Skip to content
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

कर्नाटक विधायक की भतीजी को बिना काम ₹70 हजार सैलरी:6 महीने से सरकारी क्लीनिक नहीं गईं; नौकरी के साथ पढ़ाई करने का आरोप

By देश | दैनिक भास्कर
September 16, 2026 3 Min Read
Comments Off on कर्नाटक विधायक की भतीजी को बिना काम ₹70 हजार सैलरी:6 महीने से सरकारी क्लीनिक नहीं गईं; नौकरी के साथ पढ़ाई करने का आरोप
कर्नाटक के बागलकोट में नम्मा क्लीनिक की मेडिकल ऑफिसर डॉ. अंकिता यरगल पर नौकरी के साथ निजी मेडिकल कॉलेज से फुल टाइम पढ़ाई करने का आरोप है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने करीब 6 महीने तक क्लीनिक में ड्यूटी नहीं की, फिर भी उन्हें हर महीने 70 हजार रुपए से ज्यादा सैलरी मिलती रही। डॉ. अंकिता बागलकोट से कांग्रेस विधायक उमेश मेटी की भतीजी हैं। उनके पिता राजकुमार यरगल बागलकोट के जिला स्वास्थ्य अधिकारी (DHO) हैं। मामला सामने आने के बाद पिता ने ही डॉ. अंकिता को ड्यूटी से हटाने के निर्देश दिए। अगर जांच में यह साबित होता है कि डॉ. अंकिता ने सरकारी नौकरी के दौरान नियमों के खिलाफ PG की पढ़ाई की और उस दौरान सरकारी सैलरी ली, तो सैलरी लौटानी पड़ेगी। मार्च से सितंबर तक क्लीनिक से गैरहाजिर रहने का आरोप अधिकारियों के मुताबिक, डॉ. अंकिता बागलकोट शहर की वाम्बे कॉलोनी स्थित नम्मा क्लीनिक में मेडिकल ऑफिसर के पद पर तैनात थीं। वह अप्रैल 2025 से कॉन्ट्रैक्ट/आउटसोर्स आधार पर यहां काम कर रही थीं। आरोप है कि 3 मार्च से सितंबर तक वह क्लीनिक में ड्यूटी पर नहीं पहुंचीं। इस दौरान क्लीनिक में मेडिकल ऑफिसर नहीं होने से मरीजों और स्थानीय लोगों को परेशानी हुई। नौकरी के साथ निजी कॉलेज में PG का आरोप मामले का मुख्य विवाद डॉ. अंकिता के निजी मेडिकल कॉलेज में फुल टाइम PG कोर्स में दाखिले को लेकर है। अधिकारियों के मुताबिक, उन्होंने मार्च में PG शुरू की, लेकिन नम्मा क्लीनिक की नौकरी से इस्तीफा नहीं दिया। इस तरह वह एक तरफ PG की पढ़ाई कर रही थीं और दूसरी तरफ सरकारी स्वास्थ्य सेवा से जुड़े क्लीनिक में मेडिकल ऑफिसर के पद पर बनी रहीं। अधिकारियों का कहना है कि इसकी वजह से उनके खिलाफ अनधिकृत दोहरी व्यस्तता और ड्यूटी में लापरवाही की जांच हो रही है। कॉलेज ने दी थी PG की अनुमति जिला पंचायत CEO गजानन बाले के नोटिस के मुताबिक, SN मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल ने डॉ. अंकिता को PG की पढ़ाई की अनुमति दी थी। हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि कॉलेज की अनुमति से नम्मा क्लीनिक की ड्यूटी से गैरहाजिरी का मामला खत्म नहीं होता। उनकी अनुपस्थिति और दोहरी व्यस्तता की अलग से जांच की जा रही है। 15 सितंबर की सुनवाई में नहीं पहुंचीं जिला पंचायत CEO ने 15 सितंबर को मामले की सुनवाई रखी थी, लेकिन डॉ. अंकिता उपस्थित नहीं हुईं। अब उन्हें 18 सितंबर सुबह 10 बजे जिला पंचायत कार्यालय के कमरा नंबर 11 में पेश होने का नोटिस दिया गया है। CEO ने कहा है कि अगली सुनवाई में भी गैरहाजिर रहने पर एकतरफा फैसला लिया जा सकता है। KMC और NMC को भेजा जा सकता है मामला अधिकारियों के मुताबिक, मामले में सरकारी स्वास्थ्य संस्थान के नियमों और डॉक्टरों के पेशेवर आचार नियमों के संभावित उल्लंघन की जांच हो रही है। जांच के बाद जरूरत पड़ने पर मामला कर्नाटक मेडिकल काउंसिल (KMC) और नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) को भेजा जा सकता है। इसके बाद विभागीय और पेशेवर स्तर पर कार्रवाई हो सकती है। पिता बोले- मेरी नियुक्ति से पहले हुई बेटी की भर्ती DHO राजकुमार यरगल ने 15 सितंबर को कहा कि उनकी बेटी की नियुक्ति उनके DHO बनने से पहले तत्कालीन DHO मंजूनाथ डोड्डेरी ने की थी। उन्होंने दावा किया कि DHO का पद संभालने के बाद उन्होंने डॉ. अंकिता का वेतन जारी नहीं किया और तालुक स्वास्थ्य अधिकारी को उन्हें ड्यूटी से हटाने के निर्देश दिए थे। वहीं, स्थानीय कार्यकर्ता राजू नाइक ने आरोप लगाया कि डॉ. अंकिता ने मार्च में पैथोलॉजी में PG शुरू की, लेकिन सरकारी क्लीनिक की नौकरी से इस्तीफा नहीं दिया।
Author

देश | दैनिक भास्कर

Follow Me
Other Articles
Previous

प्रियंक खड़गे बोले-बीजेपी नेता बिना टेलीप्रॉम्प्टर वंदे मातरम गाकर दिखाएं:ऐसा किया तो मैं इस्तीफा दे दूंगा; कर्नाटक सरकार ने 2 अंतरे तय किए थे

Next

जंतर-मंतर हिंसा, सुप्रीम कोर्ट का जांच कमेटी बदलने से इनकार:कहा- अभी सवाल उठाना जल्दबाजी; 5 सदस्यीय टीम पैलेट गन इस्तेमाल के दावों का पता लगा रही

हाल की खबरें

  • एक्टर डीनो मोरिया के गिरफ्तार होने की खबर:मीठी नदी डीसिल्टिंग घोटाले से जुड़ा है मामला
  • तमिलनाडु: हाईवे बोर्ड पर हिंदी लिखने पर 2 अधिकारी सस्पेंड:तमिल-अंग्रेजी में जगहों के नाम लिखने का नियम; 2026 में तीसरी बार हिंदी शब्द मिटाए गए
  • तमिलनाडु: हाईवे बोर्ड पर हिंदी लिखने पर 2 अधिकारी सस्पेंड:तमिल-अंग्रेजी में जगहों के नाम लिखने का नियम; 2026 में तीसरी बार हिंदी शब्द मिटाए गए
  • तमिलनाडु: हाईवे बोर्ड पर हिंदी लिखने पर 2 अधिकारी सस्पेंड:तमिल-अंग्रेजी में जगहों के नाम लिखने का नियम; 2026 में तीसरी बार हिंदी शब्द मिटाए गए
  • भागवत बोले- धर्म संकट में आया तो देश खामियाजा भुगतेगा:धर्म और राष्ट्र अलग-अलग नहीं, दोनों एक-दूसरे पर निर्भर

हाल की टिप्पणियाँ

No comments to show.

समाचार संग्रह

  • October 2026
  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026

श्रेणियाँ

  • Uncategorized
  • खेल

Contact Us:

Address:
267/463 SEC-26, PRATAP NAGAR,
SANGANER, JAIPUR,
RAJASTHAN - 302033

Phone: +91 99296 80280
Email: info@poltixinsight.com

About US:

Poltix Insight is an independent digital news platform delivering accurate, unbiased coverage of Indian politics, governance, elections, economy, and current affairs with reliable reporting and in-depth analysis.

Copyright 2026 — Poltix Insight. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme