Skip to content
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
खेल

भारत दौरे के लिए वेस्टइंडीज टीम का ऐलान:कामिल पूरन को पहला T20I कॉल-अप; हेटमायर की वापसी, कैंपबेल वनडे टीम में लौटे

By poltix_INS_admin
September 20, 2026 3 Min Read
Comments Off on भारत दौरे के लिए वेस्टइंडीज टीम का ऐलान:कामिल पूरन को पहला T20I कॉल-अप; हेटमायर की वापसी, कैंपबेल वनडे टीम में लौटे

वेस्टइंडीज ने भारत दौरे के लिए वनडे और T20I टीम घोषित कर दी है। युवा ओपनर कामिल पूरन को पहली बार T20I टीम में जगह मिली है। उन्होंने CPL 2026 में 8 पारियों में 273 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 159.64 रहा। शिमरोन हेटमायर की भी T20I टीम में वापसी हुई है। वे CPL 2026 में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्हें 3 मैचों की वनडे सीरीज से आराम दिया गया है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच 27 सितंबर से 18 अक्टूबर तक 3 वनडे और 5 T20I खेले जाएंगे। मुकाबले 8 शहरों में होंगे। पूरन को CPL के प्रदर्शन का इनाम कामिल पूरन CPL 2026 में सेंट लूसिया किंग्स के लिए खेले। उन्होंने 8 पारियों में 273 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 159.64 रहा। वेस्टइंडीज क्रिकेट ने उनके चयन को युवा खिलाड़ियों को तैयार करने की योजना का हिस्सा बताया है। टीम 2028 T20 वर्ल्ड कप के लिए अभी से नए खिलाड़ियों को तैयार करना चाहती है। हेटमायर T20I टीम में लौटे हेटमायर को 5 मैचों की T20I सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है। उन्होंने हाल में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में भी अच्छा प्रदर्शन किया था। उन्होंने पांचवें वनडे में नाबाद 69 रन की मैच विनिंग पारी खेली थी। CPL के बाद उन्हें रिकवरी के लिए अतिरिक्त समय दिया गया है। इसी वजह से वे वनडे टीम का हिस्सा नहीं हैं। कैंपबेल की वनडे में वापसी ओपनर जॉन कैंपबेल वनडे टीम में लौट आए हैं। वे हैमस्ट्रिंग चोट के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के आखिरी दो वनडे नहीं खेल पाए थे। युवा बल्लेबाज ज्वेल एंड्रयू को दोनों टीमों में जगह मिली है। अकीम ऑगस्ट सर्जरी के बाद रिहैबिलिटेशन में हैं। इसलिए वे भारत दौरे से बाहर हैं। होल्डर को दोनों टीमों से आराम अनुभवी ऑलराउंडर जेसन होल्डर को भारत दौरे के लिए दोनों टीमों में जगह नहीं मिली है। उन्हें आराम दिया गया है। होल्डर ने जुलाई 2023 के बाद कोई वनडे नहीं खेला है। वे जून में श्रीलंका के खिलाफ वेस्टइंडीज की पिछली T20I सीरीज में टीम का हिस्सा थे। पहले दो वनडे वर्ल्ड कप क्वालिफिकेशन साइकल का हिस्सा भारत के खिलाफ पहले दो वनडे 2027 वनडे वर्ल्ड कप के ऑटोमैटिक क्वालिफिकेशन साइकल के आखिरी मैच होंगे। वेस्टइंडीज अब सीधे क्वालिफाई नहीं कर सकता। टीम को अगले साल क्वालिफिकेशन टूर्नामेंट खेलना होगा। कोच डैरेन सैमी ने कहा कि भारत जैसी मजबूत टीम के खिलाफ सीरीज से खिलाड़ियों को महत्वपूर्ण भूमिकाओं के लिए तैयार करने का मौका मिलेगा। वेस्टइंडीज की वनडे टीम शाई होप (कप्तान), ज्वेल एंड्रयू, जॉन कैंपबेल, कीसी कार्टी, रोस्टन चेस, मैथ्यू फोर्ड, जस्टिन ग्रीव्स, अमीर जांगू, अल्जारी जोसेफ, शमार जोसेफ, विटेल लॉज, गुडाकेश मोती, कीमो पॉल, शेरफेन रदरफोर्ड, जेडेन सील्स। वेस्टइंडीज की T20I टीम शाई होप (कप्तान), ज्वेल एंड्रयू, रोस्टन चेस, मैथ्यू फोर्ड, शिमरोन हेटमायर, अकील होसेन, शमार जोसेफ, गुडाकेश मोती, कीमो पॉल, कामिल पूरन, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैमसन, रोमारियो शेफर्ड, शमार स्प्रिंगर। ———————————————– स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… 55 दिन बाद इंग्लैंड भारत को हटाकर टी-20 में नंबर-1:श्रीलंका को 8 विकेट से हराया, सीरीज 3-0 जीती, 62 गेंद बाकी रहते लक्ष्य हासिल इंग्लैंड ने 55 दिन बाद भारत से T20I की नंबर-1 रैंकिंग फिर छीन ली। इंग्लैंड ने मैनचेस्टर में श्रीलंका को तीसरे T20I में 8 विकेट से हराकर सीरीज 3-0 से अपने नाम की। श्रीलंका के 124 रन के जवाब में इंग्लैंड ने 9.4 ओवर में 2 विकेट पर 126 रन बनाकर जीत दर्ज की। इंग्लैंड ने 62 गेंद बाकी रहते लक्ष्य हासिल किया। यह 120+ रन के लक्ष्य का सबसे तेज T20I चेज है। पूरी खबर

Author

poltix_INS_admin

Follow Me
Other Articles
Previous

रोहित बोले- टेस्ट मैचों में नींद नहीं आती थी:तब मां के हाथ से बने केले के चिप्स खाता था; IPL टीम पर कहा- हमेशा मुंबई

Next

55 दिन बाद इंग्लैंड भारत को हटाकर टी-20 में नंबर-1:श्रीलंका को 8 विकेट से हराया, सीरीज 3-0 जीती, 62 गेंद बाकी रहते लक्ष्य हासिल

हाल की खबरें

  • एक्टर डीनो मोरिया के गिरफ्तार होने की खबर:मीठी नदी डीसिल्टिंग घोटाले से जुड़ा है मामला
  • तमिलनाडु: हाईवे बोर्ड पर हिंदी लिखने पर 2 अधिकारी सस्पेंड:तमिल-अंग्रेजी में जगहों के नाम लिखने का नियम; 2026 में तीसरी बार हिंदी शब्द मिटाए गए
  • तमिलनाडु: हाईवे बोर्ड पर हिंदी लिखने पर 2 अधिकारी सस्पेंड:तमिल-अंग्रेजी में जगहों के नाम लिखने का नियम; 2026 में तीसरी बार हिंदी शब्द मिटाए गए
  • तमिलनाडु: हाईवे बोर्ड पर हिंदी लिखने पर 2 अधिकारी सस्पेंड:तमिल-अंग्रेजी में जगहों के नाम लिखने का नियम; 2026 में तीसरी बार हिंदी शब्द मिटाए गए
  • भागवत बोले- धर्म संकट में आया तो देश खामियाजा भुगतेगा:धर्म और राष्ट्र अलग-अलग नहीं, दोनों एक-दूसरे पर निर्भर

हाल की टिप्पणियाँ

No comments to show.

समाचार संग्रह

  • October 2026
  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026

श्रेणियाँ

  • Uncategorized
  • खेल

Contact Us:

Address:
267/463 SEC-26, PRATAP NAGAR,
SANGANER, JAIPUR,
RAJASTHAN - 302033

Phone: +91 99296 80280
Email: info@poltixinsight.com

About US:

Poltix Insight is an independent digital news platform delivering accurate, unbiased coverage of Indian politics, governance, elections, economy, and current affairs with reliable reporting and in-depth analysis.

Copyright 2026 — Poltix Insight. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme