Skip to content
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
खेल

बाबर आजम 7 साल बाद डोमेस्टिक क्रिकेट खेलेंगे:2019 में आखिरी फर्स्ट क्लास मैच खेला; इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में सिर्फ 97 रन बना पाए

By poltix_INS_admin
September 17, 2026 3 Min Read
Comments Off on बाबर आजम 7 साल बाद डोमेस्टिक क्रिकेट खेलेंगे:2019 में आखिरी फर्स्ट क्लास मैच खेला; इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में सिर्फ 97 रन बना पाए

पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान बाबर आजम 2019 के बाद पहली बार घरेलू फर्स्ट क्लास मैच खेलेंगे। वह 18 सितंबर से जारी प्रेसिडेंट्स ट्रॉफी ग्रेड-I में OGDCL (ऑयल एंड गैस डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड) टीम से खेल सकते हैं। बाबर का मुकाबला किंग्समेन अकादमी के खिलाफ होगा। उन्होंने अपना आखिरी फर्स्ट क्लास मैच 2019 में खेला था। वे हाल में इंग्लैंड दौरे पर खत्म हुई टेस्ट सीरीज की 4 पारियों में सिर्फ 97 रन ही बना सके थे बाबर के अलावा शाहीन शाह अफरीदी और हारिस रऊफ जैसे सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट वाले खिलाड़ी भी घरेलू रेड-बॉल क्रिकेट खेल रहे हैं। आमतौर पर ये खिलाड़ी पाकिस्तान में कम फर्स्ट क्लास मैच खेलते हैं। PCB ने इंग्लैंड दौरे से 7 खिलाड़ियों को वापस बुला लिया था पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इंग्लैंड दौरे पर दूसरे टेस्ट मैच में हार के बाद 7 खिलाड़ियों को वापस बुला लिया था। साथ ही टेस्ट कोच सरफराज अहमद और गेंदबाजी कोच उमर गुल को भी हटा दिया था। इन फैसलों से पहले बाबर से सलाह नहीं ली गई थी। बाबर के डोमेस्टिक खेलने के फैसले को इस घटना से जोड़कर देखा जा रहा है। बाबार जुलाई में फिर टेस्ट कप्तान बने थे बाबर को जुलाई में फिर से पाकिस्तान का टेस्ट कप्तान बनाया गया था। उनकी कप्तानी में टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज 1-1 से ड्रॉ खेली। हालांकि इंग्लैंड के खिलाफ 0-3 से हार झेलनी पड़ी। बाबर को गेस्ट प्लेयर के तौर पर शामिल किया जाएगा OGDCL की खेल प्रमुख फराह बतूल ने बताया कि PCB ने बाबर का नाम गेस्ट प्लेयर के तौर पर शामिल करने के लिए भेजा है। वे आखिरी बार 2019 में कायद-ए-आजम ट्रॉफी में सेंट्रल पंजाब के लिए खेले थे। इसके बाद उन्होंने कोई घरेलू फर्स्ट क्लास मैच नहीं खेला। बाबर के किट का ऑर्डर दिया जा चुका है। बतूल ने कहा- ‘वह तय करेंगे कि 18 सितंबर के मैच में खेलना है या फिर 24 सितंबर से शुरू होने वाले तीसरे दौर के मैच में खेलेंगे।’ शाहीन और हारिस भी घरेलू क्रिकेट खेल रहे तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी और हारिस रऊफ पहले ही प्रेसिडेंट्स कप में अलग-अलग टीमों के लिए खेल चुके हैं। शाहीन ने KRL टीम की ओर से खेलते हुए एक पारी में 4 विकेट लिए थे। हारिस ने PTV के लिए 5 विकेट चटकाए। इसके बाद हारिस ने मौजूदा सीजन में पाकिस्तान के लिए रेड-बॉल क्रिकेट खेलने की इच्छा जताई थी। हारिस ने 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ केवल एक टेस्ट खेला था। उस मैच में 13 ओवर गेंदबाजी करने के बाद वह चोटिल हो गए थे। हालांकि हारिस ने दिसंबर 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने से इनकार किया था। तब उन्होंने कहा था कि वह अपना वर्कलोड मैनेजमेंट करना चाहते हैं। उनका सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट कुछ समय के लिए निलंबित भी किया गया था। बाद में इसे बहाल कर दिया गया। —————————– पाकिस्तान क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… पाकिस्तान क्रिकेट ने खिलाड़ियों के व्यवहार पर जांच शुरु की:दूसरे टेस्ट के बाद 7 प्लेयर्स को निकाला था, प्लेयर्स के फोन भी जब्त किए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने इंग्लैंड दौरे पर मौजूद खिलाड़ियों के अनुशासन और व्यवहार को लेकर इंटरनल जांच शुरू कर दी है। PCB प्रवक्ता आमिर मीर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मीडिया में आ रही खबरों को गंभीरता से लेते हुए यह कदम उठाया गया है। पूरी खबर पढ़ें…

Author

poltix_INS_admin

Follow Me
Other Articles
Previous

विमेंस प्रीमियर लीग 14 जनवरी से, 28 अक्टूबर को ऑक्शन:इस साल विदेश में नहीं होगी IPL की नीलामी, शहर और तारीख बाद में तय होगी

Next

सैमसन ने वैभव के लिए छोड़ी थी ओपनिंग:18 महीने में बदली कहानी; प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के सामने IPL ऑरेंज कैप विनर

हाल की खबरें

  • शुभेंदु बोले- बंगाल से TMC का नाम-ओ-निशान मिट गया:नंदीग्राम में BJP प्रत्याशी के लिए प्रचार करने पहुंचे; इसी सीट पर ममता को हराया था
  • दुनिया के सबसे ऊंचे ब्रिज पर 100kmph से दौड़ी ट्रेन:रेलवे ने जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत का वीडियो पोस्ट किया; यह पुल एफिल टावर से 35m ऊंचा
  • एक्टर डीनो मोरिया के गिरफ्तार होने की खबर:मुंबई की मीठी नदी सफाई घोटाले से जुड़ा मामला; ₹65 करोड़ के गबन का आरोप
  • एक्टर डीनो मोरिया के गिरफ्तार होने की खबर:मीठी नदी डीसिल्टिंग घोटाले से जुड़ा है मामला
  • तमिलनाडु: हाईवे बोर्ड पर हिंदी लिखने पर 2 अधिकारी सस्पेंड:तमिल-अंग्रेजी में जगहों के नाम लिखने का नियम; 2026 में तीसरी बार हिंदी शब्द मिटाए गए

हाल की टिप्पणियाँ

No comments to show.

समाचार संग्रह

  • October 2026
  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026

श्रेणियाँ

  • Uncategorized
  • खेल

Contact Us:

Address:
267/463 SEC-26, PRATAP NAGAR,
SANGANER, JAIPUR,
RAJASTHAN - 302033

Phone: +91 99296 80280
Email: info@poltixinsight.com

About US:

Poltix Insight is an independent digital news platform delivering accurate, unbiased coverage of Indian politics, governance, elections, economy, and current affairs with reliable reporting and in-depth analysis.

Copyright 2026 — Poltix Insight. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme