR) और CRPF की संयुक्त टीम को सर्च के दौरान आतंकी के अवशेष बरामद किए। पुलिस ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी जानकारी दी। एम4 राइफल अफगानिस्तान में अमेरिका सेना इस्तेमाल करती थी 1980 के दशक की एम4 असॉल्ट राइफल का इस्तेमाल अफगानिस्तान युद्ध के दौरान नाटो और अमेरिकी सेना करती थी। युद्ध और शहरी संघर्ष के लिए इस्तेमाल की जाने वाली एक हल्की, गैस-संचालित राइफल है। अफगानिस्तान से अमेरिकी और नाटो बलों के निकलने के बाद, इन राइफलों पर तालिबान ने कब्जा कर लिया था। बाद में यह पाकिस्तानी आतंकवादियों के हाथों में पड़ गईं, जो कश्मीर में घुसपैठ करते समय इन्हें साथ लाते हैं।