Skip to content
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

एअर इंडिया फ्लाइट तकनीकी खराबी के बाद वापस दिल्ली लौटी:काठमांडू जा रही थी; सभी 150 यात्रियों को दूसरी फ्लाइट से नेपाल भेजा गया

By देश | दैनिक भास्कर
September 19, 2026 2 Min Read
Comments Off on एअर इंडिया फ्लाइट तकनीकी खराबी के बाद वापस दिल्ली लौटी:काठमांडू जा रही थी; सभी 150 यात्रियों को दूसरी फ्लाइट से नेपाल भेजा गया
एअर इंडिया की दिल्ली से काठमांडू जा रही फ्लाइट AI219 शनिवार को तकनीकी खराबी के बाद वापस दिल्ली लौट गई। काठमांडू एयरपोर्ट के एक अधिकारी के मुताबिक, फ्लाइट नेपाली एयरस्पेस में प्रवेश करने वाली थी। तभी पायलट ने तकनीकी समस्या की जानकारी दी। फ्लाइट को लखनऊ के ऊपर से दिल्ली की ओर मोड़ दिया गया। अभी यह साफ नहीं है कि तकनीकी खराबी क्या थी। वापस दिल्ली लौटने के बाद सभी 150 यात्रियों को दूसरी फ्लाइट से काठमांडू भेजा गया। विमान एयरबस A320-214 मॉडल का था। इसने नई दिल्ली से दोपहर 2:42 बजे पर काठमांडू के लिए उड़ान भरी थी। फ्लाइट को नेपाल की राजधानी काठमांडू में शाम 4:30 बजे पर पहुंचना था। नेपाल के त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने फ्लाइट के डायवर्ट होने पर अब तक कोई बयान जारी नहीं किया है। फ्लाइट्स में तकनीकी खराबी की पिछली घटनाएं 13 सितंबर 2026: भोपाल से दिल्ली जा रही एअर इंडिया फ्लाइट में तकनीकी खराबी आने पर उसे जयपुर डायवर्ट कर इमरजेंसी लैंड कराया गया। 6 सितंबर 2026: बेंगलुरु से लंदन जा रही वर्जिन अटलांटिक फ्लाइट में उड़ान भरते ही तकनीकी खराबी आई और उसे वापस बेंगलुरु में सुरक्षित उतारा गया। 3 सितंबर 2026: वाराणसी से दिल्ली जा रही एअर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट के कार्गो होल्ड में स्मोक अलार्म बजने के बाद उसे लखनऊ डायवर्ट कर लैंड कराया गया। 27 मई 2026: दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को जा रही एयर इंडिया फ्लाइट में तकनीकी खराबी आने के बाद हवा से ही वापस दिल्ली मोड़कर लैंड कराया गया। तकनीकी खराबी होने पर यात्रियों को सुविधाएं देती हैं एयरलाइंस अगर तकनीकी खराबी की वजह से फ्लाइट में 2 से 4 घंटे की देरी होती है, तो एयरलाइन को यात्रियों को मुफ्त नाश्ता, खाना और पानी देना पड़ता है। यदि देरी रात भर के लिए हो जाए या 24 घंटे से ज्यादा खिंच जाए, तो यात्रियों के रुकने के लिए फ्री होटल और आने-जाने की गाड़ी की व्यवस्था करना भी कंपनी की जिम्मेदारी होती है। इसके अलावा, एयरलाइन को हर आधे घंटे में फ्लाइट का सही अपडेट देना जरूरी है, और अगर आप चाहें तो अपनी यात्रा रद्द करके पूरे पैसे वापस ले सकते हैं या बिना किसी अतिरिक्त खर्च के दूसरी फ्लाइट चुन सकते हैं। ---------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… अगरतला से दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट में धुआं:पायलट के संदेह पर अलर्ट जारी, लखनऊ डायवर्ट; प्लेन में 109 यात्री सवार थे अगरतला से दिल्ली जा रही इंडिगो की फ्लाइट को मंगलवार को लखनऊ डायवर्ट किया गया। पूरी खबर पढ़ें…
Author

देश | दैनिक भास्कर

Follow Me
Other Articles
Previous

दिल्ली SIR-केजरीवाल समेत कई नेताओं को चुनाव आयोग का नोटिस:CM रेखा की एज में गड़बड़, केजरीवाल का नाम पुराने SIR से लिंक नहीं

Next

बंगाल उपचुनाव- रेजीनगर सीट से निर्दलीय उम्मीदवार गिरफ्तार:पुलिस ने 5 साल पुराने झड़प के केस में पकड़ा; इससे पहले कांग्रेस उम्मीदवार गिरफ्तार हुआ था

हाल की खबरें

  • एक्टर डीनो मोरिया के गिरफ्तार होने की खबर:मीठी नदी डीसिल्टिंग घोटाले से जुड़ा है मामला
  • तमिलनाडु: हाईवे बोर्ड पर हिंदी लिखने पर 2 अधिकारी सस्पेंड:तमिल-अंग्रेजी में जगहों के नाम लिखने का नियम; 2026 में तीसरी बार हिंदी शब्द मिटाए गए
  • तमिलनाडु: हाईवे बोर्ड पर हिंदी लिखने पर 2 अधिकारी सस्पेंड:तमिल-अंग्रेजी में जगहों के नाम लिखने का नियम; 2026 में तीसरी बार हिंदी शब्द मिटाए गए
  • तमिलनाडु: हाईवे बोर्ड पर हिंदी लिखने पर 2 अधिकारी सस्पेंड:तमिल-अंग्रेजी में जगहों के नाम लिखने का नियम; 2026 में तीसरी बार हिंदी शब्द मिटाए गए
  • भागवत बोले- धर्म संकट में आया तो देश खामियाजा भुगतेगा:धर्म और राष्ट्र अलग-अलग नहीं, दोनों एक-दूसरे पर निर्भर

हाल की टिप्पणियाँ

No comments to show.

समाचार संग्रह

  • October 2026
  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026

श्रेणियाँ

  • Uncategorized
  • खेल

Contact Us:

Address:
267/463 SEC-26, PRATAP NAGAR,
SANGANER, JAIPUR,
RAJASTHAN - 302033

Phone: +91 99296 80280
Email: info@poltixinsight.com

About US:

Poltix Insight is an independent digital news platform delivering accurate, unbiased coverage of Indian politics, governance, elections, economy, and current affairs with reliable reporting and in-depth analysis.

Copyright 2026 — Poltix Insight. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme