Skip to content
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
खेल

2027 एशेज खेलने पर स्टीव स्मिथ बोले- अभी बहुत दूर:इस पर वादा नहीं कर सकता; 2028 ओलिंपिक खेलने की इच्छा जताई

By poltix_INS_admin
September 15, 2026 2 Min Read
Comments Off on 2027 एशेज खेलने पर स्टीव स्मिथ बोले- अभी बहुत दूर:इस पर वादा नहीं कर सकता; 2028 ओलिंपिक खेलने की इच्छा जताई

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर स्टीव स्मिथ ने अगली एशेज सीरीज तक टेस्ट क्रिकेट खेलने की गारंटी नहीं दी है। उन्होंने कहा- ‘मुझे अभी पता भी नहीं है कि मैं तब वहां रहूंगा या नहीं। मैं सीरीज-दर-सीरीज आगे बढ़ रहा हूं। वह समय अभी काफी दूर है।’ स्मिथ ने यह बात डबलिन में एम्सटर्डम फ्लेम्स के लिए यूरोपियन टी-20 प्रीमियर लीग खेलते हुए कही। हालांकि स्मिथ 2028 लॉस एंजिल्स ओलिंपिक में ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलना चाहते हैं। इसके लिए वह फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेल रहे हैं। स्मिथ ने इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज नहीं जीता स्मिथ के लिए इंग्लैंड में एशेज सीरीज जीतने वाली टीम का हिस्सा बनना अभी भी सपना है। ऑस्ट्रेलिया ने 2019 और 2023 की सीरीज 2-2 से ड्रॉ होने के बाद एशेज अपने पास रखी थी। लेकिन इंग्लैंड की धरती पर उसकी पिछली सीरीज जीत 2001 में आई थी। स्मिथ ने कहा- ‘मैं इंग्लैंड में एशेज जीतना जरूर पसंद करूंगा। लेकिन देखते हैं कि यह कब पूरा होता है।’ स्मिथ ने एशेज में खेले 41 मैचों में 13 शतकों की मदद से 3703 रन बनाए हैं। वे सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में सिर्फ डॉन ब्रैडमैन से पीछे हैं। ब्रैडमैन ने 37 टेस्ट में 19 शतकों के साथ 5028 रन बनाए थे। स्मिथ बोले- ओलिंपिक मेरे करियर का सबसे बड़ा लक्ष्य क्रिकेट 128 साल बाद 2028 लॉस एंजिल्स ओलिंपिक में लौटेगा। इसमें पुरुष और महिला दोनों कैटेगरी में टी-20 प्रतियोगिता होगी। तब स्मिथ 39 साल के होंगे। स्मिथ ने कहा- ‘अभी मेरे करियर का सबसे बड़ा लक्ष्य ओलिंपिक में शामिल होना है।’ उन्होंने बताया कि इसके लिए वे ज्यादा से ज्यादा टी-20 क्रिकेट खेल रहे हैं। टेस्ट रिटायरमेंट के बाद भी टी-20 खेल सकते हैं स्मिथ ने रिटायरमेंट की कोई तारीख बताए बिना कहा कि वह टेस्ट करियर खत्म होने के बाद भी टी-20 क्रिकेट खेल सकते हैं। उन्होंने कहा- ‘मैं अभी भी मानता हूं कि कुछ समय तक टी-20 क्रिकेट खेल सकता हूं। आगे क्या करूंगा, यह तय नहीं है। उम्मीद है कि खेलने के लिए अभी कुछ समय बाकी है।’ उन्होंने कहा कि उनका कोई तय एंड डेट नहीं है। कोचिंग में जाने को लेकर भी उन्होंने अभी फैसला नहीं किया है। ———————————- स्पोर्ट्स की पूरी खबर पढ़ें… भारत ने PCB चीफ से फिर ट्रॉफी नहीं ली:फैंस ने चोर कहकर चिढ़ाया, विमेंस एशिया कप में स्मृति-शेफाली का पार्टनरशिप रिकॉर्ड भारत ने विमेंस एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका को 72 रन से हराकर 8वीं बार खिताब जीता। हालांकि, प्रेजेंटेशन सेरेमनी में टीम इंडिया ने एशियन क्रिकेट काउंसिल के प्रेसिडेंट और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड चेयरमैन मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया। इस दौरान फैंस ने नकवी को ‘चोर’ कहकर भी चिढ़ाया। पूरी खबर पढ़ें…

Author

poltix_INS_admin

Follow Me
Other Articles
Previous

वेस्टइंडीज से वनडे सीरीज में राहुल हो सकते हैं उपकप्तान:पंत और सिराज की वापसी संभव; हार्दिक की फिटनेस पर नजर

Next

भारतीय गेंदबाज क्रांति गौड़ पर जुर्माना लगा, डिमेरिट पॉइंट भी:विमेंस एशिया कप फाइनल में श्रीलंकाई खिलाड़ी को पवेलियन जाने की ओर इशारा किया था

हाल की खबरें

  • तमिलनाडु: हाईवे बोर्ड पर हिंदी लिखने पर 2 अधिकारी सस्पेंड:तमिल-अंग्रेजी में जगहों के नाम लिखने का नियम; 2026 में तीसरी बार हिंदी शब्द मिटाए गए
  • भागवत बोले- धर्म संकट में आया तो देश खामियाजा भुगतेगा:धर्म और राष्ट्र अलग-अलग नहीं, दोनों एक-दूसरे पर निर्भर
  • भागवत बोले- धर्म संकट में आया तो देश खामियाजा भुगतेगा:धर्म और राष्ट्र अलग-अलग नहीं, दोनों एक-दूसरे पर निर्भर
  • भागवत बोले- धर्म संकट में आया तो देश खामियाजा भुगतेगा:धर्म और राष्ट्र अलग-अलग नहीं, दोनों एक-दूसरे पर निर्भर
  • भागवत बोले- धर्म संकट में आया तो देश खामियाजा भुगतेगा:धर्म और राष्ट्र अलग-अलग नहीं, दोनों एक-दूसरे पर निर्भर

हाल की टिप्पणियाँ

No comments to show.

समाचार संग्रह

  • October 2026
  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026

श्रेणियाँ

  • Uncategorized
  • खेल

Contact Us:

Address:
267/463 SEC-26, PRATAP NAGAR,
SANGANER, JAIPUR,
RAJASTHAN - 302033

Phone: +91 99296 80280
Email: info@poltixinsight.com

About US:

Poltix Insight is an independent digital news platform delivering accurate, unbiased coverage of Indian politics, governance, elections, economy, and current affairs with reliable reporting and in-depth analysis.

Copyright 2026 — Poltix Insight. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme