तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के नतीजों और रुझानों में तमिल एक्टर थलापति विजय की पार्टी ‘तमिलगा वेत्री कड़गम’ (TVK) अपने पहले ही चुनाव में 110 सीटों पर बढ़त बनाकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। इस जीत पर बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री के एक्टर्स ने विजय को बधाई देना शुरू कर दिया है। बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ ने लिखा, “विजय सर को बहुत बधाई। लोगों का आप पर यह भरोसा देखना अद्भुत है। आपके इस नए चैप्टर के लिए आपको और शक्ति मिले।” वहीं, तेलुगु स्टार नानी ने एक्स (X) पर लिखा, “पहले लोगों ने शक किया और अब ताज पहना दिया। अंडरडॉग का जीतना हमेशा एक ‘एब्सोल्यूट सिनेमा’ जैसा होता है। उम्मीद है तमिलनाडु के लोगों के लिए अब अच्छा समय आएगा।” विजय देवरकोंडा ने कहा- यह एक नई शुरुआत और अब एक नई शुरुआत विजय गारु। तमिलनाडु की जनता को मेरा सलाम और बधाइयां, जो इतनी बड़ी संख्या में वोट देने और अपने हक के लिए खड़े होने के लिए बाहर आए। मैं तमिलनाडु के सभी लोगों और नए मुख्यमंत्री (CM) की खुशहाली और सामूहिक तरक्की की कामना करता हूँ। तमिल राजनीति के इस नए चेहरे और नए दौर को देखने के लिए मैं बहुत उत्साहित हूँ। महेश बाबू बोले- लोगों ने आप पर भरोसा जताया महेश बाबू ने कहा नए रिकॉर्ड बनाने और इस शानदार जीत को हासिल करने के लिए वियज को ढेर सारी बधाइयां। आज की यह जीत दिखाती है कि लोगों ने आप पर कितना गहरा भरोसा जताया है… मुझे पूरा विश्वास है कि आपकी यह जीत तमिलनाडु की तरक्की में एक बड़ा बदलाव लाएगी। वहीं नयनतारा ने लिखा विजय सर को बहुत-बहुत बधाई, आज आपने इतिहास रच दिया है। यह तो बस एक शानदार शुरुआत है, अभी बहुत कुछ हासिल करना बाकी है। चिरंजीवी और विक्रम ने भी दी बधाई दिग्गज अभिनेता चिरंजीवी ने विजय को बधाई देते हुए लिखा अपने पहले चुनाव में इस शानदार और काबिल-ए-तारीफ जीत के लिए आपको ढेर सारी बधाइयां! उम्मीद है कि आप इसी जुनून और मकसद के साथ लोगों को प्रेरित करना, उनका नेतृत्व करना और सेवा करना जारी रखेंगे। तमिलनाडु राज्य और वहां की जनता की सेवा के आपके इस नए सफर के लिए मेरी ओर से बहुत-बहुत शुभकामनाएं। वहीं एक्टर चियान विक्रम ने भी विजय को बधाई देते हुए लिखा, बधाई नाम्बा, आपने आज इतिहास रच दिया। काजल अग्रवाल बोलीं- यह आपके अटूट प्यार का सबूत मैंने एक बार कह दिया, तो समझो सौ बार कह दिया” और आज, जनता ने पूरी मजबूती के साथ इस बात को सच कर दिखाया है। इस शानदार और ऐतिहासिक जीत के लिए थलापति विजय को ढेर सारी बधाइयां! यह पल आपकी दूरदर्शिता, आपकी मेहनत और लोगों के उस अटूट प्यार का सबूत है जो वे आपसे करते हैं। तमिलनाडु की जनता ने अपनी बात बहुत साफ और गर्व के साथ कह दी है। यह सिर्फ एक जीत नहीं है, बल्कि करोड़ों लोगों के साथ आपके गहरे और मजबूत रिश्ते का जश्न है। इस प्रेरणादायक नए अध्याय की शुरुआत के लिए आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। उम्मीद है कि आप वह बदलाव लाएंगे जिसकी बहुतों को आस है। इस जबरदस्त कामयाबी के लिए एक बार फिर से बधाई! फिल्मी सितारों ने बताया ‘ऐतिहासिक उपलब्धि’
एक्टर निखिल सिद्धार्थ ने विजय के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा कि सिनेमा इंडस्ट्री से निकलकर राजनीति में इतनी बड़ी छाप छोड़ना एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। फिल्ममेकर वेंकट प्रभु ने विजय को ‘द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम’ (GOAT) बताया है। वहीं मलयालम एक्टर अजू वर्गीस ने लिखा कि किस्मत भी बहादुर लोगों का साथ देती है। एक्टर सिबी सत्यराज ने भी सोशल मीडिया पर खुशी जाहिर करते हुए लिखा, “ब्लास्टू! ब्लास्टू! अब सब अच्छा होगा।” पहले ही चुनाव में बहुमत के करीब
विजय की पार्टी TVK ने अपने पहले ही चुनावी मुकाबले में 100 सीटों का आंकड़ा पार कर लिया है। चुनाव आयोग के रुझानों के मुताबिक, पार्टी 110 सीटों पर आगे चल रही है। तमिलनाडु में सरकार बनाने के लिए 117 सीटों की जरूरत होती है और विजय की पार्टी इस जादुई आंकड़े के काफी करीब है। खास बात यह है कि TVK राज्य में सबसे ज्यादा वोट शेयर वाली पार्टी भी बन गई है। किसी नई पार्टी के लिए यह प्रदर्शन काफी बड़ा माना जा रहा है। एक्टिंग छोड़ राजनीति में रखा था कदम
थलपति विजय ने साल 2024 की शुरुआत में अपनी पार्टी TVK के गठन का ऐलान किया था। उन्होंने साफ कर दिया था कि वे अब पूरी तरह से राजनीति में उतरेंगे और अपने एक्टिंग करियर को अलविदा कह देंगे। विजय की पार्टी ने राज्य में ‘बदलाव’ और ‘भ्रष्टाचार मुक्त शासन’ का नारा दिया था, जिसे जनता का भारी समर्थन मिला। तमिलनाडु की राजनीति में दशकों से द्रविड़ पार्टियों (DMK और AIADMK) का दबदबा रहा है, जिसे विजय ने कड़ी चुनौती दी है।
