मथुरा में कारोबारी को बंधक बनाकर डकैती डालने वाले दो डकैतों को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया। बाबरिया गिरोह के दोनों डकैतों पर 50-50 हजार का इनाम था। मारे गए डकैत में धर्मवीर उर्फ लंबू और राजेंद्र उर्फ पप्पू है। दोनों मूलरूप से राजस्थान के रहने वाले थे। इन्होंने अपने 3 साथियों के साथ मिलकर कारोबारी अजय अग्रवाल के घर पर डाका डाला था। 23 अप्रैल की रात अजय अग्रवाल के घर छत के रास्ते घुसे। अजय अग्रवाल, उनके पिता, पत्नी और 6 साल की मासूम बच्ची को रस्सियों से बांध दिया। गन प्वाइंट पर लॉकर की चाबी ली। करीब ढाई घंटे तक घर में खुलकर लूटपाट की। वारदात के बाद SSP श्लोक कुमार ने डकैतों की तलाश के लिए 17 टीमें बनाई थीं। बुधवार को पुलिस को डकैतों के यमुना एक्सप्रेस-वे के पास होने का इनपुट मिला। पुलिस ने घेराबंदी कर ली। सुबह 7 बजे दो संदिग्ध बाइक से आते दिखे। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो बाइक सवार यूटर्न लेकर भागने लगे। इस दौरान बेकाबू होकर उनकी बाइक गिर गई। पकड़े जाने के डर से उन्होंने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं। गोली लगने से दोनों बदमाश घायल हो गए। पुलिस उन्हें अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। एनकाउंटर में स्वाट टीम प्रभारी अजय वर्मा और हेड कांस्टेबल दुर्ग विजय भी घायल हुए। दोनों को गोली लगी है। डकैत धर्मवीर पर मथुरा के अलावा हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में डकैती, हत्या की कोशिश, छिनैती, चोरी समेत 16 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, डकैत पप्पू पर मेरठ, फिरोजाबाद, मथुरा के अलावा हरियाणा और दिल्ली में डकैती समेत 11 मुकदमे दर्ज हैं। एनकाउंटर की तस्वीरें- 23 अप्रैल को कारोबारी के घर डाका डाला था नाम बदल-बदलकर वारदात को अंजाम देते थे एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया- सुरीर थाना क्षेत्र में डकैती के मामले में पुलिस एफआईआर दर्ज करके बदमाशों की तलाश कर रही थी। इसके बाद से बदमाशों ने नोएडा, खैर, दिल्ली, पलवल और रेवाड़ी में भी वारदातों को अंजाम दिया। इस बीच पुलिस को कल रात उनके मूवमेंट का पता चला। डकैत राजेंद्र पर 11 और धर्मवीर पर चोरी, लूट, डकैती समेत 16 मामले दर्ज थे। ये नाम बदलकर अपराध को अंजाम देते थे। कई बार जेल भी जा चुके थे। इनके पास से डकैती में जो सामान ले गए थे, उनमें से कुछ रकम और जेवर बरामद हुए हैं। खबर अपडेट हो रही है… —————————- ये खबर भी पढ़ लीजिए- लखनऊ समेत 8 जिलों में आंधी-बारिश; 44 में अलर्ट:पश्चिम यूपी में बादल छाए; मौसम विभाग की चेतावनी- अगले 3 घंटे में तूफान आएगा यूपी में आंधी और बारिश का सिलसिला जारी है। गुरुवार को लखनऊ, बाराबंकी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, गाजियाबाद, संभल, फर्रुखाबाद और हाथरस में बारिश हुई। बरेली समेत पश्चिमी यूपी के कई जिलों में बादल छाए हैं। लखनऊ और आसपास के इलाकों में तड़के आंधी चली। फिर बरसात शुरू हो गई। अभी भी आसमान में बादल छाए हैं। रुक-रुक कर बूंदाबांदी हो रही है। पूरी खबर पढ़िए
