Skip to content
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

मनोज जरांगे मराठा आरक्षण के लिए जालना से मुंबई रवाना:आजाद मैदान में प्रदर्शन की परमिशन नहीं; 3 साल में 11वां अनशन

By देश | दैनिक भास्कर
September 15, 2026 3 Min Read
Comments Off on मनोज जरांगे मराठा आरक्षण के लिए जालना से मुंबई रवाना:आजाद मैदान में प्रदर्शन की परमिशन नहीं; 3 साल में 11वां अनशन
महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे मनोज जरांगे मंगलवार सुबह मुंबई के लिए रवाना हो गए। हालांकि, मुंबई पुलिस ने उन्हें आजाद मैदान में प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी है। जरांगे पिछले 17 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं। ये उनका पिछले तीन साल में 11वां अनशन है। उनकी मांग है कि जिन मराठों के कुनबी जाति से जुड़े वंशावली रिकॉर्ड हैं, उन्हें OBC आरक्षण का लाभ दिया जाए। जरांगे पहले महाराष्ट्र के अलग-अलग इलाकों से बड़ी संख्या में मराठा लोगों को मुंबई ले जाने वाले थे, लेकिन पुलिस की सख्ती और सुरक्षा व्यवस्था के कारण वे अब 5 से 10 ग्रुप्स के साथ मुंबई जा रहे हैं। जरांगे के मुंबई कूच की 4 तस्वीरें… जरांगे बोले- मांग पूरी होने तक वे पीछे नहीं हटेंगे मुंबई रवाना होते समय जरांगे ने कहा कि उनके लिए मराठा समाज सबसे ऊपर है और आरक्षण की मांग पूरी होने तक वे पीछे नहीं हटेंगे। जरांगे ने बॉम्बे हाईकोर्ट के उस फैसले का हवाला दिया, जिसमें अदालत ने उन्हें मुंबई में प्रदर्शन करने से रोकने से इनकार किया था। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने वाले व्यक्ति को रोका नहीं जा सकता। जरांगे ने दावा किया कि उन्हें जान से मारने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्हें गोलियों से मरवाने की योजना बनाई जा रही है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। मुख्यमंत्री फडणवीस और कई मंत्री जरांगे से भूख हड़ताल खत्म करने की अपील कर चुके हैं। सरकार ने कहा है कि वह मराठा समाज की कानूनी मांगों पर बातचीत के लिए तैयार है। 19 सितंबर को आजाद मैदान पहुंचेंगे जरांगे का काफिला बीड के पाटोदा, अहिल्यानगर के श्रीगोंदा, पुणे के हडपसर और रायगढ़ के खोपोली से होते हुए मुंबई पहुंचेगा। वे 19 सितंबर को आजाद मैदान में आंदोलन करने की तैयारी में हैं। हालांकि, मुंबई पुलिस ने प्रदर्शन की परमिशन देने से इनकार किया है। पुलिस ने कानून-व्यवस्था और गणेश उत्सव के दौरान बढ़ी भीड़ का हवाला दिया है। सुरक्षा में 648 जवान जरांगे के काफिले को देखते हुए अंतरवाली सराटी से शाहगढ़ तक 648 सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। इनमें 3 SDPO, 10 इंस्पेक्टर, 30 API/PSI, 300 पुलिसकर्मी और 265 होमगार्ड शामिल हैं। रैपिड सिटी पुलिस की 2 प्लाटून भी तैनात हैं। काफिले में 2 SUV और 2 एंबुलेंस हैं। सुरक्षा के लिए SPU के जवान और जालना पुलिस के 2 बॉडीगार्ड भी मौजूद हैं। कुनबी प्रमाण पत्र से OBC आरक्षण का लाभ कुनबी प्रमाण पत्र यह साबित करता है कि व्यक्ति कुनबी जाति से संबंधित है। महाराष्ट्र में कुनबी समुदाय OBC श्रेणी में आता है। पुराने रिकॉर्ड में कुनबी होने का प्रमाण मिलने पर पात्र मराठा परिवार OBC आरक्षण का लाभ ले सकते हैं। ---------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… दिल्ली एयरपोर्ट पर 200 यात्रियों का प्रदर्शन, दुबई जाने वाली स्पाइजेट की 2 फ्लाइट 24 घंटे लेट स्पाइसजेट की दिल्ली से दुबई जाने वाली दो फ्लाइट 24 घंटे से ज्यादा लेट हो गईं। देरी से परेशान करीब 200 यात्रियों ने मंगलवार को दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 के अंदर जमीन पर बैठकर प्रदर्शन किया। यात्री सोमवार से अपने फ्लाइट का इंतजार कर रहे थे। पूरी खबर पढ़ें…
Author

देश | दैनिक भास्कर

Follow Me
Other Articles
Previous

अमेरिका ने पहली बार माना- स्पेस में हथियार तैनात किए:कौन से वेपन, कब भेजे गए अभी सीक्रेट, अंतरिक्ष में युद्ध का खतरा बढ़ा

Next

CRPF कोबरा यूनिट की पहली महिला IG बनीं संजुक्ता:2006 बैच की IPS अधिकारी हैं; जंगलों में AK-47 लेकर घूमीं, असम से उग्रवाद खत्म किया

हाल की खबरें

  • तमिलनाडु: हाईवे बोर्ड पर हिंदी लिखने पर 2 अधिकारी सस्पेंड:तमिल-अंग्रेजी में जगहों के नाम लिखने का नियम; 2026 में तीसरी बार हिंदी शब्द मिटाए गए
  • तमिलनाडु: हाईवे बोर्ड पर हिंदी लिखने पर 2 अधिकारी सस्पेंड:तमिल-अंग्रेजी में जगहों के नाम लिखने का नियम; 2026 में तीसरी बार हिंदी शब्द मिटाए गए
  • तमिलनाडु: हाईवे बोर्ड पर हिंदी लिखने पर 2 अधिकारी सस्पेंड:तमिल-अंग्रेजी में जगहों के नाम लिखने का नियम; 2026 में तीसरी बार हिंदी शब्द मिटाए गए
  • भागवत बोले- धर्म संकट में आया तो देश खामियाजा भुगतेगा:धर्म और राष्ट्र अलग-अलग नहीं, दोनों एक-दूसरे पर निर्भर
  • भागवत बोले- धर्म संकट में आया तो देश खामियाजा भुगतेगा:धर्म और राष्ट्र अलग-अलग नहीं, दोनों एक-दूसरे पर निर्भर

हाल की टिप्पणियाँ

No comments to show.

समाचार संग्रह

  • October 2026
  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026

श्रेणियाँ

  • Uncategorized
  • खेल

Contact Us:

Address:
267/463 SEC-26, PRATAP NAGAR,
SANGANER, JAIPUR,
RAJASTHAN - 302033

Phone: +91 99296 80280
Email: info@poltixinsight.com

About US:

Poltix Insight is an independent digital news platform delivering accurate, unbiased coverage of Indian politics, governance, elections, economy, and current affairs with reliable reporting and in-depth analysis.

Copyright 2026 — Poltix Insight. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme