Skip to content
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
खेल

एशियन गेम्स में भारत को तीसरा मेडल:पुरुष टीम ने 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग में सिल्वर जीता; तीनों मेडल शूटिंग में आए

By poltix_INS_admin
September 21, 2026 4 Min Read
Comments Off on एशियन गेम्स में भारत को तीसरा मेडल:पुरुष टीम ने 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग में सिल्वर जीता; तीनों मेडल शूटिंग में आए

जापान के नगोया में चल रहे एशियन गेम्स के तीसरे दिन भारत की पुरुष टीम ने 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में सिल्वर मेडल जीत लिया है। पार्थ माने, रुद्रांक्ष पाटिल और हिमांशु ढिल्लों 1890.1अंक अर्जित कर दूसरे स्थान पर रहे। चीनी टीम ने 1899.9 अंक लेकर पहले और कोरिया की टीम तीसरे स्थान पर रही। भारत को अब तक तीन मेडल मिले हैं। तीनों मेडल शूटिंग में ही आए हैं। रुद्रांक्ष और हिमांशु 10 मीटर एयर राइफल इंडिविजुअल के फाइनल में भी पहुंचे एशियन गेम्स में भारत के रुद्रांक्ष पाटिल और हिमांशु ढिल्लों ने मेंस के 10 मीटर एयर राइफल के इंडिविजुअल फाइनल में जगह बना ली है। क्वालिफिकेशन में रुद्रांक्ष 631.8 अंक के साथ तीसरे और हिमांशु 630.0 अंक के साथ सातवें स्थान पर रहे। भारत के पार्थ राकेश माने 628.3 अंक के साथ 11वें स्थान पर रहे और फाइनल के लिए क्वालिफाई नहीं कर सके। इंडिविजुअल इवेंट का फाइनल सुबह 9 बजे शुरू होगा। अब तीनों शूटरों के बारे में जानें… रुद्रांक्ष पाटिल: वर्ल्ड चैंपियन भारतीय शूटर रुद्रांक्ष बालासाहेब पाटिल का जन्म 16 दिसंबर 2003 को ठाणे, महाराष्ट्र में हुआ। वे 10 मीटर एयर राइफल के शूटर हैं। उन्होंने 2022 में काहिरा वर्ल्ड चैंपियनशिप में इंडिविजुअल और टीम इवेंट का गोल्ड जीता। इंडिविजुअल वर्ल्ड टाइटल जीतने वाले वे अभिनव बिंद्रा के बाद दूसरे भारतीय बने। 2022 में वे 10 मीटर एयर राइफल में वर्ल्ड नंबर-1 भी रहे। पार्थ राकेश माने: जूनियर वर्ल्ड चैंपियन पार्थ राकेश माने का जन्म 13 नवंबर 2007 को हुआ। वे 10 मीटर एयर राइफल शूटर हैं। उन्होंने 2024 में पेरू के लीमा में ISSF जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर जूनियर वर्ल्ड टाइटल हासिल किया। इसी साल उन्होंने जूनियर वर्ल्ड कप में सिल्वर और एशियन चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज भी जीता। हिमांशु ढिल्लों: भारत के उभरते राइफल शूटर हिमांशु ढिल्लों का जन्म 29 सितंबर 2005 को हुआ। वे 10 मीटर एयर राइफल शूटर हैं। 2025 में उन्होंने ISSF जूनियर वर्ल्ड कप में दो गोल्ड और एक ब्रॉन्ज जीता। 2026 में एशियन चैंपियनशिप में भी दो गोल्ड अपने नाम किए। म्यूनिख में 2026 के सीनियर वर्ल्ड कप में वे 9वें रहे और क्वालिफिकेशन में 635.7 अंक बनाए। आज के अन्य खेलों के रिजल्ट टेबल टेनिस- भारत ने पाकिस्तान को 3-0 से हराया, क्वार्टर फाइनल में पहुंचा भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम ने पाकिस्तान को 3-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। भारत ने ग्रुप-एफ में लगातार तीसरी जीत दर्ज कर टॉप किया। सुतीर्था मुखर्जी ने अलीना खान को 11-3, 11-3, 11-4 से हराकर भारत को बढ़त दिलाई। इसके बाद 17 साल की सिंड्रेला दास ने कलसूम खान को 11-6, 11-7, 11-5 से हराकर स्कोर 2-0 कर दिया। श्रीजा अकुला ने फातिमा खान को 11-4, 11-4, 11-5 से हराकर भारत की जीत पक्की की। श्रीजा ने केवल 11 मिनट में मुकाबला अपने नाम किया। भारत ने इससे पहले ग्रुप में इंडोनेशिया और सिंगापुर को हराया था। एक बार फिर आज पाकिस्तान के साथ भिड़ंत आज एक बार फिर पाकिस्तान के साथ भिड़ंत है। टेबल टेनिस मेंस टीम दोपहर 3:30 बजे पाकिस्तान से भिड़ेगी। दिनभर कुल 18 गोल्ड मेडल इवेंट खेले जाएंगे। सबसे ज्यादा स्वीमिंग में 7 गोल्ड पर फैसला होगा। भारत के पास शूटिंग, वूशु और मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में मेडल जीतने का मौका होगा। सेपकटकरा में जापान को हराया सेपकटकरॉ में भारत की पहली टीम ने जापान के खिलाफ सीधे सेटों में जीत दर्ज की। दूसरे सेट में भारतीय टीम पर कुछ दबाव बना, लेकिन खिलाड़ियों ने संयम बनाए रखा और मैच-1 अपने नाम किया। स्विमिंग में हरि नटराज 50 मीटर बैकस्ट्रोक के फाइनल में एशियन गेम्स में भारत के श्रीहरि नटराज ने पुरुषों की 50 मीटर बैकस्ट्रोक के फाइनल में जगह बना ली है। उन्होंने हीट में 25.37 सेकेंड का समय निकालकर तीसरा स्थान हासिल किया। वे कुल मिलाकर 9वें स्थान पर रहे। भारत के एक अन्य तैराक ऋषभ दास 25.41 सेकेंड के समय के साथ अपनी हीट में चौथे स्थान पर रहे। वे कुल 10वें स्थान पर रहे और फाइनल के पहले रिजर्व हैं। वूशु में न्येमान वांग्सू का फाइनल सुबह 5:30 बजे महिला चांगक्वान का फाइनल होगा। भारत की न्येमान वांग्सू इसमें उतरेंगी। दोपहर 2:30 बजे के बाद रोशिबिना देवी महिला 60 किग्रा और आर्यन पुरुष 56 किग्रा सांडा के मुकाबले खेलेंगे। मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में सुचिका का मेडल पक्का सुबह 8:30 बजे महिला ट्रेडिशनल 60 किग्रा के सेमीफाइनल में सुचिका तारियाल का मुकाबला सिंगापुर की टेओ हुई हून से होगा। सेमीफाइनल में पहुंचने के साथ ही सुचिका का मेडल पक्का हो चुका है। स्विमिंग में भारतीय खिलाड़ियों की नजर फाइनल पर सुबह 6:32 बजे 50 मीटर बैकस्ट्रोक की हीट में ऋषभ दास और श्रीहरि नटराज उतरेंगे। 6:46 और 6:50 बजे 50 मीटर फ्रीस्टाइल की हीट में आकाश मणि और हीर गितेश शाह उतरेंगे। 7:10 बजे 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक की हीट में धनुष सुरेश उतरेंगे। सुबह 7:44 बजे भारत की पुरुष 4×200 मीटर फ्रीस्टाइल रिले टीम की हीट होगी। क्वालिफाई करने पर दिन में इनके फाइनल भी होंगे। हॉकी, कबड्डी और बैडमिंटन में भी मुकाबले सुबह 9:30 बजे महिला हॉकी टीम पूल-बी में इंडोनेशिया से खेलेगी। 9:45 बजे पुरुष कबड्डी टीम का मुकाबला जापान से होगा। सुबह 11:30 बजे पुरुष बैडमिंटन टीम पहले राउंड में बांग्लादेश से खेलेगी। शाम 4:15 बजे महिला कबड्डी टीम का मुकाबला बांग्लादेश से होगा। सॉफ्ट टेनिस में ग्रुप मैच जय मीना और आध्या तिवारी की मिक्स्ड डबल्स जोड़ी 21 सितंबर को ग्रुप स्टेज के मुकाबले खेलेगी। भारत की जोड़ी सुबह 5:30 बजे कंबोडिया, 6:30 बजे मंगोलिया और 7:30 बजे दक्षिण कोरिया के खिलाफ उतरेगी। बॉक्सिंग में सुमित का मुकाबला सुबह 8:30 बजे के बाद पुरुष 70 किग्रा वर्ग के राउंड ऑफ-32 में सुमित का मुकाबला थाईलैंड के सिंसिरी बुनजोंग से होगा। ———————————- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… रूस, इजरायल और तुर्किये एशियन गेम्स में क्यों नहीं:तुर्किए की 97% और रूस की 75% जमीन एशिया में, तीनों देशों की अलग वजह एशियन गेम्स को एशिया का ओलिंपिक कहा जाता है। इसमें 45 देशों के खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं। लेकिन एशिया के नक्शे पर मौजूद रूस, तुर्किये और इजरायल इन खेलों में क्यों नहीं खेलते? पूरी खबर

Author

poltix_INS_admin

Follow Me
Other Articles
Previous

रूस, इजराइल और तुर्किये एशियन गेम्स में क्यों नहीं:तुर्किए की 97% और रूस की 75% जमीन एशिया में, तीनों देशों की अलग वजह

Next

कर्नाटक के मंत्री बोले- अधिकारियों को खुशी से टिप दें:जनता ने पूछा- सैलरी के बाद रिश्वत क्यों; BJP बोली- मंत्री ही रिश्वत को सही ठहरा रहे

हाल की खबरें

  • तमिलनाडु: हाईवे बोर्ड पर हिंदी लिखने पर 2 अधिकारी सस्पेंड:तमिल-अंग्रेजी में जगहों के नाम लिखने का नियम; 2026 में तीसरी बार हिंदी शब्द मिटाए गए
  • तमिलनाडु: हाईवे बोर्ड पर हिंदी लिखने पर 2 अधिकारी सस्पेंड:तमिल-अंग्रेजी में जगहों के नाम लिखने का नियम; 2026 में तीसरी बार हिंदी शब्द मिटाए गए
  • तमिलनाडु: हाईवे बोर्ड पर हिंदी लिखने पर 2 अधिकारी सस्पेंड:तमिल-अंग्रेजी में जगहों के नाम लिखने का नियम; 2026 में तीसरी बार हिंदी शब्द मिटाए गए
  • भागवत बोले- धर्म संकट में आया तो देश खामियाजा भुगतेगा:धर्म और राष्ट्र अलग-अलग नहीं, दोनों एक-दूसरे पर निर्भर
  • भागवत बोले- धर्म संकट में आया तो देश खामियाजा भुगतेगा:धर्म और राष्ट्र अलग-अलग नहीं, दोनों एक-दूसरे पर निर्भर

हाल की टिप्पणियाँ

No comments to show.

समाचार संग्रह

  • October 2026
  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026

श्रेणियाँ

  • Uncategorized
  • खेल

Contact Us:

Address:
267/463 SEC-26, PRATAP NAGAR,
SANGANER, JAIPUR,
RAJASTHAN - 302033

Phone: +91 99296 80280
Email: info@poltixinsight.com

About US:

Poltix Insight is an independent digital news platform delivering accurate, unbiased coverage of Indian politics, governance, elections, economy, and current affairs with reliable reporting and in-depth analysis.

Copyright 2026 — Poltix Insight. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme