भीलवाड़ा पुलिस ने रायला कस्बे में 2 मई को हुई 15 लाख की लूट का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी इनपुट और पारंपरिक जांच तरीकों का सहारा लेकर आरोपियों को दबोचा।वारदात के बाद सीसीटीवी फुटेज में संदिग्धों की गतिविधियां ट्रैक करने के बाद दबिश दे पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया जबकि अन्य की तलाश जारी है। यह था मामला 3 मई को मुकेश कुमार लढ़ा ने रिपोर्ट दी थी कि उनकी मां प्रेम देवी लढ़ा रोडवेज बस से भीलवाड़ा से रायला आई थीं। शाम करीब 6 बजे ईरांस चौराहा बस स्टैंड पर उतरने के बाद परिजन उन्हें एक्टिवा से घर ले जा रहे थे। इसी दौरान राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय के पास बाइक सवार दो पुरुष और एक महिला ने उनके हाथ से बैग छीन लिया और फरार हो गए। बैग में सोने के गहने और कैश रखा था बैग में चार सोने की बंगड़ियां, एक चेन, टॉप्स, तीन अंगूठियां, एक मंगलसूत्र, करीब 25 हजार रुपए नकद और मोबाइल फोन था। पुलिस ने भीलवाड़ा शहर, लाम्बिया कलां टोल नाका और हाईवे के सीसीटीवी खंगाले।जांच के बाद पुलिस ने नेहाल बावरी निवासी तालेड़ा, जिला बूंदी को गिरफ्तार किया। पुलिस बरामदगी और अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।
