Skip to content
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
खेल

रोहित शर्मा के क्लब में शामिल हुए संजू सैमसन:भारत के खिलाफ लगातार सबसे ज्यादा टी-20 हारने वाली टीम बनी अफगानिस्तान; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स

By poltix_INS_admin
September 16, 2026 4 Min Read
Comments Off on रोहित शर्मा के क्लब में शामिल हुए संजू सैमसन:भारत के खिलाफ लगातार सबसे ज्यादा टी-20 हारने वाली टीम बनी अफगानिस्तान; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स

भारत ने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी-20 मुकाबले में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया। मैच में फिफ्टी लगाने वाले भारतीय ओपनर संजू सैमसन अब रोहित शर्मा के क्लब में शामिल हो गए हैं। वे बतौर ओपनर टी-20 इंटरनेशनल मैचों में हजार रन बनाने वाले पांचवे भारतीय बन गए। भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ लगातार 10वां टी-20 मैच जीता। यह भारत का किसी एक टीम के खिलाफ लगातार सबसे ज्यादा टी-20 जीत का रिकॉर्ड है। इसके अलावा मैच में कई इंटरेस्टिंग मोमेंट्स भी देखने को मिले। राशिद खान के एक ही ओवर में अभिषेक शर्मा और सैसमन छक्का लगाने के बाद अगली ही गेंद पर आउट हो गए। दूसरे टी-20 मैच में बने टॉप रिकॉर्ड्स-मोमेंट्स… 1. बतौर ओपनर संजू सैमसन के टी-20 में हजार रन पूरे संजू सैमसन टी-20 इंटरनेशनल में बतौर ओपनर हजार रन पूरे करने वाले पांचवे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उनके नाम अब 1,026 रन हैं। रोहित शर्मा 3750 रन के साथ इस मामले में पहले स्थान पर हैं। 2. भारत से लगातार 10वां टी-20 हारा अफगानिस्तान अफगानिस्तान ने एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। वह भारत के खिलाफ लगातार सबसे ज्यादा टी-20 मैच हारने वाली टीम बन गई है। अफगानिस्तान ने 2010 से 2026 के बीच भारत के खिलाफ लगातार 10 मैच गंवाए हैं। 2. नबी 2,500 रन और 100 विकेट पूरा करने वाले पहले अफगान मोहम्मद नबी टी-20 इंटरनेशनल में 2,500+ रन बनाने और 100 से ज्यादा विकेट लेने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए हैं। साथ ही वे यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले अफगान क्रिकेटर भी हैं। उनके नाम 2,501 रन और 111 विकेट हैं। यहां से टॉप मोमेंट्स… 1. बुमराह ने पहला ओवर मेडन डाला बुमराह ने मैच के पहले ओवर में कोई रन नहीं दिया। उनके सामने स्ट्राइक ले रहे इब्राहिम जादरान पहली गेंद पर बीट हो गए। ऐसे ही अगली 5 गेंद पर भी रन नहीं बना। आखिरी गेंद बुमराह ने यॉर्कर डाली, जिसपर जादरान सिर्फ बल्ला ही लगा सके। उन्होंने बैक टू द बॉलर खेला। 2. गुरबाज लगातार दूसरे मैच में बिना खाता खोले आउट अफगानिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज लगातार दूसरे मैच में शून्य पर आउट हुए। दूसरे ओवर में अर्शदीप सिंह ने उन्हें कैच आउट कराया। अर्शदीप सिंह ने ओवर की तीसरी गेंद धीमी और शॉर्ट लेंथ डाली। गुरबाज ने फ्लैट-बैट शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन टॉप-एज लगा और गेंद मिड-ऑन पर गई। वहां खड़े रवि बिश्नोई ने आसानी से कैच कम्प्लीट किया। गुरबाज सिर्फ 3 गेंद खेल सके। पिछले मैच में भी वे 2 गेंद पर बिना रन बनाए आउट हुए थे। 3. नीतीश रेड्डी ने अपनी पहली ही गेंद पर विकेट लिया नौवें ओवर में नीतीश कुमार रेड्डी ने अपनी पहली ही गेंद पर इब्राहिम जादरान को आउट किया। उनकी शॉर्ट ऑफ लेंथ गेंद पर जादरान ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद डीप मिड-विकेट की ओर गई। वहां खड़े रवि बिश्नोई ने बाउंड्री के पास शानदार कैच पकड़ा। जादरान 33 गेंद पर 37 रन बनाकर आउट हुए। 4. अभिषेक ने लगातार 2 चौके लगाकर अपना खाता खोला मुजीब उर रहमान के पहले ओवर में अभिषेक ने दूसरी और तीसरी गेंद पर चौका लगाया। ऑफ-स्टंप से बाहर की गेंद पर अभिषेक ने बैकवर्ड पॉइंट पर चौका जड़ा। इसकी अगली ही गेंद पर उन्होंने पॉइंट पर गेंद को चार रन के लिए भेज दिया। इस ओवर में 12 रन बने। 5. नबी के ओवर में 27 रन बने पारी के छठे ओवर में मोहम्मद नबी की गेंदों पर 3 छक्के और 2 चौके लगे। इस ओवर में कुल 27 रन बने। अभिषेक ने पहली गेंद पर 93 मीटर का छक्का लगाया। दूसरी गेंद पर सिंगल आया। इसके बाद संजू सैमसन ने तीसरी गेंद पर छक्का, फिर लगातार 2 चौके लगाए और आखिरी गेंद पर छक्का जड़ दिया। 6. अभिषेक-सैमसन ने राशिद को छक्का लगाया, फिर आउट हुए पारी का छठा ओवर काफी रोमांचक रहा। इस ओवर में 17 रन बने, लेकिन 2 विकेट भी गिरे। राशिद खान के इस ओवर की पहली गेंद पर अभिषेक छक्का लगाया, लेकिन अगली ही गेंद पर सेदीकुल्लाह अटल को कैच दे बैठे। इसी ओवर की पांचवी गेंद पर सैमसन ने भी छक्का लगाया। अगली ही गेंद पर मोहम्मद नबी ने बाउंड्री लाइन पर कैच पकड़ लिया। 7. इब्राहिम ने स्लिप में जबरदस्त कैच पकड़ा 11वें ओवर में इब्राहिम जादरान ने भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर का जबरदस्त कैच पकड़ा। राशिद खान के ओवर की चौथी गेंद पर श्रेयस ने ऑफ-साइड में शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले का बाहरी किनारा लेकर स्लिप में गई। वहां खड़े इब्राहिम कैच पकड़ने गए, लेकिन गेंद उनके हाथ से छिटक गई। हालांकि दूसरी कोशिश में उन्होंने कैच पकड़ लिया।
——————————————— मैच की यह खबर भी पढ़ें… भारत ने अफगानिस्तान से जीती टी-20 सीरीज:दूसरा मैच 7 विकेट से जीता, 160 रन का टारगेट 31 बॉल रहते हासिल किया भारत ने दूसरे टी-20 में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 159 रन बनाए। जवाब में भारत ने 31 बॉल रहते 3 विकेट पर 163 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। टीम इंडिया ने 3 मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। पूरी खबर

Author

poltix_INS_admin

Follow Me
Other Articles
Previous

भारत में ऑनलाइन सट्टे का 10 लाख करोड़ का बाजार:बैन के बावजूद रोज डेढ़ करोड़ लोग दांव लगा रहे; 854 इन्फ्लुएंसर प्रचार कर रहे

Next

पीएम से मुलाकात के बाद दोस्त को जमीन वापस मिली:महाराष्ट्र के BJP विधायक ने कब्जा छोड़ा; 8 दिन पहले मोदी से शिकायत की थी

हाल की खबरें

  • तमिलनाडु: हाईवे बोर्ड पर हिंदी लिखने पर 2 अधिकारी सस्पेंड:तमिल-अंग्रेजी में जगहों के नाम लिखने का नियम; 2026 में तीसरी बार हिंदी शब्द मिटाए गए
  • भागवत बोले- धर्म संकट में आया तो देश खामियाजा भुगतेगा:धर्म और राष्ट्र अलग-अलग नहीं, दोनों एक-दूसरे पर निर्भर
  • भागवत बोले- धर्म संकट में आया तो देश खामियाजा भुगतेगा:धर्म और राष्ट्र अलग-अलग नहीं, दोनों एक-दूसरे पर निर्भर
  • भागवत बोले- धर्म संकट में आया तो देश खामियाजा भुगतेगा:धर्म और राष्ट्र अलग-अलग नहीं, दोनों एक-दूसरे पर निर्भर
  • भागवत बोले- धर्म संकट में आया तो देश खामियाजा भुगतेगा:धर्म और राष्ट्र अलग-अलग नहीं, दोनों एक-दूसरे पर निर्भर

हाल की टिप्पणियाँ

No comments to show.

समाचार संग्रह

  • October 2026
  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026

श्रेणियाँ

  • Uncategorized
  • खेल

Contact Us:

Address:
267/463 SEC-26, PRATAP NAGAR,
SANGANER, JAIPUR,
RAJASTHAN - 302033

Phone: +91 99296 80280
Email: info@poltixinsight.com

About US:

Poltix Insight is an independent digital news platform delivering accurate, unbiased coverage of Indian politics, governance, elections, economy, and current affairs with reliable reporting and in-depth analysis.

Copyright 2026 — Poltix Insight. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme