Skip to content
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
खेल

आर्चरी वर्ल्ड कप में धीरज बोम्मादेवरा को गोल्ड:यह उपलब्धि हासिल करने वाले भारत के दूसरे तीरंदाज, 2007 में डोला बनर्जी जीती थीं

By poltix_INS_admin
September 14, 2026 2 Min Read
Comments Off on आर्चरी वर्ल्ड कप में धीरज बोम्मादेवरा को गोल्ड:यह उपलब्धि हासिल करने वाले भारत के दूसरे तीरंदाज, 2007 में डोला बनर्जी जीती थीं

आर्चरी वर्ल्ड कप में भारत के धीरज बोम्मादेवरा ने गोल्ड मेडल जीता। रविवार को हुए फाइनल में धीरज ने जापान के नाकानिशी जुन्या को हराया। पांच सेट तक चले मुकाबले में दोनों का स्कोर 5-5 से बराबर रहा। इसके बाद शूट-ऑफ ( एक-एक तीर चलाने का मौका मिला, ज्यादा पॉइंट हासिल करने वाले को विजेता घाषित किया जाता है। ) में धीरज ने परफेक्ट 10 का निशाना लगाया, जबकि जुन्या 9 अंक ही हासिल कर सके। धीरज आर्चरी वर्ल्ड कप में गोल्ड जीतने वाले भारत के दूसरे तीरंदाज बन गए हैं। उनसे पहले डोला बनर्जी ने 2007 में दुबई में विमेंस इंडिविजुअल रिकर्व इवेंट का खिताब जीता था। दो बार पिछड़ने के बाद की वापसी जुन्या ने मुकाबले की शुरुआत शानदार तरीके से की और 3-1 की बढ़त बना ली। धीरज ने तीसरे सेट में 29 अंक हासिल कर स्कोर 3-3 से बराबर कर दिया। हालांकि, चौथे सेट में जुन्या ने तीनों तीर परफेक्ट लगाकर फिर 5-3 की बढ़त हासिल कर ली। पांचवें सेट में जुन्या 27 अंक ही बना सके, जबकि धीरज ने दबाव में 28 अंक जुटाए। इससे मुकाबला 5-5 की बराबरी पर पहुंच गया। शूट-ऑफ में धीरज ने 10 और जुन्या ने 9 अंक बनाए। धीरज ने मुकाबला 6-5 से अपने नाम किया। क्वार्टर-फाइनल और सेमीफाइनल में भी दर्ज की बड़ी जीत विश्व रैंकिंग में 10वें स्थान पर मौजूद धीरज ने क्वार्टर-फाइनल में तुर्की के बर्किम ट्यूमर को सीधे सेटों में 7-1 से हराया। इसके बाद सेमीफाइनल में उन्होंने रियो ओलिंपिक के रजत पदक विजेता फ्रांस के ज्यां-चार्ल्स वेलाडोंट को 7-1 से शिकस्त दी। धीरज पहली बार वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचे और खिताब जीतने में सफल रहे। इससे पहले 2023 में वह सेमीफाइनल तक पहुंचे थे, लेकिन ब्रॉन्ज मेडल मैच हार गए थे। 2024 में भी वह पदक नहीं जीत सके थे। अंताल्या में जीत से किया था क्वालिफाई धीरज ने तुर्की के अंताल्या में आयोजित वर्ल्ड कप स्टेज-3 जीतकर फाइनल के लिए क्वालिफाई किया था। आठ सदस्यीय एलीट फील्ड में भारत की ओर से केवल धीरज ही जगह बना सके थे। अब एशियाई खेलों में उतरेंगे वर्ल्ड कप फाइनल में गोल्ड जीतने के बाद धीरज अब एशियाई खेलों में भारतीय रिकर्व टीम की अगुआई करेंगे। पिछली बार हांगझू एशियाई खेलों में उन्होंने टीम स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीता था, जबकि व्यक्तिगत स्पर्धा के क्वार्टर-फाइनल में हार गए थे। ————————————————— स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… ज्वेरेव ने पहली बार जीता US ओपन खिताब:अमेरिका के बेन शेल्टन को चार सेट में हराया, करियर का दूसरा ग्रैंड स्लैम जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने रविवार को न्यूयॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में बेन शेल्टन को 6-3, 7-6, 5-7, 6-2 से हराकर पहली बार US ओपन का मेंस सिंगल्स खिताब जीत लिया। यह ज्वेरेव का इस साल का दूसरा और करियर का दूसरा ग्रैंड स्लैम खिताब है। पूरी खबर पढ़ें…

Author

poltix_INS_admin

Follow Me
Other Articles
Previous

ज्वेरेव ने पहली बार जीता US ओपन खिताब:अमेरिका के बेन शेल्टन को चार सेट में हराया, करियर का दूसरा ग्रैंड स्लैम

Next

वंदे मातरम से शुरू हुआ भारत-अफगान टी-20:अभिषेक ने 12वीं बार 25 से कम बॉल पर फिफ्टी लगाई; बुमराह के 350 विकेट

हाल की खबरें

  • तमिलनाडु: हाईवे बोर्ड पर हिंदी लिखने पर 2 अधिकारी सस्पेंड:तमिल-अंग्रेजी में जगहों के नाम लिखने का नियम; 2026 में तीसरी बार हिंदी शब्द मिटाए गए
  • तमिलनाडु: हाईवे बोर्ड पर हिंदी लिखने पर 2 अधिकारी सस्पेंड:तमिल-अंग्रेजी में जगहों के नाम लिखने का नियम; 2026 में तीसरी बार हिंदी शब्द मिटाए गए
  • तमिलनाडु: हाईवे बोर्ड पर हिंदी लिखने पर 2 अधिकारी सस्पेंड:तमिल-अंग्रेजी में जगहों के नाम लिखने का नियम; 2026 में तीसरी बार हिंदी शब्द मिटाए गए
  • भागवत बोले- धर्म संकट में आया तो देश खामियाजा भुगतेगा:धर्म और राष्ट्र अलग-अलग नहीं, दोनों एक-दूसरे पर निर्भर
  • भागवत बोले- धर्म संकट में आया तो देश खामियाजा भुगतेगा:धर्म और राष्ट्र अलग-अलग नहीं, दोनों एक-दूसरे पर निर्भर

हाल की टिप्पणियाँ

No comments to show.

समाचार संग्रह

  • October 2026
  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026

श्रेणियाँ

  • Uncategorized
  • खेल

Contact Us:

Address:
267/463 SEC-26, PRATAP NAGAR,
SANGANER, JAIPUR,
RAJASTHAN - 302033

Phone: +91 99296 80280
Email: info@poltixinsight.com

About US:

Poltix Insight is an independent digital news platform delivering accurate, unbiased coverage of Indian politics, governance, elections, economy, and current affairs with reliable reporting and in-depth analysis.

Copyright 2026 — Poltix Insight. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme