कोटा में रिटायर्ड फौजी की हत्या के मामले में पुलिस पूछताछ में नई जानकारी सामने आई है। मृतक की पत्नी, उसके प्रेमी और उसके दोस्त ने बेरहमी से हत्या की थी। रिटायर्ड फौजी के घर में ही शराब पीने के बाद नशे में आरोपी प्रेमी ने उनका गला दबा दिया था। उसके दोस्त ने पैर पकड़े थे। इसके बाद भी मौत नहीं होने पर पत्नी साड़ी लेकर आई थी। इसके बाद प्रेमी ने गला घोंटकर जान से मारा था। झगड़े के बाद गला घोंटा था डीएसपी मनीष शर्मा ने बताया कि रिटायर्ड फौजी मनोज शर्मा की हत्या के मामले में सामने आया है कि वे अपनी पत्नी दीपिका के साथ मारपीट करते थे। वे पत्नी के साथ मारपीट करते थे। घटना वाली रात पत्नी ने अपने प्रेमी देवेश को घर बुलाया था। रात 12 बजे के करीब वह अपने दोस्त विष्णु के साथ अपनी प्रेमिका यानी रिटायर्ड फौजी की पत्नी के घर आवली पहुंचा था। दोनों ने रिटायर्ड फौजी के साथ बैठकर शराब पी थी। पत्नी-पत्नी के बीच झगड़े की बात को लेकर प्रेमी देवेश की रिटायर्ड फौजी से कहासुनी और धक्का-मुक्की हो गई। इसके बाद आरोपियों ने मनोज का गला घोंट दिया। हत्या करने के बाद देवेश और विष्णु चले गए। अगले दिन सुबह वापस दोनों रिटायर्ड फौजी के घर पहुंचे और उनके अंतिम संस्कार की तैयारी में जुट गए। पड़ोसियों के शक होने पर दोनों वहां से भाग गए। आरोपी देवेश ने अपना मोबाइल फोन भी बंद कर लिया। वह फरारी काटने के लिए हिंडौन सिटी, करौली जा रहा था, जिसे पुलिस ने पीछा कर गिरफ्तार कर लिया।
रिटायर्ड फौजी का जानकर था उनकी पत्नी का प्रेमी पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार देवेश कोटा के खेड़ली फाटक इलाके का रहने वाला है। रिटायर्ड फौजी मनोज का परिवार भी काफी सालों तक खेड़ली फाटक इलाके में रहा है। देवेश और मनोज एक-दूसरे के जानकर थे। 5 साल से रिटायर्ड फौजी मनोज पत्नी और बच्चों के साा आवली में अपने घर में रह रहा था। देवेश का मनोज के घर आना-जाना था। रिटायर्ड फौजी 4-5 महीने से अजमेर में जॉब करने लगा था। उनकी पत्नी दीपिका अपने बच्चों के साथ आवली में ही रह रही थी। रिटायर्ड फौजी कभी-कभी छुट्टियों में कोटा आता था। इसी बात का फायदा उनकी पत्नी और उसके प्रेमी देवेश को मिला। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गई। दीपिका अक्सर देवेश से पति से परेशान रहने और पैसा नहीं देने की बात कहती थी। रिटायर्ड फौजी को भी दीपिका और देवेश पर शक हो गया था। हत्या से कुछ घंटे पहले रिटायर्ड फौजी और उनकी पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था। इसके बाद ही पत्नी ने अपने प्रेमी देवेश को बुलाया था। प्रेमिका के पति को मारने दोस्त को लेकर पहुंचा था देवेश का दोस्त विष्णु शराब पीता था। घटना वाली रात दीपिका के घर पहुंचने से पहले देवेश ने विष्णु से कहा- चलो एक जगह चलकर आते है। फिर दोनों दीपिका के घर पहुंचे। मनोज के साथ बैठकर शराब पी। झगड़े के बाद हत्या कर दी। 31 साल का देवेश मॉल में लोडिंग अन लोडिंग का काम करता था। हत्या के बाद सुबह दीपिका ने अपने पीहर वालों को मनोज की मौत की सूचना दी। जिसके बाद उसकी मां और कुछ देर बाद बहन भी पहुंच गए। रिटायर्ड फौजी के परिजनों के पहुंचने से थोड़ी देर पहले ही दीपिका की मां व बहन घर से निकल गई। ————————————————— रिटायर्ड फौजी मनोज शर्मा की हत्या से जुडी ये खबर भी पढ़े प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रिटायर्ड-फौजी का मर्डर किया:महिला ने फोन कर बुलाया, फिर गला घोंटकर मारा; सुबह अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचे पत्नी देखती रही, प्रेमी ने रिटायर्ड फौजी को मार डाला:बहन बोलीं- मेरे भाई को बेल्ट से पीटती थी भाभी, अब उसकी हत्या कर दी रिटायर्ड फौजी की गला घोंटकर हत्या:ससुराल पक्ष दाह संस्कार की कर रहा था तैयारी, पिता बोले- बहू ने बेटे को मारा
