Skip to content
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

नगालैंड में जहरीली शराब पीने से 9 लोगों की मौत:छापेमारी में 470 बोतलें और बीयर कैन जब्त, राज्य में शराब पर है बैन

By देश | दैनिक भास्कर
September 13, 2026 2 Min Read
Comments Off on नगालैंड में जहरीली शराब पीने से 9 लोगों की मौत:छापेमारी में 470 बोतलें और बीयर कैन जब्त, राज्य में शराब पर है बैन
नगालैंड के तुएनसांग जिले में पिछले तीन दिनों में जहरीली शराब पीने से नौ लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक ही परिवार के तीन सदस्य भी शामिल हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शराब पीने के बाद कुछ लोगों को सांस लेने में तकलीफ हुई और बाद में उनकी मौत हो गई। घटनाओं की जानकारी मिलने के बाद तुएनसांग पुलिस ने शहर और चेंदांग सैडल इलाके में व्यापक तलाशी और छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान कई जगहों से शराब के पाउच, करीब 470 बोतल IMFL (इंडियन मेड फॉरेन लिकर) और बीयर के कैन जब्त किए गए। शराब बेचने वाले परिवार के एक सदस्य ने फांसी लगाई पुलिस के मुताबिक, तुएनसांग शहर और चेंदांग सैडल गांव में 10 और 11 सितंबर को मौतों की घटनाएं सामने आईं। शनिवार को तुएनसांग सिविल अस्पताल में भर्ती लोगों की मौत का पैटर्न सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। बयान में कहा गया है कि शुरुआती जांच के आधार पर सभी मौतों का शराब पीने से सीधा संबंध है और उसी के अनुसार जांच की जा रही है। वहीं, इस घटना के बाद शराब बेचने वाले परिवार के एक सदस्य ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। उसकी मौत के कारणों की अलग से जांच की जा रही है। शराब पीने के बाद सभी की तबीयत बिगड़ी जांच में सामने आया कि मृतकों में से ज्यादातर ने तबीयत बिगड़ने से पहले शराब पी थी। इसके बाद उन्हें धुंधला दिखाई देना, तेज सिरदर्द, चक्कर, जी मिचलाना और उल्टी जैसी समस्याएं हुईं। परिवार वालों ने इन्हें अस्पताल में एडमिट करवाया, जहां इलाज के दौरान ये मौतें हुईं। इस घटना के सामने आने के बाद राज्य पुलिस ने रेड अलर्ट जारी किया है और लोगों से अनजान या अनधिकृत स्रोतों से मिली शराब न पीने की अपील की है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि संदिग्ध शराब कहां से आई। क्योंकि, नागालैंड में नगालैंड लिकर टोटल प्रोहिबिशन एक्ट 1989 के तहत शराब रखने, बिक्री, पीने और प्रोडक्शन पर प्रतिबंध है। --------------------- ये खबर भी पढ़ें… MP में जहरीली शराब से 2 दिन में 12 मौतें:जहर इतना कि शरीर नीले पड़े, 109 भर्ती; सागर में 5 अधिकारी सस्पेंड, 30 पर FIR मध्य प्रदेश के सागर में जहरीली शराब पीने से अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें 3 की मौत शनिवार देर रात हुई थी। फिलहाल 109 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। कई मरीजों के शरीर नीले पड़ गए हैं। पूरी खबर पढ़ें…
Author

देश | दैनिक भास्कर

Follow Me
Other Articles
Previous

बच्चों से फुटबॉल छुड़ा खुद खेलने लगा हाथी…VIDEO:मैदान में दौड़-दौड़कर लगाई किक, असम के नुमालीगढ़ का मामला

Next

नगालैंड में जहरीली शराब पीने से 9 लोगों की मौत:छापेमारी में 470 बोतलें और बीयर कैन जब्त, राज्य में शराब पर है बैन

हाल की खबरें

  • धरापुरम चुनावी सभा में स्टालिन बाेले- विजय ‘रील्स’ वाले CM:सलाह दी- मुख्यमंत्री की तरह व्यवहार करें, ‘चीप मिनिस्टर’ की तरह नहीं
  • हैदराबाद में संतोषी माता की मूर्ति तोड़ने की कोशिश:आरोपी ने मूर्ति पर लकड़ी से हमला किया; लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा
  • शुभेंदु बोले- बंगाल से TMC का नाम-ओ-निशान मिट गया:नंदीग्राम में BJP प्रत्याशी के लिए प्रचार करने पहुंचे; इसी सीट पर ममता को हराया था
  • दुनिया के सबसे ऊंचे ब्रिज पर 100kmph से दौड़ी ट्रेन:रेलवे ने जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत का वीडियो पोस्ट किया; यह पुल एफिल टावर से 35m ऊंचा
  • एक्टर डीनो मोरिया के गिरफ्तार होने की खबर:मुंबई की मीठी नदी सफाई घोटाले से जुड़ा मामला; ₹65 करोड़ के गबन का आरोप

हाल की टिप्पणियाँ

No comments to show.

समाचार संग्रह

  • October 2026
  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026

श्रेणियाँ

  • Uncategorized
  • खेल

Contact Us:

Address:
267/463 SEC-26, PRATAP NAGAR,
SANGANER, JAIPUR,
RAJASTHAN - 302033

Phone: +91 99296 80280
Email: info@poltixinsight.com

About US:

Poltix Insight is an independent digital news platform delivering accurate, unbiased coverage of Indian politics, governance, elections, economy, and current affairs with reliable reporting and in-depth analysis.

Copyright 2026 — Poltix Insight. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme