Skip to content
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

मोदी का 76वां बर्थडे- देशभर में जलेंगे ‘आशीर्वाद के दीये’:MP में 58 लाख, हरियाणा में 80 लाख दीये की तैयारी; 1300KM की बाइक यात्रा की शुरुआत

By देश | दैनिक भास्कर
September 16, 2026 2 Min Read
Comments Off on मोदी का 76वां बर्थडे- देशभर में जलेंगे ‘आशीर्वाद के दीये’:MP में 58 लाख, हरियाणा में 80 लाख दीये की तैयारी; 1300KM की बाइक यात्रा की शुरुआत
पीएम मोदी गुरुवार को 76 साल के हो जाएंगे। इस मौके पर देशभर में शाम 6-7 बजे तक 'आशीर्वाद के दीये' जलाए जाएंगे। भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोशल मीडिया के जरिए देशवासियों से घर के बाहर दीये जलाने की अपील की थी। मध्य प्रदेश में 58 लाख, छत्तीसगढ़ में 36 लाख, हरियाणा में 79.52 लाख और पश्चिम बंगाल में 70 लाख दिए जलाने की तैयारी है। इसके अलावा मोदी के जन्मस्थान वडनगर और लोकसभा क्षेत्र वाराणसी के बीच करीब 1300 किमी की बाइक दो बाइक यात्रा निकाली जाएंगी। एक यात्रा वडनगर से बनारस आएगी, इसी के साथ उसी दिन बनारस से वडनगर के लिए भी यात्रा निकलेगी। करीब 1,000 युवा, 10 राज्य और 193 जिले इस यात्रा से जुड़ेंगे। यात्रा का समापन 7 अक्टूबर को होगा। अब राज्यवार जानिए क्या है तैयारी…. मध्यप्रदेश: उज्जैन में तीन मिनट में जलेंगे 25 लाख दीपक, 26000 लोग करेंगे शिप्रा को जगमग एमपी में कुल 58 लाख दिए जलाने की तैयारी है। सिर्फ उज्जैन में 25 लाख से ज्यादा दिए जलाए जाएंगे। हर ब्लॉक में 225 दीप सजाए जाएंगे। इन्हें जलाने के लिए सिर्फ दो वॉलंटियर्स होंगे। एक वॉलंटियर को करीब 112 दीप जलाने होंगे। दोनों को मिलकर एक ब्लॉक के सभी दीप महज 3 मिनट में जलाने हैं। इसी रफ्तार से शिप्रा तट के अलग-अलग घाटों पर दीप एक साथ जगमगाएंगे। हरियाणा: हर एक को मिलेंगे 2 मुफ्त दीये; 79.52 लाख बांटने की तैयारी हरियाणा सरकार प्रदेश के अंत्योदय परिवारों को दो-दो दीये निशुल्क उपलब्ध करवाएगी। प्रदेश में कुल 39,76,273 राशन कार्ड हैं। इनके लिए कुल 79,52,546 दीये आवंटित किए गए हैं। पश्चिम बंगाल: हुगली नदी किनारे 8.5 लाख दीये जलाए जाएंगे 17 सितंबर की शाम हुगली नदी के किनारे 10 से अधिक घाटों को रोशन किया जाएगा। इसके लिए प्रशासन ने 8.5 लाख दीये खरीदे हैं। इनमें बाजा कदमताल घाट पर अकेले एक लाख दीये जलाए जाएंगे। अब ग्राफिक्स में देखिए मोदी का सियासी सफर… 2025 में मोदी ने बतौर पीएम इंदिरा गांधी का रिकॉर्ड तोड़ा, लेकिन नेहरू से अब भी पीछे नरेंद्र मोदी भारत के लगातार सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने वाले दूसरे PM भी हैं। वे पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के 4077 दिनों (24 जनवरी 1966 से 24 मार्च 1977) का रिकॉर्ड तोड़ चुके हैं। 17 सितंबर 2026 तक बतौर प्रधानमंत्री, नरेंद्र मोदी 4497 दिन पूरे कर चुके हैं। हालांकि सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड जवाहरलाल नेहरू के नाम है। वे 15 अगस्त 1947 से 27 मई 1964 तक यानी लगातार कुल 6126 दिन तक इस पद पर रहे। PM मोदी नेहरू के रिकॉर्ड से 1629 दिन पीछे हैं। रिकॉर्ड तोड़ने के लिए 2029 के बाद भी PM रहना पड़ेगा।
Author

देश | दैनिक भास्कर

Follow Me
Other Articles
Previous

खबर हटके- चींटी ने खींचा गणेश जी का रथ:सांप को मुंह से सांस देकर बचाई जान; गरबा के लिए किराए पर मिल रहा पार्टनर

Next

बिहार के 15 जिलों में बाढ़:झारखंड में बिजली गिरने से 3 की मौत; राजस्थान में बारिश के बाद ओले गिरे; उत्तराखंड में लैंडस्लाइड

हाल की खबरें

  • एक्टर डीनो मोरिया के गिरफ्तार होने की खबर:मीठी नदी डीसिल्टिंग घोटाले से जुड़ा है मामला
  • तमिलनाडु: हाईवे बोर्ड पर हिंदी लिखने पर 2 अधिकारी सस्पेंड:तमिल-अंग्रेजी में जगहों के नाम लिखने का नियम; 2026 में तीसरी बार हिंदी शब्द मिटाए गए
  • तमिलनाडु: हाईवे बोर्ड पर हिंदी लिखने पर 2 अधिकारी सस्पेंड:तमिल-अंग्रेजी में जगहों के नाम लिखने का नियम; 2026 में तीसरी बार हिंदी शब्द मिटाए गए
  • तमिलनाडु: हाईवे बोर्ड पर हिंदी लिखने पर 2 अधिकारी सस्पेंड:तमिल-अंग्रेजी में जगहों के नाम लिखने का नियम; 2026 में तीसरी बार हिंदी शब्द मिटाए गए
  • भागवत बोले- धर्म संकट में आया तो देश खामियाजा भुगतेगा:धर्म और राष्ट्र अलग-अलग नहीं, दोनों एक-दूसरे पर निर्भर

हाल की टिप्पणियाँ

No comments to show.

समाचार संग्रह

  • October 2026
  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026

श्रेणियाँ

  • Uncategorized
  • खेल

Contact Us:

Address:
267/463 SEC-26, PRATAP NAGAR,
SANGANER, JAIPUR,
RAJASTHAN - 302033

Phone: +91 99296 80280
Email: info@poltixinsight.com

About US:

Poltix Insight is an independent digital news platform delivering accurate, unbiased coverage of Indian politics, governance, elections, economy, and current affairs with reliable reporting and in-depth analysis.

Copyright 2026 — Poltix Insight. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme