बालोतरा जिले के माजीवाला गांव के पास मंगलवार देर रात करीब 11 बजे सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ जब बाइक सवार दो युवक बालोतरा से इंद्राणा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने एम्बुलेंस को बुलाया। एम्बुलेंस चालक घायल युवक को बालोतरा के नाहटा अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान इंद्राणा निवासी हडमानाराम मेघवाल के रूप में हुई है। हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को मॉर्च्युरी में रखवाया है और मामले की जांच कर रही है।
