Skip to content
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

भास्कर अपडेट्स:असम में 2032 तक 3200 MW बिजली बनेगी, प्रोजेक्ट ₹48 हजार करोड़ खर्च होंगे

By देश | दैनिक भास्कर
September 20, 2026 2 Min Read
Comments Off on भास्कर अपडेट्स:असम में 2032 तक 3200 MW बिजली बनेगी, प्रोजेक्ट ₹48 हजार करोड़ खर्च होंगे
असम के धुबरी जिले के चापर में रविवार को 3,200 MW के अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर प्रोजेक्ट की नींव रखी गई। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने अडाणी पावर लिमिटेड के इस प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया। करीब 48 हजार करोड़ रुपए की लागत वाला यह प्रोजेक्ट असम के औद्योगिक क्षेत्र का अब तक का सबसे बड़ा एकल निवेश बताया गया है। प्रोजेक्ट से असम की बिजली उत्पादन क्षमता बढ़ेगी। निर्माण के दौरान करीब 25 हजार लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है। प्लांट शुरू होने के बाद करीब 5 हजार स्थायी नौकरियां बनने की बात कही गई है। मुख्यमंत्री के मुताबिक, इससे राज्य को बाहर के राज्यों से बिजली खरीदने पर निर्भरता काफी कम होगी। प्रोजेक्ट को दिसंबर 2030 से चरणबद्ध तरीके से शुरू करने का लक्ष्य है। पहले चरण में 800 MW बिजली बनेगी। 2031 में क्षमता 1,600 MW होगी और दिसंबर 2032 तक प्रोजेक्ट की पूरी 3,200 MW क्षमता चालू होने की उम्मीद है। आज की अन्य खबरें… भारी बारिश से केरलम में 5 मौतें, इडुक्की-कोट्टायम में ऑरेंज अलर्ट केरलम में बारिश तेज होने से मडस्लाइड, लैंडस्लाइड और फ्लैश फ्लड की घटनाओं में 5 लोगों की मौत हो गई और 2 लोग लापता हैं। मुख्यमंत्री वी डी सतीशन ने स्थिति की हर घंटे समीक्षा के आदेश दिए हैं। इडुक्की और कोट्टायम में मौसम को लेकर SMS अलर्ट जारी किए गए हैं। मुख्यमंत्री वी डी सतीशन ने स्थिति की हर घंटे समीक्षा करने के निर्देश दिए। सीएम के निर्देश पर डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी की कमिश्नर विग्नेश्वरी IAS ने इडुक्की और कोट्टायम के कलेक्टरों के साथ बैठक की। कलेक्टरों को हालात की समीक्षा करने और जरूरत पड़ने पर लोगों को सुरक्षित जगह पहुंचाने समेत जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। दिल्ली व्यापारी हत्याकांड, ₹4 करोड़ की प्रॉपर्टी का मामला भी जांच दिल्ली के रियल एस्टेट कारोबारी युवराज सिंह मनचंदा की हत्या की जांच में 1.2 करोड़ रुपए की ठगी और 4 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी का विवाद सामने आया है। जांच अधिकारी यह पता लगा रहे हैं कि क्या मनचंदा को पूर्व सहयोगियों अन्या वत्स और संयम सचदेवा के कथित वित्तीय लेन-देन और विवादों की जानकारी थी। पुलिस इन मामलों को आरोपियों की पृष्ठभूमि और उनके वित्तीय संबंध समझने के लिए जांच रही है। हालांकि, इन मामलों और मनचंदा की कथित हत्या के बीच सीधा संबंध अभी साबित नहीं हुआ है। वत्स और सचदेवा को मनचंदा की कथित हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, मनचंदा का शव 8 सितंबर को गुरुग्राम के बादशाहपुर थाना क्षेत्र में एक नाले में फेंका गया था।
Author

देश | दैनिक भास्कर

Follow Me
Other Articles
Previous

खबर हटके-AI ने बनाई सीक्रेट लैंग्वेज, इंसान नहीं पढ़ पाए:मसाज कराने सलून पहुंचा बंदर; पायलट ने प्लेन उड़ाकर बनाई मोनालिसा की तस्वीर

Next

क्या निशांत कुमार बनेंगे बिहार के अगले CM?:JDU के मास्टर प्लान को क्या लागू करने देगी BJP, मुख्यमंत्री बनने के लिए करने होंगे 3 काम

हाल की खबरें

  • तमिलनाडु: हाईवे बोर्ड पर हिंदी लिखने पर 2 अधिकारी सस्पेंड:तमिल-अंग्रेजी में जगहों के नाम लिखने का नियम; 2026 में तीसरी बार हिंदी शब्द मिटाए गए
  • भागवत बोले- धर्म संकट में आया तो देश खामियाजा भुगतेगा:धर्म और राष्ट्र अलग-अलग नहीं, दोनों एक-दूसरे पर निर्भर
  • भागवत बोले- धर्म संकट में आया तो देश खामियाजा भुगतेगा:धर्म और राष्ट्र अलग-अलग नहीं, दोनों एक-दूसरे पर निर्भर
  • भागवत बोले- धर्म संकट में आया तो देश खामियाजा भुगतेगा:धर्म और राष्ट्र अलग-अलग नहीं, दोनों एक-दूसरे पर निर्भर
  • भागवत बोले- धर्म संकट में आया तो देश खामियाजा भुगतेगा:धर्म और राष्ट्र अलग-अलग नहीं, दोनों एक-दूसरे पर निर्भर

हाल की टिप्पणियाँ

No comments to show.

समाचार संग्रह

  • October 2026
  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026

श्रेणियाँ

  • Uncategorized
  • खेल

Contact Us:

Address:
267/463 SEC-26, PRATAP NAGAR,
SANGANER, JAIPUR,
RAJASTHAN - 302033

Phone: +91 99296 80280
Email: info@poltixinsight.com

About US:

Poltix Insight is an independent digital news platform delivering accurate, unbiased coverage of Indian politics, governance, elections, economy, and current affairs with reliable reporting and in-depth analysis.

Copyright 2026 — Poltix Insight. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme